Correct Answer: (a) ब्रजभाषा
Solution:पश्चिमी हिन्दी की सर्वाधिक प्रमुख बोली 'ब्रजभाषा' मानी जा सकती है। ब्रज का पुराना अर्थ है-'पशुओं या गौओं का समूह' या 'चारागाह'। इसका विकास 'शौरसेनी अपभ्रंश' के मध्यवर्ती रूप से हुआ है। ब्रजभाषा आगरा, मथुरा-वृन्दावन, अलीगढ़, धौलपुर, मैनपुरी, एटा, बदायूँ, बरेली तथा आस-पास के क्षेत्रों में बोली जाती है। खड़ी बोली, जिसे कौरवी भी कहते हैं, पश्चिमी हिन्दी की प्रमुख बोलियों में से एक है।