हरियाणा पुलिस परीक्षा (महिला) (18.03.2016)

Total Questions: 100

11. हरियाणा के किस जिले में प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर है?

Correct Answer: (2) जीन्द जिले में
Solution:भूतेश्वर मंदिर: जीन्द में स्थित रानी तालाब के बीचों-बीच बने हुए भूतेश्वर मंदिर अपने मनोहरी वैभव से सबको आकर्षित करता है। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1778-80 में जीन्द रियासत के महाराजा रघुवीर सिंह के घराने की रानी ने करवाया था

12. श्रीकृष्ण संग्रहालय हरियाणा में कहाँ पर स्थित है?

Correct Answer: (1) कुरुक्षेत्र में
Solution:श्रीकृष्ण संग्रहालय: श्रीकृष्ण संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1987 में कुरुक्षेत्र में की गई।

13. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?

Correct Answer: (3) स्वामी विवेकानन्द
Solution:1896 में स्वामी विवेकानंद ने अमरीका में वेदान्त सभाओं की स्थापना की। 1897 में उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, जिसे 1909 में सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कराया गया। रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय कलकता के वेल्लूर और अल्मोड़ा के मायावती नामक स्थानों पर खोला गया।

14. खजुराहो में मंदिरों का निर्माण किसने कराया था?

Correct Answer: (3) चन्देल वंश के राजाओं ने
Solution:खजुराहो में मंदिरों का निर्माण चंदेल वंश के राजाओं ने कराया था। यशोवर्मन ने खजुराहो के प्रसिद्ध विष्णु मंदिर (चतुर्भुज मंदिर) का निर्माण करवाया। इसके अतिरिक्त उसने एक विशाल जलाशय का भी निर्माण करवाया। राजा धंग ने खजुराहो में अनेक भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया, जिनमें जिननाथ, विश्वनाथ, वैधनाथ आदि मंदिर प्रमुख हैं।

15. दक्षिण भारत में चोल राजवंश का संस्थापक कौन था?

Correct Answer: (4) इनमें से कोई नहीं
Solution:चोल साम्राज्य का उदय नौवीं शताब्दी में हुआ। इस साम्राज्य की स्थापना विजयालय (850-887 ई.) ने की, जिसने तंजौर या तंजावुर पर अधिकार करके 'नरकेसरी' की उपाधि धारण की। चोल राष्ट्र या चोल मण्डलम् पेन्नार और कावेरी नदियों के बीच पूर्वी समुद्र तट पर स्थित था।

16. अजन्ता-एलोरा की सुप्रसिद्ध गुफाओं में धर्म से संबंधित मूर्तियाँ तथा भित्ति चित्र मिलती हैं?

Correct Answer: (4) ये सभी
Solution:अजन्ता-एलोरा की सुप्रसिद्ध गुफाओं में हिन्दू धर्म, बौद्ध धर्म और जैन धर्म से संबंधित मूर्तियाँ तथा भिति-चित्र मिलते हैं। अजन्ता की गुफाएँ महाराष्ट्र में स्थित हैं। इनकी संख्या 29 है जिनमें कुछ गुफाएँ 100 फीट गहरी हैं और घोड़े की नाल के आकार में खुदी हुई हैं।

17. टमाटर में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

Correct Answer: (3) विटामिन सी
Solution:विटामिन C (एस्कॉर्बिक अम्ल) से प्रचुर सब्जियाँ:

ड्रमस्टिक पतियाँ (200 मिग्रा./100 ग्राम)

धनिया की पतियाँ (135 मिग्रा./100 ग्राम)

मिर्च (111 मिग्रा./100 ग्राम)

टमाटर (31 मिग्रा./100 ग्राम)

18. किस प्रक्रिया से लालटेन या लैम्प की बत्ती से तेल ऊपर चढ़ता है?

Correct Answer: (2) कोशिकत्व से
Solution:केशनली में द्रव के ऊपर चढ़ने या नीचे उतरने की घटना को कोशिकत्व कहते हैं। केशनली में कोई भी द्रव किस सीमा तक बढ़ेगा, यह केशनली की लंबाई पर निर्भर करता है। जैसे लालटेन या लैम्प की बाती से तेल ऊपर चढ़ता है, ब्लॉटिंग पेपर स्याही को शीघ्र सोख लेता है।

19. सूर्य का प्रकाश किस प्रक्रिया से पृथ्वी पर पहुँचता है?

Correct Answer: (3) विकिरण
Solution:विकिरण (Radiation): विकिरण में ऊष्मा के संचरण के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है। इसके द्वारा ऊष्मा का संवरण निर्वात में भी होता है। इस विधि में ऊष्मा, गरम वस्तु से ठंडी वस्तु की ओर बिना किसी माध्यम की सहायता के और बिना माध्यम को गरम किए प्रकाश की गति से सीधी रेखा में संचरित होती है, जैसे - पृथ्वी तक सूर्य की ऊर्जा पहुँचती है।

20. ध्वनि की गति सर्वाधिक होती है

Correct Answer: (3) लोहे में
Solution:
Medium (माध्यम)Speed of Sound (मी./से. at 0°C)
CO₂260
Air (वायु)332
Steam (वाष्प at 100°C)405
Alcohol (अल्कोहल)1213
Hydrogen (हाइड्रोजन)1269
Mercury (पारा)1450
Water (जल)1493
Seawater (समुद्री जल)1533
Iron (लोहा)5130
Copper (तांबा)5640
Aluminum (एल्युमिनियम)6420