हरियाणा CET परीक्षा 6.11.2022 (Shift – II)

Total Questions: 100

51. 'आपकी ....... का अवश्य पालन होगा।' वाक्य के रिक्त स्थान के लिए 'अवज्ञा' शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए।

Correct Answer: (1) आज्ञा
Solution:आज्ञा का विलोम अवज्ञा होता है। इसलिए सही शब्द को रिक्त स्थान पर भरने के बाद उचित वाक्य होगा-"आपकी आज्ञा का अवश्य पालन होगा।

52. 'चन्द्र' शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है :

Correct Answer: (3) दिनेश
Solution:चन्द्र का पर्यायवाची शशि, हिमकर, राकेश, रजनीश, हिमांशु, चाँद, मयंक, विधु, सुधाकर, कलानिधि, निशापति, शशांक, चंद्रमा, सुधांशु।
• दिनेश का पर्यायवाची शब्द है सूर्य, रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, मरीची, भास्कर, दिनकर, दिवाकर, भानु, अर्क, तरणि, पतंग, आदित्य, सविता, हंस, अंशुमाली, मार्तण्ड।

53. 'इतिवृत्त' शब्द के लिए उचित वाक्यांश का चयन कीजिए।

Correct Answer: (4) किसी देश अथवा समाज की घटनाओं का क्रमवार ब्यौरा
Solution:इतिवृत्त का हिंदी अर्थ है भूतकालिक घटनाओं का काल-क्रमानुसार लिखा हुआ विवरणः इतिहास। ऐतिहासिक बातों का कहानी आदि के रूप में वर्णन; आख्यान।

54. निम्नलिखित किस विकल्प में 'प्रत्यक्ष' समस्त पद का सही विग्रह और समास है?

Correct Answer: (1) अक्षि के प्रति - अव्ययीभाव
Solution:'प्रत्यक्ष' अर्थात् आँखों के सामने। यहाँ अव्ययीभाव समास है।
• जिस समास में दोनों पद प्रधान एवं एक दूसरे के विलोम या विलोम जैसे हों तो उसे द्वंद्व समास कहते हैं। इस समास में दोनों पद प्रधान होते हैं, अर्थात् प्रथम एवं द्वितीय पद दोनों पदों के अर्थ महत्वपूर्ण होते हैं।
• जिस समास में विशेषण एवं विशेष्य या उपमेय एवं उपमान का संयोग हो उसे कर्मधारय समास कहते हैं।
• वह समास जिसमें प्रथम या पूर्व पद संख्यावाचक विशेषण हो एवं द्वितीय पद संज्ञा हो तथा समस्त पद से समूह या समाहार का बोध होता हो उसे द्विगु समास कहते हैं।

55. 'जीवन में समय का ....... समझनाआवश्यक है।' वाक्य के रिक्त स्थान के लिए वर्तनी की दृष्टि से सही शब्द का चयन कीजिए।

Correct Answer: (2) महत्व
Solution:दिये गए वाक्य में सही शब्द का चयन करने के बाद उचित वाक्य होगा- 'जीवन में समय का महत्व समझना आवश्यक है।

56. शहर 'A' से चलने वाली एक स्थानीय बस में महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से दुगुनी है। अगले स्टेशन 'B' पर 7 महिलाएँ उतरती हैं और 11 पुरुष बस में सवार होते हैं। अब पुरुषों और महिलाओं की संख्या बराबर है। शुरुआत में बस में कितने यात्री सवार हुए थे?

Correct Answer: (1) 54
Solution:माना शहर A से पुरुषों की संख्या = x

∴ महिलाओं की संख्या = 2x

प्रश्नानुसार,

2x - 7 = x + 11

⇒ 2x - x = 11 + 7

⇒ x = 18

शुरुआत में बस में सवार होने वाले यात्रियों की संख्या

= x + 2x = 3x

= 3 * 18 = 54

57. नीचे दिए गए शब्द के वर्षों का प्रयोग करके बनाए नहीं जा सकने वाले शब्द को ज्ञात कीजिए।

SEPARATE

Correct Answer: (1) PARADE
Solution:दिए गए शब्द में 'D' अक्षर नहीं है। अतः, शब्द PARADE नहीं बन सकता है।

58. निम्नलिखित सारणी में संख्याएँ और उनके वर्ण-कूट दिए गए हैं :

आपको यह ज्ञात करना है कि संख्या समूह 8637 का सही कूटबद्ध रूप नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है।

Correct Answer: (4) YPKE
Solution:

59. यदि किसी कूटभाषा में TRAIN को SQZHM के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो उसी कूटभाषा में DATE को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?

Correct Answer: (4) CZSD
Solution:

60. निम्नलिखित में से कौन-सा पद भिन्न है?

Correct Answer: (4) 42:4
Solution:संख्या-युग्म '42 : 4' को छोड़कर, अन्य तीन संख्या-युग्मों में पहली संख्या पूर्णतः विभाज्य है दूसरी संख्या से।

48/6 = 8; 625/5 = 125; 108/9 = 12

परंतु,

42/4 = 10.5