अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम

Total Questions: 50

11. उन्नीसवां सार्क सम्मेलन (वर्ष 2016) कहां होगा? [M. P. P. C. S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) पाकिस्तान
Solution:उन्नीसवां सार्क सम्मेलन, (वर्ष 2016) पाकिस्तान में हुआ था। नवंबर, 2023 में सार्क का सम्मेलन कोलंबो (श्रीलंका) में संपन्न हुआ।

12. पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' कौन हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) नेपाली प्रधानमंत्री
Solution:पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' (CPN-Maoist) नेपाल गणतंत्र के प्रथम प्रधानमंत्री अगस्त, 2008 में बने थे। 15 फरवरी, 2018 को सी.पी. एन.-यूएमएल के अध्यक्ष खड्ग प्रसाद शर्मा ओली ने नेपाल के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। वर्तमान में पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' नेपाल के प्रधानमंत्री बने।

13. वर्ष 2008 में संपन्न अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी ने किसे अपना उपराष्ट्रपति घोषित किया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) सारा पॉलिन
Solution:वर्ष 2008 में संपन्न अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी ने 'सारा पॉलिन' को अपना उपराष्ट्रपति घोषित किया, जबकि वर्तमान में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं।

14. वर्ष 2008 में संपन्न अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार को कितने प्रतिशत मत मिले? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) 45.9 प्रतिशत
Solution:वर्ष 2008 में संपन्न अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प को लगभग 45.9 प्रतिशत मत मिले। 20 जनवरी, 2017 को इन्होंने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। 20 जनवरी, 2021 को डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन ने 46वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।

15. पिछले दिनों किस देश की संसद ने नए संविधान के गठन हेतु संविधान सभा को छः माह का विस्तार दिया है? [M.P.P.C.S.(Pre) 2012]

Correct Answer: (b) नेपाल
Solution:प्रश्नकाल के दौरान नेपाल की संसद ने नए संविधान के गठन हेतु संविधान सभा को छः माह का विस्तार दिया था।

16. नवंबर, 2015 में G-20 शिखर सम्मेलन कहां हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) अंटाल्या, तुर्की
Solution:नवंबर, 2015 में G-20 शिखर सम्मेलन अंटाल्या तुर्की (तुर्किये) में हुआ। G-20 का 18वां शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर, 2023 के मध्य भारत में आयोजित किया गया।

17. एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) सम्मेलन, 2014 किस जगह हुआ था? [M. P. P. C. S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) बीजिंग
Solution:एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) सम्मेलन, 2014 में 'बीजिंग' में आयोजित हुआ था। - वर्ष 2023 का APEC शिखर सम्मेलन नवंबर, 2023 में सैन फ्रांसिस्को (यू.एस.ए.) में आयोजित हुआ।

18. मलाला का इलाज किस देश में चल रहा है? [M.P.P.C.S.(Pre) 2012]

Correct Answer: (b) ब्रिटेन
Solution:पाकिस्तान की महिला कार्यकत्री मलाला यूसुफजई को गंभीर हालत में इलाज के लिए ब्रिटेन लाया गया। यहां पर उनका इलाज बर्मिंघम स्थित क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ। मलाला को टाइम पत्रिका ने अप्रैल, 2013 में प्रकाशित अंक के आवरण पृष्ठ पर स्थान दिया था। उल्लेखनीय है, कि मलाला को भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रूप से वर्ष 2014 का शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। वर्ष 2023 का शांति का नोबेल पुरस्कार ईरानी मानवाधिकार अधिवक्ता, नरगिस मोहम्मदी को प्रदान किया गया।

19. हाल में 'टाइम' द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 36 प्रदर्शनकारियों की सूची में अन्ना हजारे को कौन-सा स्थान दिया गया? [M.P.P.C.S.(Pre) 2012]

Correct Answer: (c) दसवां
Solution:दिसंबर, 2011 में टाइम मैगजीन ने 'द प्रोटेस्टर्स' को 'पर्सन ऑफ ईयर' घोषित किया था। इसी संदर्भ में पीटर हापैक ने विश्वभर में घूमकर प्रदर्शनकारियों से संबंधित 36 चित्रों का पोर्टफोलियो तैयार किया था। इसी पोर्टफोलियो में भारत के सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का चित्र क्रम से 10वें स्थान पर लगा हुआ है। उल्लेखनीय है, कि टाइम मैगजीन द्वारा वर्ष 2011 में 36 प्रदर्शनकारियों की कोई सूची जारी नहीं की गई थी। हालांकि दिसंबर, 2011 में टाइम मैगजीन ने विश्व के 10 शीर्ष समाचारों की सूची जारी की थी, जिसमें अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को 10वें स्थान पर रखा गया था।

20. ब्रिटिश की संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने वाली ब्रिटेन की महारानी को छोड़कर प्रथम महिला हैं- [M.P.P.C.S.(Pre) 2012]

Correct Answer: (d) आंग सान सू की
Solution:ब्रिटिश संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने वाली ब्रिटेन की महारानी के अलावा प्रथम महिला 'आंग सान सू की' हैं। आंग सान सू की को वर्ष 1991 में शांति का नोबेल पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।