हरियाणा पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पुरूष) परीक्षा ( 26.09.2021 ) प्रथम पाली

Total Questions: 100

91. 'सूचना का अधिकार अधिनियम' किस वर्ष में लागू किया गया?

Correct Answer: (1) 15 जून, 2005
Solution:सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 (RTE अधिनियम) का मूल उद्देश्य नागरिकों को सशक्त बनाना, सार्वजनिक प्राधिकरणों से जानकारी प्राप्त करना है।
• जून 2005 में राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (NAC) की सिफारिशों पर RTE अधि नियम, 2005 के लिए विधेयक पारित किया गया था, एवं RTE अधिनियम, 2005 12 अक्टूबर, 2005 से प्रभावी हुआ।

92. हितेश की आयु 40 वर्ष और रोनी की आयु 60 वर्ष है। कितने वर्ष पहले दोनों की आयु का अनुपात 3:5 था?

Correct Answer: (2) 10
Solution:माना x वर्ष पहले दोनों की आयु का

अनुपात = 3 : 5

प्रश्नानुसार,

(40 - x) / (60 - x) = 3/5

⇒ 200 - 5x = 180 - 3x
⇒ 5x - 3x = 200 - 180
⇒ 2x = 20

⇒ x = 20/2 = 10

अभीष्ट समय = 10 वर्ष

93. यदि 'सफेद को नीला', 'नीला को लाल', 'लाल को पीला', 'पीला को हरा', 'हरा को काला', 'काला को बैंगनी' और 'बैंगनी को नारंगी' कहा जाता है, तो मानव रक्त का रंग क्या होगा?

Correct Answer: (2) पीला
Solution:मानव रक्त का रंग लाल होता है। परंतु यहाँ लाल को पीला कहा गया है।

94. एक आदमी के पास कुछ मुर्गियाँ और गायें हैं। यदि सिर की संख्या 48 और पैरों की संख्या 140 है, तो मुर्गियों की संख्या कितनी होगी?

Correct Answer: (4) 26
Solution:माना मुर्गियों की संख्या = h
गायों की संख्या = c

प्रश्नानुसार,
h + c = 48 .....(i)
2h + 4c = 140 .....(ii)

समीकरण (i) और (ii) से
c = 22
∴ h = 48 - 22 = 26

अथवा

माना मुर्गियों की संख्या = x
गायों की संख्या = (48 - x)

प्रश्नानुसार,
x × 2 + (48 - x) × 4 = 140
⇒ 2x + 192 - 4x = 140
⇒ 2x = 192 - 140
⇒ 2x = 52

⇒ x = 52/2 = 26

मुर्गियों की संख्या = 26

95. 100 तक सभी विषम संख्याओं का योगफल क्या होगा?

Correct Answer: (2) 2500
Solution:100 तक सभी विषम संख्याओं का योगफल = 1 + 3 + 5 + 7 + 9 + ----- +99

tₙ = a + (n - 1)d

⇒ 99 = 1 + (n - 1)2

⇒ n = (99 - 1)/2 + 1

= 98/2 + 1 = 49 + 1 = 50

S = n/2 [a + tₙ]

= 50/2 [1 + 99]

= 50/2 × 100

= 50 × 50 = 2500

96. हरियाणा में हाल ही में कौन-सा 'वन महोत्सव' मनाया गया?

Correct Answer: (3) 72वाँ
Solution:2021 में 72वें 'वन महोत्सव' का अवलोकन करते हुए, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने जीवनकाल में कम से कम एक पेड़ लगाने की 'हरित प्रतिज्ञा' लेने का आग्रह किया।
• उन्होंने सरकारी नर्सरी से पौधे के मुफ्त वितरण हेतु एक मोबाइल ऐप, ई-पौध शाला भी लॉन्च की।

97. इनमें से किस क्रिकेटर को राजीव गाँधी खेल-रत्न से सम्मानित किया गया?

Correct Answer: (3) (1) और (2) दोनों
Solution:रोहित शर्मा को 2020 के लिए राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• वह सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी एवं विराट कोहली के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले चौथे क्रिकेटर थे।
• राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।

98. हरियाणा के गठन के समय जिलों की संख्या ....... थी।

Correct Answer: (1) 7
Solution:1 नवम्बर, 1966 को हरियाणा को सात जिलों के साथ एक अलग राज्य के रूप में गठित किया गया था।
• सात जिले रोहतक, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, करनाल, और अंबाला थे।

99. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के वर्तमान गवर्नर कौन हैं?

Correct Answer: (3) शक्तिकांत दास
Solution:भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार की गई थी।
• वर्तमान में, भारतीय रिजर्ब बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास हैं, जिन्होंने 12 दिसम्बर, 2018 को कार्यभार संभाला था।

100. हरियाणा में राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कितनी आर्द्रभूमियों को मान्यता दी गई है?

Correct Answer: (2) 3
Solution:2021 में, हरियाणा में दो आर्द्रभूमि; गुरुग्राम में सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान एवं झज्जर में भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य को रामसर सूची में शामिल किया गया है।
• हरियाणा का भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य मानव निर्मित मीठे पानी की आर्द्रभूमि है। यह हरियाणा में भी सबसे बड़ा है।