हरियाणा पंचायत ऑफीसर (विकास और पंचायत विभाग) परीक्षा 2017 (द्वितीय पाली)

Total Questions: 100

31. 10 कुर्सियों का मूल्य 4 मेजों के मूल्य के बराबर है। 15 कुर्सियों और 2 मेजों का मूल्य 4,000 रुपए है। 12 कुर्सियों और 3 मेजों का मूल्य है।

Correct Answer: (4) 3,900 रुपए
Solution:माना 10 कुर्सियों का मूल्य = 4 मेजों का मूल्य = x रु.

1 कुर्सी = x/10 रु. तथा 1 मेज = x/4 रु.

15 x (x/10) + 2 x (x/4) = 4000

⇒ 3x/2 + x/2 = 4000

⇒ 2x = 4000

⇒ x = 2000

(12 कुर्सी + 3 मेज) = [(12 x 2000/10) + (3 x 2000/4)] रु.

= 2400 + 1500 = 3900 रु.

32. प्रथम विश्व युद्ध में सैनिकों की सबसे अधिक भर्ती 22144 सैनिकों की किस जिले में हुई?

Correct Answer: (2) रोहतक
Solution:प्रथम विश्व युद्ध में सैनिकों की सबसे अधिक भर्ती 22144 सैनिकों की रोहतक जिले से हुई थी।

33. भारत में जैव विविधता हॉट स्पॉट के रूप में घोषित क्षेत्र है

Correct Answer: (1) हिमालय
Solution:वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व में कुल 18 जैव विविधता हॉट स्पॉट की पहचान की गई है, जिनमें से दो हॉटस्पॉट भारत में खोजे गए हैं। भारत में पूर्वी हिमालय तथा पश्चिमी घाट जैव विविधता से सम्पन्न हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किए गए हैं। प्रश्न के आलोक में देखे तो सम्पूर्ण हिमालय को हॉटस्पॉट नहीं घोषित किया गया है, परन्तु विकल्प में निहित स्थानों में से तकनीकी आधार पर हिमालय ही सही उत्तर माना जा सकता है।

34. शंकर जादूगर की जन्म स्थली कहाँ है?

Correct Answer: (1) ऐलनाबाद
Solution:शंकर जादूगर का जन्म 1950 में ऐलनाबाद में हुआ, जो हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित है।

35. 1/2! + 2/3! + 3/4! + .......n पदों तक =

Correct Answer: (1) 1 - 1/(n+1)!
Solution:1/2! + 2/3! + 3/4! + ... + n/(n+1)!
= (2-1)/2! + (3-1)/3! + (4-1)/4! + ... + (n+1-1)/(n+1)!
= 1 - 1/2 + 1/2 - 1/3! + 1/3! - 1/4! + ... + 1/n - 1/(n+1)!
= 1 - 1/(n+1)!

36. कथनः

कुछ पेन गेंदें हैं।

सभी गेंदें बल्ले हैं।

कुछ बाघ गेंदें हैं।

निष्कर्ष :

(i) कुछ बल्ले बाघ हैं।

(ii) कुछ पेन बल्ले हैं।

(iii) सभी बल्ले गेंदें हैं।

Correct Answer: (1) केवल (i) और (ii) अनुसरण करते हैं।
Solution:

(i) कुछ बल्ले बाघ है।
(ii) कुछ पेन बल्ले हैं।

37. राज्य सभा में कर्नाटक राज्य के लिए कितने स्थान है?

Correct Answer: (2) 12
Solution:राज्यसभा में सदस्यों की संख्या
राज्यसंख्या
कर्नाटक12
उड़ीसा10
राजस्थान10
पंजाब7
हरियाणा5

38. गुरुग्राम को किस आचार्य से संबंधित माना जाता है?

Correct Answer: (4) द्रोणाचार्य
Solution:गुरुग्राम का नाम द्रोणाचार्य से जुड़ा है। कहा जाता है कि गुरू द्रोण को उनके शिष्यों ने इसे गुरू दक्षिणा के रूप में भेंट किया था। इस गाँव का नाम गुड़गाँव मसानी था क्योंकि यहाँ पर मसानी (चेचक की देवी शीतला माता) का प्राचीन मंदिर स्थापित है।

गुरुग्राम जिले के गठन के समय यहाँ तीन रियासतें तथा ग्यारह परगने थे।

39. यदि

Correct Answer: (3) 1
Solution:यदि

को lim f(x)/x^2  तो मान 1 आएगा।

40. मुक्त रेडिकल की स्थिरता का सही क्रम है

Correct Answer: (2) (CH₃)₃C > (CH₃)₂CH > CH₃
Solution:मुक्त रेडिकल की स्थिरता का सही क्रम है-
(CH₃), C > (CH₃)₂CH > CH3