हरियाणा HSSC क्लर्क परीक्षा 2016

Total Questions: 100

21. 'काला नाग' मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

Correct Answer: (2) घातक व्यक्ति
Solution:'काला नाग' मुहावरे का सही अर्थ है 'घातक व्यक्ति'। वाक्य प्रयोग-मोहन ने राघव से कहा कि मलखान तो काला नाग है उसकी बात पर विश्वास न करना और न ही उससे निकटता बढ़ाना।

22. साकेत काव्य के लेखक कौन हैं?

Correct Answer: (1) मैथिलीशरण गुप्त
Solution:मैथिलीशरण गुप्त द्विवेदी युग के कवि हैं। इनकी प्रमुख रचनायें हैं- साकेत, द्वापर, जयद्रथ वध, हुंकार, यशोधरा, भारत भारती, झंकार आदि। जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला एवं महादेवी वर्मा छायावादी कवि हैं। प्रसाद की कामायनी, लहर, आँसू, झरना, निराला की अनामिका, परिमल, गीतिका, राम की शक्ति पूजा तथा महादेवी वर्मा की नीरजा, नीहार एवं रश्मि प्रसिद्ध कृतियाँ हैं।

23. प्रसून शब्द का सही पर्यायवाची शब्द कौन-सा है?

Correct Answer: (2) सुमन
Solution:प्रसून शब्द के पर्यायवाची हैं सुमन, कुसुम, पुष्प, फूल, पुहुप, गुल आदि।

24. हरिवंशराय बच्चन का जन्म कहाँ हुआ?

Correct Answer: (5) इनमें से कोई नहीं
Solution:हरिवंश राय बच्चन का जन्म प्रतापगढ़ जिले के बाबूपट्टी नामक गाँव में 27 नवम्बर, 1907 ई. को हुआ था। इनकी मृत्यु 18 जनवरी, 2003 को मुम्बई में हुई थी। इनकी प्रमुख कृतियाँ मधुशाला, मधुबाला एवं मधुकलश हैं।

25. परहित सरिस धर्म नहिं भाई। पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।।

ये पंक्तियाँ किस कवि ने लिखी है?

Correct Answer: (4) तुलसीदास
Solution:परहित सरिस धर्म नहीं भाई। पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।। पवितयाँ रामभक्ति शाखा के कवि तुलसीदास की हैं। इन्होंने रामचरित मानस, गीतावली, कवितावली, दोहावली, रामलला नहछू आदि ग्रन्थों की रचना की है।

26. 'महा + उर्मि' का संधि-रूप होगा

Correct Answer: (4) महोर्मि
Solution:'महा + उर्मि' का संधि रूप महोर्मि है। इसमें 'आउ' की संधि से 'ओ' वर्ण बनता है। महोर्मि गुण संधि है जो कि स्वर संधि का एक भेद है।

27. निम्नलिखित शब्द समूह के लिए उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए :

जो कभी नहीं मरता है वह

Correct Answer: (3) अमर
Solution:जो कभी नहीं मरता है उसे 'अमर', जो कभी बूढ़ा न हो उसे 'अजर', जो सब कुछ जानता हो उसे 'सर्वज्ञ' और जो सब स्थान पर व्याप्त हो उसे सर्वव्यापक कहते हैं।

28. 'वर्ग-अ' में दिए गए अलंकारों के उदाहरणों को उनके नाम के साथ 'वर्ग-ब' से मिलान कीजिए :

वर्ग-अवर्ग-ब
1. पीपर पात सरिस मन डोलाअ. अनुप्रास अलंकार
2. आए महंत बसंतब. उपमा अलंकार
3. चमक गई चपला चम-चमस. अतिशयोक्ति अलंकार
4. देख लो साकेत नगरी है यही, स्वर्ग से मिलने गगन में जा रहीद. रूपक अलंकार

Code :

1234
(1)
(2)
(3)
(4)
Correct Answer: (4)
Solution:उपमा अलंकार में उपमेय एवं उपमान की समता बताई जाती है उदाहरण-पीपर पात सरिस मन डोला। रूपक अलंकार में उपमेय में उपमान का आरोप किया जाता है, उदाहरण- 'आए महंत बसंत'। अनुप्रास अलंकार में एक ही व्यंजन वर्णों की आवृत्ति अनेक बार होती है, उदाहरण 'चमक गई चपला चम चम'। अतिशयोक्ति अलंकार में किसी बात को लोक सीमा से बाहर बढ़ा-चढ़ा कर किया जाए, उदाहरण-देख लो साकेत नगरी है यही, स्वर्ग से मिलने गगन में जा रही'।

29. 'सुगम' शब्द का विलोम (विपरीतार्थक) रूप होता है।

Correct Answer: (2) दुर्गम
Solution:सुगम का अर्थ सरलता से पहुँचना और दुर्गम का अर्थ कठिनाई से पहुँचना है, अतः सुगम का विलोम शब्द दुर्गम होगा।

30. समस्त पद और समास के नाम का सही मिलान कीजिए :

वर्ग-अवर्ग-ब
1. वाग्दत्ताअ. कर्मधारय समास
2. धर्माधर्मब. द्वंद्व समास
3. सप्ताहस. तत्पुरुष समास
4. कमलनयनद. द्विगु समास

Code :

1234
(1)
(2)
(3)
(4)
Correct Answer: (2)
Solution:कर्मधारय समास में उत्तर पद प्रधान और पूर्व पद एवं उत्तर पद में विशेषण-विशेष्य का संबंध होता है जैसे कमलनयन। द्वन्द्व समास में दोनों पद प्रधान हैं और इनका विग्रह करने पर 'और, अथवा, या' लगता है जैसे धर्माधर्म अर्थात् धर्म और अधर्म। तत्पुरुष समास में उत्तरपद प्रधान होता है और दोनों पदों के मध्य कारक चिह्न लुप्त होता है जैसे- वाग्दत्ता। द्विगु समास में पूर्व पद संख्यावाचक विशेषण होता है जैसे- सप्ताह अर्थात् सात दिनों का समूह।