हरियाणा पुलिस परीक्षा (महिला) (18.03.2016)

Total Questions: 89

31. पोलियो की दवा (Vaccine) का आविष्कारक था:

Correct Answer: (1) जोनास साल्क
Solution:पोलियो टीका की खोज जोनास साल्क ने किया था। वहीं एल्बर्ट सेबीन ने 1957 में मुख से लेने वाली पोलियो ड्रॉप की खोज की थी।

32. खाने वाला नमक है:

Correct Answer: (1) सोडियम क्लोराइड
Solution:खाने वाला नमक का रासायनिक नाम सोडियम क्लोराइड है। इसका उपयोग अचार के परिरक्षण में, माँस एवं मछली के संक्षारण में, अनेक रासयनिक यौगिकों के निर्माण आदि में होता है।

33. निम्न कॉलमों को सुमेलित कीजिए:

III
A. ऐसीटिक एसिड (i) दूध
B. टैनिक एसिड(ii) प्रोटीन
C. एमिनो एसिड(iii) चाय
D. लैक्टिक एसिड(iv) सिरका

 

 

Correct Answer: (3) (ii)
Solution:सही मिलान:

ऐसीटिक एसिड – सिरका

टैनिक एसिड – चाय

एमिनो एसिड – प्रोटीन

लैक्टिक एसिड – दूध

34. संहति और ऊर्जा के बीच किसने संबंध स्थापित किया था?

Correct Answer: (2) आइंस्टीन
Solution:अल्बर्ट आइंस्टीन एक विश्व प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिकविद् थे जो सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान ऊर्जा समीकरण E= mc² के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सैद्धांतिक भौतिक खासकर प्रकाश-विद्युत उत्सर्जन की खोज के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

35. 'मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' किसे कहा जाता है?

Correct Answer: (2) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
Solution:मिसाइल मैन ऑफ इण्डिया डॉ. एपी. जे. अब्दुल कलाम को कहा जाता है। इन्हें जनता के राष्ट्रपति के नाम से भी जाना जाता है। वे भारतीय गणतंत्र के ग्याहरवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। 1997 में इन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

36. भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के पहले अध्यक्ष कौन थे?

Correct Answer: (3) डॉ. एच.जे. भाभा
Solution:वर्तमान में भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष कमलेश नीलकंठ व्यास है। वही इस आयोग के प्रथम अध्यक्ष डॉ. एच.जे. भाभा थे।

37. राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (4) पुणे
Solution:राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला पुणे में स्थित है।

38. बीसीजी का टीका किस रोग की रोकथाम के लिए लिया जाता है?

Correct Answer: (4) तपेदिक (यक्ष)
Solution:तपेदिक या राजयक्ष्मा (Tuberc- ulosis) रोग की रोकथाम के लिए बीसीजी का टीका लेना चाहिए। इस रोग के उपचार के लिए स्ट्रेप्टोमाइसिन का इन्जेक्शन दिया जाता है और पी.ए.सी. तथा आइसोनियाजाइड मुँह से ली जाती है। विलिसन इस रोग की नवीनतम दवा है।

39. हंसी उत्पन्न करने वाली गैस कौन सी है?

Correct Answer: (2) नाइट्रस ऑक्साइड
Solution:नाइट्स ऑक्साइड (N₂O): इस गैस को अल्प मात्रा में सूंघने पर हँसी उत्पन्न होती है, अतः इसे हँसी उत्पन्न करने वाली गैस या (laughing gas) कहते हैं। इस गैस की खोज प्रोस्टले ने की थी। यह मिट्टी में उपस्थित चूना या अन्य क्षारीय पदार्थों से संयोग कर नाइट्राइट एवं नाइट्रेट बनाते हैं जिसे पौधे ग्रहण करते हैं।

40. सार्वभौमिक रक्त दाता रक्त समूह कौन सा है?

Correct Answer: (3) O
Solution:रक्त वर्ण के दानकर्ता को सार्व भौमिक दानकर्ता कहते हैं, क्योंकि इसमें कोई एण्टिजन नहीं होता है और इसका आधान किसी भी प्राप्तकर्ता में किया जा सकता है। रक्त समूह AB को सार्वभौमिक प्राप्तकर्ता कहते हैं, क्योंकि इसमें कोई एण्टीबॉडी नहीं होता है और इस रक्त वर्ग वाले प्राप्तकर्ता के शरीर में किसी भी वर्ग के रक्त का आधान किया जा सकता है।