अंतरराष्ट्रीय व्यापार (भाग – 3)

Total Questions: 44

41. निजी क्षेत्र का प्रथम निर्यात प्रक्रिया क्षेत्र स्थापित किया गया - [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (a) सूरत में
Solution:विनिर्मित वस्तुओं के निर्यात के प्रोत्साहन हेतु निर्यात प्रोसेसिंग क्षेत्रों को एक प्रभावशाली यंत्र के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इन क्षेत्रों की स्थापना का उद्देश्य देश की निर्यातित वस्तुओं के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करना है, ताकि ये अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अपना स्थान बना सके। वर्ष 2000 में सूरत में एक EPZ (विशेष तौर से 'जेम्स एंड ज्वैलरी के लिए) की स्थापना की गई जो कि भारत का पहला निजी क्षेत्र का EPZ है।

42. नंदी ग्राम क्षेत्र में सेज (SEZ) नीति के अंतर्गत किस समूह को अनुमति दी गई थी? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) सलीम समूह
Solution:पश्चिम बंगाल के नंदी ग्राम क्षेत्र में सेज (SEZ) नीति के अंतर्गत सलीम समूह को (विशेष तौर से 'जेम्स एंड ज्वैलरी के लिए') अनुमति दी गई थी।

43. गत वर्ष की अपेक्षा में विशेष आर्थिक क्षेत्रों से निर्यात में विकास दर सर्वाधिक निम्न में से किस वर्ष में रही? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007*]

Correct Answer: (d) 2007-08
Solution:प्रश्नकाल की संदर्भित अवधि के दौरान उपर्युक्त विकल्पों में वर्ष 2007- 08 में विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) से निर्यात में विकास दर सर्वाधिक (93%) रही थी।

सेज इकाइयों की निर्यात प्रवृत्ति निम्नानुसार रही हैं-

वर्षरुपये (करोड़)वृद्धि
2006-073461552%
2007-086663893%
2008-099968950%
2009-10220711121.40%
2010-1131586843.11%
2011-1236447815.39%
2012-1347615931%
2013-144940774.0%
2014-15463770-6.13%
2015-164673370.77%
2016-1752363712.05%
2017-1858103311%
2018-1970117921%
2019-2079666913.62%
2020-21759524-4.66%
2021-2299074730%
2022-23126357828%
2023-24 (30 नवंबर, 2023 तक)8752497%

44. अनुमोदित एवं क्रियात्मक विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एस.ई.जेड.) की सबसे अधिक संख्या जून, 2012 में किस राज्य में थी ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012*]

Correct Answer: (b) आंध्र प्रदेश में
Solution:प्रश्नकाल में अनुमोदित (Approved) एवं क्रियात्मक (Operational) एस.ई. जेड. की संख्या सबसे अधिक आंध्र प्रदेश (संयुक्त) में थी। 31 दिसंबर, 2023 तक देश में कुल 424 सेज (SEZ) औपचारिक रूप से अधिसूचित तथा 276 क्रियाशील (31 दिसंबर, 2023 तक) सेज थे