हरियाणा पंचायत ऑफीसर (विकास और पंचायत विभाग) परीक्षा 2017 (द्वितीय पाली)

Total Questions: 100

41. एक खाद्य श्रृंखला में निम्नलिखित में से किसे प्राथमिक उत्पादक माना जाता है?

Correct Answer: (2) स्वपोषी
Solution:एक खाद्य श्रृंखला में प्राथमिक उत्पादक स्वपोषी माना जाता है। प्राथमिक उत्पाद (हरे पौधे) : प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी के उपभोक्ता एवं अपघटनकर्ता (कवक एवं जीवाणु) आपस में मिलकर खाद्य श्रृंखला का निर्माण करते हैं और भक्षक या भोज्य के रूप में संबंधित रहते हैं।

42. उदयभानु हंस की प्रिय लिपिक विधा कौन-सी है?

Correct Answer: (3) काव्य लेखन
Solution:उदयभानु हंस हरियाणा के राज्य-कवि है और हिंदी में 'रूबाई' के प्रवर्तक कवि है जो 'रूबाई सम्राट' के रूप में लोकप्रिय है। 1926 में पैदा हुए उदयभानु हंस की हिन्दी रूवाइयाँ' 1952 में प्रकाशित हुई थी।

43. डॉ. सलीम अली एक जाने माने हैं।

Correct Answer: (1) पक्षी विज्ञानी
Solution:सलीम मुईनुद्दीन अब्दुल अली एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे। उन्हें "भारत के बर्डमैन' के रूप में जाना जाता है। 1976 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से उन्हें सम्मानित किया गया।

44. यदि A और B ऐसी मैट्रिक्स है कि A + B और BA दोनों परिभाषित हैं तो

Correct Answer: (2) A, B समान कोटि की वर्ग मैट्रिक्स हैं
Solution:यदि A और B ऐसी मैट्रिक्स है कि A + B और BA दोनों परिभाषित है तो A, B समान कोटि की वर्ग मैट्रिक्स है।

45. श्रृंखला में अगली संख्या कौन-सी होगी? 17, 19, 31, 30, 45,

Correct Answer: (2) 41
Solution:

46. निर्वाचन की समस्त शक्तियाँ जिले में किसके पास होती है?

Correct Answer: (3) उपायुक्त
Solution:निर्वाचन की समस्त शक्तियाँ जिले में उपायुक्त के पास होती है। उपायुक्त या जिलाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा का एक प्रमुख प्रशासनिक पद है। भारत के प्रत्येक जिले का एक अपना उपायुक्त होता है।

47. धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल कौल किस जिले के अंतर्गत है?

Correct Answer: (1) कैथल
Solution:धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल कौल कैथल जिले के अंतर्गत है। पुराणों के अनुसार कैथल की स्थापना युधिष्ठिर ने की थी। कैथल के फरल गाँव में फल्गु का मेला लगता है। कैथल को हनुमान का जन्म स्थल अर्थात् कपि स्थल भी माना जाता है।

48. (1!)² + (2!)² + (3!)² + .... (100!)² को 10² से विभाजित करने पर, शेषफल-

Correct Answer: (4) 17
Solution:(1!)² + (2!)² + (3!)² + ... + (100!)²

(5!)² + (6!)² + ... + (100!)², 100 से विभाज्य है!

अतः (1!)² + (2!)² + (3!)² + (4!)²
= 1 + 4 + 36 + 576 = 617.

617 के 10² या 100 से विभाजित करें

तब शेषफल 17 होगा।

49. पुरातत्व से संबंधित मिताथल स्थल किस जिले के अंतर्गत है?

Correct Answer: (1) भिवानी
Solution:मिताथल : मिताथल गाँव जिला भिवानी में स्थित है। डॉ. सूरजभान ने वर्ष 1967-68 में इस पुरास्थल का निरीक्षण करने के उपरान्त उत्खनन किया था जहाँ उन्हें प्रारंभिक हड़प्पा संस्कृति, हड़प्पा सभ्यता तथा उत्तर हड़प्पा संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए थे। इस पुरास्थल से वर्ष 1915-16 में गुप्त तथा कुषाणकालीन सोने के सिक्के भी प्राप्त हुए थे। इसके अलावा सन् 1965 में टीले के पास नहर खोदते समय ताँबे के तेरह छल्ले तथा दो भाले भी प्राप्त हुए थे।

50. इलेक्ट्रॉनरागी सुरभित प्रतिस्थापन ....... के माध्यम से होती है।

Correct Answer: (2) सिग्मा कॉम्प्लेक्स
Solution:इलेक्ट्रानुरागी सुरभित प्रतिस्थापन सिग्मा कॉम्पलेक्स के माध्यम से होती है।