हरियाणा ऑक्शन रिकॉर्डर परीक्षा (Part-2)

Total Questions: 11

1. 'निम्न पंक्तियों में कौन सा रस है? वर दंत की पंगति कुंदकली अधराधर पल्लव खोलन की। चपला चमके घन बीच जगे छवि मोतिन माल अमोलन की।। घुँघरारि लटें लटकें मुख ऊपर कुण्डल लोल कपोलन की। निछावर प्राण करै तुलसी बलि जाऊँ लाल इन बोलन की।

Correct Answer: (1) वात्सल्य रस
Solution:छोटे बालकों के बाल सुलभ मानसिक क्रिया-कलापों के वर्णन से उत्पन्न वात्सल्य प्रेम की परिपक्वावस्था को वात्सल्य रस कहते हैं जैसे-

'चलत देखि जसुमति सुख पावै.

ठुमक ठुमकि पग धरनी रेंगत.

जननी देखि दिखावै'

प्रश्नगत पंक्ति तुलसीदास द्वारा श्री रामचन्द्र जी के बाल रूप के वर्णन के लिए प्रयुक्त की गयी है।

2. निम्नलिखित में से उपसर्ग रहित शब्द कौन सा है?

Correct Answer: (3) डरावना
Solution:संस्कृत एवं संस्कृत से उत्पन्न भाषाओं में उस अव्यय या शब्द को उपसर्ग कहते जो कुछ शब्दों के आरंभ में लगकर उनके अर्थों का विस्तार करता है अथवा उनमें कोई विशेषता उत्पन्न करता है। उपसर्ग उपसृज् (त्याग) घन्। जैसे अ. अनु, अप, वि, आदि उपसर्ग हैं। विकल्प

(1) कुजात में कु उपसर्ग है, विकल्प

(2) उपगमन में उप उपसर्ग है, विकल्प

(3) दुर्जन में दुर्र उपसर्ग है पर विकल्प

(4) डरावना शब्द में कोई उपसर्ग नहीं है।

3. 'व्यवस्था' में संधि है:

Correct Answer: (2) यण संधि
Solution:हस्व अथवा दीर्घ इ, ई के आगे कोई विजातीय (असमान) स्वर होने पर इ ई का 'य्' हो जाता है। उ, ऊ के आगे किसी विजातीय स्वर के आने पर उ ऊ का 'व्' हो जाता है। 'ऋ' के आगे किसी विजातीय स्वर के आने पर ऋ का 'र' हो जाता है। इन्हें यण-संधि कहते हैं।

4. 'छाती से लगाकर रखना' मुहावरे का अर्थ है:

Correct Answer: (3) किसी वस्तु से अत्यधिक लगाव रखना।
Solution:"छाती से लगाकर रखना" मुहावरे का अर्थ है- किसी वस्तु से अत्यधिक लगाव रखना।

5. 'आहूत' का विलोम है:

Correct Answer: (3) किसी वस्तु से अत्यधिक लगाव रखना।
Solution:"आहूत" का विलोम अनाहूत होगा।

6. 'दुहिता' का पर्यायवाची है:

Correct Answer: (4) पुत्री
Solution:दुहिता का पर्यायवाची कन्या, पुत्री, बेटी, आत्मजा, सुता, तनया, लड़की, नन्दिनी होता है

7. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है:

Correct Answer: (3) वाणिज्यिक
Solution:वाणिज्यिक शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है।

8. रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सुन। पानी गये न ऊबरै मोती. मानस, चून।। उक्त पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

Correct Answer: (4) श्लेष
Solution:उपरोक्त पंक्तियों में 'श्लेष अलंकार' प्रयुक्त हुआ है। श्लेष अलंकार में श्लेष का अर्थ होता है चिपका हुआ। अर्थात् वाक्य में एक ही शब्द भिन्न-भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न अर्थ व्यजित करता हो। यहाँ 'पानी' शब्द के भिन्न-भिन्न अर्थ हैं।

9. निम्नलिखित वाक्य-खण्ड के लिए दिए गए विकल्पों में से एक शब्द चुनिएः 'किसी वस्तु की छोटी से छोटी खराबी ढूँढ़ने वाला।

Correct Answer: (2) छिद्रान्वेषी
Solution:"किसी वस्तु की छोटी-से-छोटी खराबी ढूँढ़ने वाला" का अर्थ है छिद्रान्वेषी।

10. एड्रेस बुक में होता है:

Correct Answer: (4) उपर्युक्त सभी
Solution:अड्रेस बुक एक बुक या डाटाबेस है जिसका प्रयोग एट्रियों, जिसे कॉन्टेक्ट्स कहते हैं, को स्टोर करने के लिए किया जाता है। प्रत्येक कॉन्टेक्ट एंट्री में प्रायः कुछ स्टैंडर्ड फील्ड्स (उदाहरण के लिए, फस्ट नेम, लास्ट नेम, कंपनी नेम, अड्रेस, टेलीफोन नम्बर, ई-मेल अड्रेस, फैक्स नम्बर, मोबाइल फोन नम्बर) समाहित होते हैं।