हरियाणा CET परीक्षा 5.11.2022 (Shift – I)

Total Questions: 100

81. छाज आभूषण महिलाओं द्वारा कहाँ पहना जाता है?

Correct Answer: (1) माथा
Solution:छाज सोने या चांदी से बना आभूषण है।
• इसे महिलाएँ माथे पर पहनती हैं।

82. हरियाणा का कौन-सा नृत्य रूप शिव और पार्वती को समर्पित है?

Correct Answer: (4) गंगोर नृत्य
Solution:गंगोर नृत्य आमतौर पर फाल्गुन और चैत्र के महीनों में किया जाता है।
• यह नृत्य विशेष रूप से भगवान शिव और उनकी पत्नी गंगोर (देवी पार्वती) को समर्पित है।

83. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(a) चोप, हरियाणा में निर्मित शॉल का एक रूप है।

(b) शॉल के इस रूप को फुलकारी के नाम से भी जाना जाता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (1) केवल (a)
Solution:हरियाणा राज्य में निर्मित शॉल के प्रकार फुलकारी, बाग और चोप हैं।
• चोप शॉल आमतौर पर दूल्हे की दादी द्वारा नवविवाहित दुल्हन को उपहार में दी जाती है।
• सुरुचिपूर्ण कढ़ाई के काम और आकर्षक रंगों के साथ फुलकारी शॉल बहुत खूबसूरत होते हैं। ग्रामीण महिलाएँ इनपर विभिन्न प्रकार के पक्षियों, मानव आकृतियों और फूलों के डिजाइन बनाती हैं।

84. 1770 ई. में नजीब-उद्-दौला की मृत्यु के बाद उनका राजसिंहासन किसे मिला?

Correct Answer: (2) जबित खान
Solution:नजीब-अद-दौला एक रोहिल्ला यूसुफजई पश्तून था, जिसने पहले मुगल सेवक के रूप में सेवा की थी, लेकिन बाद में मुगलों का साथ छोड़ दिया तथा 1757 में अहमद शाह अब्दाली के दिल्ली पर हमले में शामिल हो गया।

• मुगल साम्राज्य के शासक के रूप में लगभग दस वर्षों तक रोहिलखंड, दिल्ली और आगरा की रक्षा करने के बाद वह बीमार पड़ गया और 30 अक्टूबर, 1770 को उसकी मृत्यु हो गई।

• उसकी मृत्यु के बाद उसका पुत्र जाबित खान उसका उत्तराधिकारी बना।

85. हरियाणा की प्रसिद्ध बड़खल झील का निर्माण कब किया गया था?

Correct Answer: (2) वर्ष 1947 में
Solution:बड़खल झील हरियाणा राज्य में फरीदाबाद के पास बड़खल गाँव में स्थित एक प्राकृतिक झील थी।
• 42 एकड़ में फैली यह झील 2001 से सूख रही है।
• 1947 में देश को आजादी मिलने के तुरंत बाद झील का निर्माण पास के खेतों में पानी की आपूर्ति की सुविधा के लिए किया गया था। इसे अरावली की दो नीची पहाड़ियों के बीच बाँध बनाकर बनाया गया था, ताकि सिंचाई के लिए पानी के बहाव को रोका जा सके।

86. कॉलम I में दिए गए हरियाणा के जिलों के प्राचीन नामों को कॉलम II में दिए गए उनके वर्तमान नामों से सुमेलित कीजिए :

कॉलम Iकॉलम II
I. साइरशैकa. सिरसा
II. कानौडb. कैथल
III. कपिस्थलc. पानीपत
IV. पांडुप्रस्थd. महेंद्रगढ़

Code :

IIIIIIIV
(1)bcda
(2)adbc
(3)dabc
(4)cbad
Correct Answer: (2)
Solution:
कॉलम Iकॉलम II
I. साइरशैकa. सिरसा
II. कानौडb. महेंद्रगढ़
III. कपिस्थलc. कैथल
IV. पांडुप्रस्थd. पानीपत

87. बाबा लदाना तीर्थ स्थल कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (4) कैथल
Solution:बाबा लदाना तीर्थ स्थल हरियाणा के कैथल जिले में स्थित है।

88. हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अध्याय X के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी समिति पंचायत समिति द्वारा नियुक्त नहीं की जाती ?

Correct Answer: (3) स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
Solution:हरियाणा पंचायत राज अधिनियम 1994 के अध्याय X के अनुसार, प्रत्येक पंचायत समिति निम्नलिखित समितियों अर्थात् सामान्य समिति वित्त, लेखापरीक्षा और योजना समितियों और सामाजिक न्याय समिति की नियुक्ति करेगी।
• प्रत्येक समिति में अध्यक्ष सहित छः से अनधिक सदस्य होंगे, जैसा कि पंचायत समिति द्वारा निर्दिष्ट किया जा सकता है, जिसे पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा निर्वाचित सदस्यों में से चुना जाता है।
• अध्यक्ष पदेन सदस्य और सामान्य समिति के अध्यक्ष भी होंगे।

89. हरियाणा में पहली स्थायी लोक अदालत की स्थापना कब हुई?

Correct Answer: (3) 7 अगस्त, 1998
Solution:हरियाणा लोक अदालत अधिनियम को भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और 39-क के तहत "सभी के लिए न्याय तक पहुँच" की संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है।
• हरियाणा की पहली स्थायी लोक अदालत 7 अगस्त, 1998 को चंडीगढ़ में स्थापित की गई थी।

90. हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है?

Correct Answer: (2) अम्बाला
Solution:अंबाला में अर्ध-शुष्क और साथ ही उष्णकटिबंधीय जलवायु है।
• जुलाई से सितम्बर के महीने में लगभग 70% वर्षा होती है तथा शेष वर्षा दिसम्बर से फरवरी के दौरान प्राप्त होती है।
• हरियाणा में अंबाला सबसे अधिक वर्षा प्रभावित क्षेत्र है, जहाँ प्रति वर्ष औसतन 47.16 इंच वर्षा होती है।