☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
हरियाणा क्लर्क परीक्षा (4.12.2016) प्रथम पाली
📆 November 25, 2024
Total Questions: 100
21.
'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
(1) गलत काम करना
(2) मुसीबत मोल लेना
(3) छोटे काम के लिए भ्रमित होना
(4) परिश्रम को देखते हुए बहुत कम फल मिला
Correct Answer:
(4) परिश्रम को देखते हुए बहुत कम फल मिला
Solution:
"खोदा पहाड़ निकली चुहिया" इस मुहावरे का अर्थ 'परिश्रम को देखते हुए बहुत कम फल मिलना' होता है। जबकि 'मुसीबत मोल लेना' 'आ बैल मुझे मार' मुहावरे हैं।
22.
कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय - इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
(1) रूपक
(2) श्लेष
(3) उपमा
(4) यमक
Correct Answer:
(4) यमक
Solution:
"कनक-कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय या खाये बौराय जग, वा पाये बौराय" ये पंक्तियाँ, यमक अलंकार का उदाहरण हैं।
23.
शुद्ध शब्द का चयन करें।
(1) उज्ज्वल
(2) उज्वल
(3) उज्जनल
(4) ऊज्जवल
Correct Answer:
(1) उज्ज्वल
Solution:
उपरोक्त प्रश्न में वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द 'उज्ज्वल' है। विकल्प में निहित अन्य शब्द दोषपूर्ण हैं।
24.
'क्या भूलूं क्या याद करूँ' आत्मकथा के लेखक कौन हैं?
(1) महादेवी वर्मा
(2) दिनकर
(3) निराला
(4) हरिवंशराय बच्चन
Correct Answer:
(4) हरिवंशराय बच्चन
Solution:
'क्या भूलूं क्या याद करूँ' सुप्रसिद्ध कवि व साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन की रचना है। उनकी अन्य रचनाएँ मधुशाला, मधुबाला, हलाहल आदि हैं। साहित्य जगत में उनके कालजयी योगदान के लिए उन्हें 1976 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।
25.
सूर्योदय में सन्धि-विच्छेद क्या है?
(1) सूर्यो + दय
(2) सूर्य + उदय
(3) सूर्य + ऊदय
(4) सूर्यो + उदय
Correct Answer:
(2) सूर्य + उदय
Solution:
सूर्योदय का सन्धि विच्छेद सूर्य + उदय होता है। यह गुण संधि का उदाहरण है।
26.
'उल्लेख' का सही संधि-विग्रह है
(1) उल + लेख
(2) उल् + लेख
(3) उत् + लेख
(4) उद् + लेख
Correct Answer:
(3) उत् + लेख
Solution:
उल्लेख में व्यंजन संधि निहित है। उल्लेख का संधि विच्छेद उत् + लेख होता है।
27.
निम्नलिखित में किस समूह में सोने के पर्यायवाची शब्द विद्यमान हैं?
(1) जलधि, अंगना, तोयज
(2) स्वर्ग, पावक, कामिनी
(3) कंचन, कनक, हाटक
(4) हय, जीवन, मदक
Correct Answer:
(3) कंचन, कनक, हाटक
Solution:
सोना के पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं - कंचन, कनक, हाटक, हिरण्य, सुवर्ण आदि
28.
'वर्ग-अ' में दिए गए अलंकारों के उदाहरणों को उनके नाम के साथ 'वर्ग-ब' से मिलान कीजिए।
वर्ग- अ
वर्ग- ब
A. भूषन बिनु न बिंराजई कविता बनिता मित्त
(i) उपमा अलंकार
B. हरि पद कोमल कमल से
(ii) रूपक अलंकार
C. चरण कमल बन्दों हरि राई
(iii) श्लेष अलंकार
D. काली घटा का घमंड घटा
(iv) यमकं अलंकार
Code :
A
B
C
D
(1)
i
ii
iii
iv
(2)
ii
iii
iv
i
(3)
iii
i
ii
iv
(4)
iv
i
ii
iii
(1)
(2)
(3)
(4)
Correct Answer:
(3)
Solution:
उपरोक्त अलंकारों का सही सुमेलन निम्नवत होगा-
वर्ग- अ
वर्ग- ब
A. भूषन बिनु न बिंराजई कविता बनिता मित्त
(i) श्लेषअलंकार
B. हरि पद कोमल कमल से
(ii) उपमाअलंकार
C. चरण कमल बन्दों हरि राई
(iii) रूपक अलंकार
D. काली घटा का घमंड घटा
(iv) यमकं अलंकार
29.
'सुषुप्ति' शब्द का विलोम (विपरीतार्थक) रूप होता है
(1) निद्रा
(2) स्वप्न
(3) जागृति
(4) विरक्ति
Correct Answer:
(3) जागृति
Solution:
उपर्युक्त सुषुप्ति का विलोम शब्द जागृति होता है।
30.
समास पद और समास के नाम का सही मिलान कीजिए
वर्ग- अ
वर्ग- ब
A. यथासंख्य
(i) तत्पुरुष समास
B. अन्धकार युक्त
(ii) द्वंद्व समास
C. अष्टाध्यायी
(iii) अव्ययीभाव समास
D. जन्ममरण
(iv) द्विगु समास
Code :
A
B
C
D
(1)
i
ii
iii
iv
(2)
ii
iv
i
iii
(3)
iii
i
ii
iv
(4)
iii
i
iv
ii
(1)
(2)
(3)
(4)
Correct Answer:
(4)
Solution:
समास पद तथा समास के नामों का सही मिलान इस प्रकार है-
वर्ग- अ
वर्ग- ब
A. यथासंख्य
(i) अव्ययीभाव समास
B. अन्धकार युक्त
(ii) तत्पुरुष समास
C. अष्टाध्यायी
(iii) द्विगु समास
D. जन्ममरण
(iv) द्वंद्व समास
Submit Quiz
« Previous
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Physical Properties of Matter
Nuclear physics -(1)
Optics part (1)
Heat and Thermodynamics part-(2)
Conductivity
Nuclear physics-part (2)