अंकगणितीय तर्कशक्ति (भाग-I)

Total Questions: 50

31. तीन दोस्तों अमन, ईशान और अनीश के पास क्रमशः 12, 16 और 3 सेब हैं। यदि अमन, अनीश के पास जितने सेब है उसका दुगना ईशान को देता है तथा 4 सेब अनीश को देता है, तो अमन के पास कितने सेब बचे हैं? [SSC CHSL 12/04/2021 (Evening)]

Correct Answer: (c) 2
Solution:प्रश्न के अनुसार,
अमन = 12 सेब , ईशान = 16 सेब ,
अनीश = 3 सेब
अमन ईशान को 3 × 2 = 6 सेब देता है
फिर अमन अनीश को 4 सेब देता है
अत: अमन के पास बचे सेबों की संख्या
= 12 - 6 - 4 = 2

32. कृष्ण ने अपनी बचत का 1/9 अपने बेटे को, शेष का 3/4 अपनी पहली बेटी को और शेष अपनी दूसरी बेटी को दे दिया। यदि पहली बेटी को दूसरे से ₹880 अधिक मिले तो बेटे को कितना मिला? [SSC CHSL 13/04/2021 (Morning)]

Correct Answer: (c) ₹220
Solution:माना उसकी बचत = 36x
कृष्ण नेअपनी पुत्र को दिया = 4x
अब बची धनराशि = 32x
पहली बेटी = 32 × 3/4 = 24x
फिर दूसरी बेटी को = 8x
⇒ 16x = 880 ⇒ 4x = 220

33. पूरे देश में 250 केंद्रों में एक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रति केंद्र आवेदकों की औसत संख्या 1250 पाई गई। हालांकि, बाद में यह महसूस हुआ कि एक केंद्र में आवेदकों की संख्या 1658 के बजाय 1758 के रूप में गिना गया था। प्रति केंद्र आवेदकों की सही औसत संख्या क्या थी? [SSC CHSL 13/04/2021 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 1249.6
Solution:सही औसत = 1250 - (1758 − 1658)/250
= 1250 - 100/250 = 1250 - 0.4 = 1249.6

34. कृतिका के पास ₹21,450 थे। उसने इस राशि का 16% वाहन पर खर्च किया। फिर, उसने शेष राशि का 50% राशन पर खर्च किया। फिर, उसने इंटरनेट खर्च पर ₹991 खर्च किए। अब उसके पास कितने रुपये बचे हैं? [SSC CHSL 13/04/2021 (Evening)]

Correct Answer: (a) ₹8,018
Solution:परिवहन पर 16 % खर्च करने के
बाद शेष राशि = 84 % बच गए ।
अब, वह शेष राशि का 50% राशन पर खर्च करती
है। शेष राशि = ₹21,450 का 42% = ₹9,009
फिर उसने इंटरनेट पर ₹991 खर्च किए।
तो,
अंतिम शेष राशि = ₹9009 - ₹991 = ₹8,018

35. तीन कर्मचारियों सलोनी, रीमा और कल्याणी की मासिक आय का अनुपात क्रमशः 54 : 21: 59 है। यदि रीमा की वार्षिक आय ₹5,04,000 है, तो सलोनी और कल्याणी की वार्षिक आय का योग क्या है? [SSC CHSL 15/04/2021 (Morning)]

Correct Answer: (d) ₹27,12,000
Solution:माना
सलोनी: रीमा: कल्याणी = 54k : 21k : 59k
21k = ₹5,04,000 ⇒ k = ₹24,000
तो, सलोनी और कल्याणी की मासिक आय का
योग = 54k + 59k = 113k = ₹27,12,000

36. ईंधन की कीमत में अब 20% की वृद्धि हुई है। यदि कोई ग्राहक ईंधन पर अपना खर्च वही रखना चाहता है, तो उसे ईंधन की मात्रा की खपत को कम करना चाहिए: [SSC CHSL 15/04/2021 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 16 2/3%
Solution:

37. विशाल ने ₹1,122 की राशि को अपने चार दोस्तों A, B, C और D में क्रमशः 11:17:14: 9 के अनुपात में विभाजित किया। B को D से कितने रुपये अधिक मिले? [SSC CHSL 15/04/2021 (Evening)]

Correct Answer: (d) ₹176
Solution:प्रश्न के अनुसार,
A : B : C : D = 11 : 17 : 14 : 9
दिया हुआ है, 11k + 17k + 14k + 9k
= ₹1,122 ⇒ 51k = ₹1,122 ⇒ k = 22
इसलिए, 17k - 9k = 8k
⇒ 8k = 8 × 22 = 176

38. दो अंकों की एक संख्या के दो अंकों का योग 13 है और दो अंकों को आपस में बदलने पर प्राप्त संख्या मूल संख्या से 27 कम है। मूल संख्या क्या है? [SSC CHSL 16/04/2021 (Morning)]

Correct Answer: (d) 85
Solution:माना संख्या 10x + y है।
प्रश्न के अनुसार , x + y = 13
अंकों को बदलने पर = 10y + x
10x + y - 10y -x = 27
9x - 9y = 27 ⇒ x - y = 3
हल करने पर , x = 8 और y = 5
संख्या = 85

39. एक ड्रम में 40 लीटर दूध है। एक चौथाई दूध को निकाल कर पानी से बदल दिया जाता है। फिर, मिश्रण का आधा भाग निकाल लिया जाता है और पानी से बदल दिया जाता है। ड्रम में बचे हुए दूध और पानी की क्रमशः मात्रा कितनी है? [SSC CHSL 16/04/2021 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 15 लीटर और 25 लीटर
Solution:प्रारंभ में दूध = 40
एक चौथाई मिश्रण निकालने के बाद
दूध = 30 और पानी = 10 , अनुपात = 3: 1
आधा मिश्रण निकालने के बाद = 20 और बचा
हुआ दूध = 15 लीटर
पानी = 40 - 15 = 25 लीटर

40. विराट, केतन और रोहन के बीच कुल 1012 कैंडी क्रमशः 6 : 9 : 8 के अनुपात में वितरित की जानी हैं। रोहन को कितनी कैंडी मिलेगी? [SSC CHSL 19/04/2021 (Morning)]

Correct Answer: (b) 352
Solution:माना, विराट को प्राप्त कैंडी = 6x ,
केतन = 9x और रोहन = 8x
प्रश्न के अनुसार 23x = 1012 और x = 44
रोहन को प्राप्त कैंडीज = 8x = 8 × 44 = 352