हरियाणा पंचायत ऑफीसर (विकास और पंचायत विभाग) परीक्षा 2017 (द्वितीय पाली)

Total Questions: 100

81. 'एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है' यह कथन किसने कहा?

Correct Answer: (1) प्लेटो
Solution:प्लेटों या अफलातून, यूनान का प्रसिद्ध दार्शनिक था। वह सुकरात का शिष्य तथा अरस्तू का गुरू था। यूरोप में ध्वनियों के वर्गीकरण का श्रेय प्लेटों को ही है। उसका कथन था कि 'एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है।'

82. साक्षरता ....... का उत्पाद है।

Correct Answer: (4) शिक्षा
Solution:साक्षरता का अर्थ है साक्षर होना अर्थात् पढ़ने और लिखने की क्षमता से संपन्न होना। अलग अलग देशों में साक्षरता के अलग अलग मानक है। भारत में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपना नाम लिखने और पढ़ने की योग्यता हासिल कर लेता है तो उसे साक्षर माना जाता है।

83. परिवार बच्चे को सामाजिक कौशल का आवश्यक ज्ञान देने में असफल हो सकता है परंतु ....... बच्चे को नई चीजें सीखने में मदद कर सकता है।

Correct Answer: (2) स्कूल
Solution:परिवार बच्चे को सामाजिक कौशल का आवश्यक ज्ञान देने में असफल हो सकता है परंतु स्कूल बच्चे को नई चीजें सीखने में मदद कर सकता है।

84. अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आयोग कब गठित हुआ?

Correct Answer: (5) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
Solution:भारत में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एक स्वायत संस्था है। इसकी स्थापना 1978 में हुई थी। 189वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 2003 में हुआ जिसमें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग को दो भागों में विभाजन हुआ।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग- अनुच्छेद 338

अनुसूचित जनजाति आयोग 338 क - अनुच्छेद

85. भारत में भू-राजस्व प्रणाली कब शुरू हुई?

Correct Answer: (2) 1793 में लॉर्ड कार्नवालिस द्वारा विकसित प्रणाली
Solution:गर्वनर जनरल कार्नवालिस के समय एक दस साला बंदोबस्त लागू किया गया। जिसे 1793 में स्थायी बंदोबस्त (इस्तमरारी बंदोबस्त) में परिवर्तन कर दिया गया। बंगाल, बिहार और उड़ीसा में प्रचलित स्थायी भूमि बंदोबस्त, जमींदारों के साथ किया गया, जिन्हें अपनी जमींदारी वाले भू-क्षेत्र का पूर्ण भू-स्वामी माना गया।

86. रेयतवाड़ी व्यवस्था क्या है?

Correct Answer: (2) भू-राजस्व
Solution:रैयतवाड़ी व्यवस्था के जन्मदाता थामस मुनरो और कैटटन रीड को माना जाता है। 1792 ई. में कैटटन रीड के प्रयासों से रैयतवाड़ी व्यवस्था को सर्वप्रथम तमिलनाडु के 'बारामहल' जिले में लागू किया गया। तमिलनाडु के अलावा यह व्यवस्था मद्रास, बम्बई के कुछ हिस्से, पूर्वी बंगाल, आसाम, कुर्ग के कुछ हिस्से में लागू की गई।

87. महालवाड़ी व्यवस्था कब शुरू की गई?

Correct Answer: (1) 1833 का IX रेग्यूलेशन
Solution:महालवाड़ी बंदोबस्त की शुरुआत 1833 का IX रेग्यूलेशन के माध्यम से हुआ है। इस व्यवस्था में भू-राजस्व का निर्धारण 'महाल' या समूचे ग्राम के उत्पादन के आधार पर किया जाता था और महाल के समस्त कृषक भू-स्वामियों के भू-राजस्व का निर्धारण संयुक्त रूप से किया जाता था, जिसमें गाँव के लोग अपने मुखिया या प्रतिनिधियों के द्वारा एक निर्धारित समय सीमा के अन्दर लगान की अदायगी की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते थे।

88. ग्रामीण अर्थव्यवस्था की पुनर्संरचना में मुख्य चरण क्या है?

Correct Answer: (4) उपर्युक्त सभी
Solution:ग्रामीण अर्थव्यवस्था की पुर्नसंरचना में मुख्य चरण है-

(i) मजदूरों को समान अवसर मिले
(ii) किसानों का कल्याण
(iii) भूमिहीन निर्धन व्यक्ति को मान मिले

89. 1949 में INESCO के ग्राम किशोर शिक्षा सेमिनार का उद्घाटन किसने किया?

Correct Answer: (4) एम. अबुल कलाम आजाद
Solution:1949 में UNESCO के ग्राम किशोर शिक्षा सेमिनार का उद्घाटन एम. अबुल कलाम आजाद ने किया।

90. निजी क्षेत्र को सौंपी गई सातवीं योजना ....... की परत हैं।

Correct Answer: (2) तीन परत
Solution:निजी क्षेत्र को सौंपी गई सातवीं योजना तीन परत की परत है।