हरियाणा पुलिस परीक्षा (महिला) (18.03.2016)

Total Questions: 89

21. पौधों में क्लोरोफिल मुख्यतः पाया जाता है?

Correct Answer: (3) पत्तियों में
Solution:पर्णहरित या क्लोरोफिल एक प्रोटीनयुक्त जटिल रासायनिक यौगिक है जो पत्तों के हरे रंग का कारण है। यह प्रकाश संश्लेषण का मुख्य वर्णक है और इसे फोटोसिन्थेटिक पिगमेंट भी कहा जाता है। इसका गठन कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन तथा मैग्नीशियम तत्त्वों से होता है।

22. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहाँ है?

Correct Answer: (3) करनाल
Solution:राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान: इस संस्था की स्थापना मूल रूप से इम्पीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हस्बैंडरी एंड डेयरिंग के रूप में बेंगलुरू में 1923 में हुई थी। वर्ष 1936 में इसका समुचित विस्तार कर इसे इम्पीरियल डेयरी संस्थान का नाम दिया गया और 1947 में स्वतंत्रता के बाद इसका मुख्यालय करनाल में स्थानांतरित कर दिया गया।

23. भूदान आन्दोलन शुरू हुआ

Correct Answer: (1) अप्रैल 1951 को
Solution:भूदान आंदोलन संत विनोवा भावे द्वारा अप्रैल 1951 में आरम्भ किया गया। यह स्वैच्छिक भूमि सुधार आंदोलन था। इस आंदोलन की शुरुआत तेलंगाना क्षेत्र में स्थित पोचमपल्ली गाँव से हुई थी।

24. मधुमक्खियों का पालन कहलाता है

Correct Answer: (4) एपीकल्चर
Solution:एपीक्ल्चर मधुमक्खी पालन का अध्ययन

सेरीकल्चर - रेशम कीट पालन का अध्ययन
पीसीकल्चर - मत्स्य पालन का अध्ययन
सिल्विकल्चर-  काष्ठी पेड़ों का संवर्धन।

25. निम्नलिखित में से कौन सी प्रजाति गेहूँ की नहीं है?

Correct Answer: (4) कंचन
Solution:गेहूं की प्रमुख किस्में हैं: सोनालिका, अर्जुन, कुंदन, अमर (HW-2000), भवानी (HW-1085), चंद्रिका (HPW-184), देशरत्न (BR-104), कंचन (DR-803), गिरजा गोमती (K-9465), प्रभानी (51-PUSA), कल्याण सोना, मंकरोनी, राज 3077 आदि।

26. जाफराबादी भैंस पाई जाती है

Correct Answer: (1) गुजरात में
Solution:

27. गहन पशुधन विकास परियोजना (Intensive Cattle Development Project) किस पंचवर्षीय योजना में प्रारंभ हुई?

Correct Answer: (1) III
Solution:प्रथम पंचवर्षीय योजना के दौरान पशुओं के समग्र विकास के लिए मूल ग्राम योजना शुरू की गई थी। इसके बाद, 1964-65 में सघन पशुविकास कार्यक्रम और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 1970 में राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड की स्थापना की गई।

28. पशुप्लेग (रिंडरपेस्ट) का कारण है

Correct Answer: (3) विषाणु
Solution:खुरपका, मुंहपका, पोंकनी और रिंडरपेस्ट जैसे पशु रोग विषाणुओं के कारण होते हैं। खुरपका और मुंहपका सभी पालतू पशुओं में होता है, जबकि पोंकनी मुख्य रूप से गाय, भैंस, भेड़ और सूअर में पाई जाती है।

29. गाय का जीवनकाल सामान्यतः कितने वर्षों का होता है?

Correct Answer: (3) 20-25
Solution:गाय का जीवन काल सामान्यतः 20-25 वर्षों का होता है वही गर्भाधान करने की समयावधि 280 दिन की होती है। गाय की प्रमुख नस्लें हैं- साहीवाल, लालसिंधी, गिर, हरियाणी, धारपारकर, कॉकरेज, मेवाती आदि।

30. मूगा रेशम का उत्पादन मुख्यतः होता है:

Correct Answer: (1) असम
Solution:भारत पाँच किस्म के रेशम-मलबरी, टसर, ओक टसर, एरि और मूँगा सिल्क का उत्पादन करने वाला अकेला देश है। भारत में शहतूत रेशम का उत्पादन मुख्यतया कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू व कश्मीर तथा पश्चिम बंगाल में किया जाता है जबकि गैर शहतूत रेशम का उत्पादन झारखण्ड, छतीसगढ़, उड़ीसा तथा उत्तरी-पूर्वी राज्यों में होता है। मूंगा रेशम का उत्पादन मुख्यतः असम में होता है।