हरियाणा HSSC क्लर्क परीक्षा 2016

Total Questions: 100

51. 1526 ई. में बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच प्रसिद्ध युद्ध कहाँ हुआ था?

Correct Answer: (3) पानीपत
Solution:पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल, 1526 ई. को इब्राहिम लोदी और बाबर की आक्रमण कारी सेनाओं के मध्य लड़ा गया था। युद्ध में इब्राहिम लोदी की हार हुई और वह युद्ध के मैदान में मारा गया। इस युद्ध के परिणामस्वरूप मुगल साम्राज्य का उदय हुआ। पानीपत हरियाणा में स्थित है।

52. अंतरिक्ष अभियान में कल्पना चावला की मृत्यु कब हुई थी ?

Correct Answer: (1) 1 फरवरी, 2003
Solution:कल्पना चावला एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थी। 1 फरवरी, 2003 को कोलंबिया अंतरिक्षयान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण यान के छः अन्य सदस्यों के साथ उनकी मृत्यु हो गई। 28वें मिशन को समाप्त करने के लिए निर्धारित समय से पूर्व पृथ्वी के वायुमण्डल में पुनः प्रवेश के दौरान यह यान टेक्सास के ऊपर विखंडित हो गया।

53. हरियाणा के प्रथम राज्यपाल कौन थे?

Correct Answer: (1) धरमवीर
Solution:श्री धर्मवीर 1 नवम्बर, 1966 से 14 सितम्बर, 1967 तक हरियाणा के प्रथम राज्यपाल थे। तत्पश्चात् उन्होंने पश्चिम बंगाल (1967-69) और कर्नाटक (1969-72) के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वर्तमान (2020) में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हैं।

54. हरियाणा में भैंस की कौन-सी नस्ल प्रसिद्ध है?

Correct Answer: (2) मुर्रा
Solution:भारत में भैंसों की 13 नस्लों में से मुर्राह मध्यवर्ती हरियाणा की मूल नस्ल है। भैंसे की सर्वाधिक मांग के बाद इसे अपने जीनकोश के साथ श्रेष्ठ 'नस्ल सुधारक' के रूप में स्वीकार किया जाता है। 310 दिनों के अवस्थापन काल में इसका औसत दूध उत्पादन 2200 लीटर है। इस नस्ल की भैंस हरियाणा के रोहतक, हिसार और जींद, पंजाब के नाभा और पटियाला जिलों एवं दिल्ली के दक्षिणी भागों में पाई जाती है।

55. 'हरियाणा दिवस' किस दिन मनाया जाता है?

Correct Answer: (1) 1 नवम्बर
Solution:एक पृथक् राज्य के रूप में 1 नवम्बर, 1966 को पंजाब से अलग होने के बाद से प्रतिवर्ष 1 नवम्बर को हरियाणा दिवस मनाया जाता है। इससे पूर्व भारत सरकार ने विद्यमान पंजाब का विभाजन करने और लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं पर विचार करते हुए नये राज्य हरियाणा की सीमाओं का निर्धारण करने के लिए शाह आयोग का गठन किया था। हरियाणा भारत का 17वाँ राज्य बना था।

56. मांजी साहिब गुरुद्वारा कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (1) अंबाला
Solution:गुरुद्वारा मांजी साहिब हरियाणा के अंबाला गहर में स्थित है। छठवें गुरु हरगोविन्द और दसवें गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह द्वारा इस शहर को पवित्रीकृत किया गया था। गुरुद्वारा मांजी साहिब का निर्माण उस स्थान पर किया गया था जहाँ छठवें गुरु हरगोविन्द अंबाला शहर की अपनी यात्रा के दौरान ठहरे थे।

57. हरियाणा की प्रसिद्ध खिलाड़ी गीता जुत्थी संबंधित है

Correct Answer: (3) एथलेटिक्स से
Solution:गीता जुत्थी एक पूर्व भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं। उन्होंने 1978 के बैंकॉक एशियाई खेलों में महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 1982 में 800 मीटर दौड़ में रजत पदक और 1978 एवं 1982 में 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।

58. राज्य सभा सदस्य के रूप में हरियाणा राज्य से कितनी सीटें आबंटित हैं?

Correct Answer: (1) 5
Solution:हरियाणा से राज्य सभा सदस्यों की संख्या पाँच है। वर्तमान में, हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य सभा सदस्य हैं: शादीलाल बतरा, रामकुमार कश्यप, शैलजा कुमारी, चौधरी बिरेन्दर सिंह और डॉ. सुभाषचन्द्र। हरियाणा में लोकसभा सीटें 10 व विधानसभा सीटें 90 हैं।

59. 'संदेश' साप्ताहिक पत्रिका की शुरुआत किसने की?

Correct Answer: (3) नेकीराम शर्मा
Solution:पंडित नेकीराम शर्मा ने भारत के राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान भिवानी से 'संदेश' नामक साप्ताहिक समाचार पत्र की शुरुआत की थी। वह मदन मोहन मालवीय और लाला लाजपत राय से सम्बद्ध थे। वह 'हरियाणा केसरी' के नाम से जाने जाते थे।

60. अशोक स्तंभ की लिपि क्या है?

Correct Answer: (1) ब्राह्मी
Solution:'पिलर्स ऑफ अशोक' को अशोक स्तंभ के रूप में भी जाना जाता है, इसे ब्राह्मी लिपि में लिखा गया है। इन्हें आदेश पत्रों के साथ तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व मौर्य सम्राट अशोक द्वारा अपने शासन काल में उत्कीर्ण किया गया था। ईस्ट इंडिया कंपनी के पुरातत्त्वविद्, भाषाशास्त्री और अधिकारी जेम्स प्रिंसेप ने 1837 में ब्राह्मी लिपि का अर्थ निकालने में सफलता प्राप्त की थी। अशोक स्तंभ भारत का राष्ट्रीय चिह्न है।