☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
हरियाणा CET परीक्षा 5.11.2022 (Shift – I)
📆 January 4, 2025
Total Questions: 100
71.
विराम चिह्नों की दृष्टि से सर्वाधिक शुद्ध वाक्य है :
(1) खेत, बगीचा, घर-सब पर कुहासा छा रहा था।
(2) हे, लड़के इधर आओ।
(3) वह हिन्दी, अंग्रेजी, और जर्मन भाषा जानती है।
(4) आपसी झगड़ों का निपटारा; कर लेना चाहिए।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Correct Answer:
(1) खेत, बगीचा, घर-सब पर कुहासा छा रहा था।
Solution:
'खेत, बगीचा, घर-सब पर कुहासा छा रहा था।' वाक्य का सर्वाधिक शुद्ध रूप है।
72.
'गायक' शब्द में प्रयुक्त 'प्रत्यय' है :
(1) यक
(2) अक
(3) ऐक
(4) क
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Correct Answer:
(2) अक
Solution:
'अक' प्रत्यय से बने शब्द हैं- लेखक, पालक, गायक, खटक एवं विचारक आदि।
73.
अयादि संधि का उदाहरण नहीं है :
(1) श्रावण
(2) उच्छ्वास
(3) गवेषणा
(4) शयन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Correct Answer:
(2) उच्छ्वास
Solution:
अयादि संधि का सूत्र एचोऽयवायावः होता है। इसके उदाहरण-श्रावण, गवेषणा एवं शयन है।
74.
दिए गए किस वाक्य मैं कारक चिह्न का सर्वाधिक उपयुक्त प्रयोग हुआ है?
(1) मैंने आज खेलने नहीं जाना है।
(2) सुबह देर में उठना ठीक नहीं है।
(3) यह किताब दो सौ तीस रुपये से बिक गई।
(4) ये खिलौने मेरी बेटी के हैं।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Correct Answer:
(4) ये खिलौने मेरी बेटी के हैं।
Solution:
'ये खिलौने मेरी बेटी के हैं।' में सम्बन्ध कारक 'के' है।
75.
'कक्ष के ....... बहुत गर्मी है' वाक्य के रिक्त स्थान के लिए 'बाहर' शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए।
(1) नीचे
(2) भीतर
(3) बीच में
(4) ऊपर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Correct Answer:
(2) भीतर
Solution:
रिक्त स्थान में बाहर' शब्द का विलोम शब्द 'भीतर' आएगा। वाक्य होगा- 'कक्ष के भीतर बहुत गर्मी है।
76.
2010 में किस भाषा को हरियाणा की दूसरी राजभाषा का दर्जा दिया गया?
(1) अंग्रेजी
(2) उर्दू
(3) पंजाबी
(4) हरियाणवी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Correct Answer:
(3) पंजाबी
Solution:
1969 में, हिंदी को हरियाणा की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था।
• 1966 में पंजाब को विभाजित करके तमिल को हरियाणा की दूसरी आधि कारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था।
• पंजाबी हिंदी और हरियाणवी के बाद सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है तथा इसे 2010 में सरकार एवं की दूसरी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी।
77.
निम्नलिखित में से हरियाणा के किस व्यक्तित्व को खेल के क्षेत्र में 2022 का 'पद्म श्री' सम्मान प्रदान किया गया?
(1) संदीप सिंह
(2) सुमित अंतिल
(3) बजरंग पुनिया
(4) युवराज सिंह
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Correct Answer:
(2) सुमित अंतिल
Solution:
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल को पद्म श्री 2022 से सम्मानित किया गया।
• उनके अलावा हरियाणा के ओम प्रकाश गाँधी को सामाजिक कार्य के लिए विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के लिए मोती लाल मदन तथा साहित्य एवं शिक्षा के लिए रघुवेंद्र तंवर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
• सुमित अतिल ने टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में F64 पुरुषों की भाला फेंक में 68.55 मीटर की भाला फेंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
78.
साई राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी (रोहतक) का शुभारंभ किस वर्ष हुआ?
(1) 2019
(2) 2018
(3) 2016
(4) 2017
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Correct Answer:
(4) 2017
Solution:
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तहत स्थापित एक राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी जनवरी 2017 में रोहतक में खोली गई।
• हरियाणा ने विजेंदर सिंह, अखिल कुमार, जितेंद्र कुमार, राजकुमार और सुमित सांगवान जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज पैदा किए हैं।
79.
खिलाड़ी सीमा पुनिया अंतिल हरियाणा के किस गाँव से संबंध रखती है?
(1) उजाना
(2) खांडरा
(3) खेवड़ा
(4) कालूवास
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Correct Answer:
(3) खेवड़ा
Solution:
सीमा पुनिया-अंतिल एक भारतीय डिस्कस थ्रोअर हैं।
• उनका जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के खेवड़ा गाँव में हुआ था।
• 2014 में, उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
80.
2015 में रिलीज की गई किस हरियाणवी फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए?
(1) बीरा शेरा
(2) चाँद चकोरी
(3) पगड़ी
(4) वीर घटोत्कच
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
Correct Answer:
(3) पगड़ी
Solution:
निर्देशक राजीव भाटिया की हरियाणवी फिल्म 'पगड़ी: द ऑनर' ने 2015 में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।
• इसने सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म का खिताब जीता और इसकी अभिनेत्री बलजिंदर कौर ने 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (महिला) का पुरस्कार जीता।
Submit Quiz
« Previous
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Motion Under Gravity
Conductivity
Heat and Thermodynamics part-(2)
Optics part (1)
Sound
Space Part-2