अंतरराष्ट्रीय व्यापार (भाग-2)

Total Questions: 50

41. संसार का सर्वाधिक चाय निर्यातक देश है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) केन्या
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विश्व का सबसे बड़ा चाय निर्यातक देश केन्या ही है। टी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 एवं 2022 में चाय निर्यातक शीर्ष चार देश निम्न हैं- केन्या > चीन > श्रीलंका > भारत ।

42. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2023]

कथन-I: स्विट्जरलैंड, मूल्य के आधार पर, स्वर्ण के अग्रणी निर्यातकों में से एक है।

कथन-II : स्विट्जरलैंड के पास विश्व का दूसरा विशालतम स्वर्ण निचय (रिजर्व) है।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

Correct Answer: (c) कथन-1 सही है, किंतु कथन-II गलत है।
Solution:कथन-1 सही, किंतु कथन-II गलत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में स्विट्जरलैंड द्वारा कुल 86.7 बिलियन यू.एस. डॉलर का स्वर्ण निर्यात किया गया, जिससे यह दुनिया में स्वर्ण का सबसे बड़ा निर्यातक देश हो गया। स्विट्जरलैंड से स्वर्ण के 5 मुख्य गन्तव्य स्थल निम्न हैं- क्रमशः भारत, चीन, यू.एस.ए., जर्मनी तथा हांगकांग । इंडियन मिनरल्स ईयर बुक, 2022 के अनुसार, वर्ष 2021 में सर्वाधिक स्वर्ण उत्पादक देश निम्न हैं- चीन ऑस्ट्रेलिया > कनाडा > यूएसए वर्ष 2021 में स्वर्ण रिजर्व के संदर्भ में शीर्ष 5 देश निम्न हैं- क्रमशः आस्ट्रेलिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका, यू.एस.ए. तथा पेरू।

43. कल्चर मोती का उत्पादन किस देश का महत्वपूर्ण कुटीर उद्योग है? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (d) जापान
Solution:जापान के मिकीमोतो कोकिची ने मोती से कल्चर मोती उत्पादन की तकनीक का आविष्कार किया था। इस आविष्कार के बाद ही जापान में कल्चर मोती उत्पादन का उद्योग तेजी से विकसित हुआ।

44. विश्व में लंबे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) मिस्र
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (c) सही उत्तर है। जुलाई, 2023 में International Cotton Advisory Committee द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 (अनु.) एवं 2021-22 में लंबे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश मिस्र है। उसके बाद यू.एस.ए. तथा भारत का स्थान है। इसी अवधि के संदर्भ में सबसे बड़ा निर्यातक यू.एस.ए. है।

45. वर्षों 2007-08 तथा 2008-09 में निम्नलिखित में से कौन-सी सेवा भारत के लिए सबसे बड़ी विदेशी मुद्रा अर्जक रही? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (b) आईटी-सॉफ्टवेयर सेवाएं
Solution:प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (b) ही सही उत्तर है। भारत के कुल सेवा निर्यात में आईटी और बीपीएम क्षेत्र की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत है। आर्थिक सर्वेक्षण, 2022-23 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022 के दौरान आईटी-बीपीएम राजस्व ने 15.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जबकि वित्तीय वर्ष 2021 में यह वृद्धि 2.1 प्रतिशत थी। आईटी-बीपीएम क्षेत्र में, आईटी सेवाओं का अधिकांश हिस्सा (51 प्रतिशत से अधिक) शामिल है।

46. कथन (A): 1995-96 से भारत का सॉफ्टवेयर निर्यात 50% की औसत वृद्धि दर से बढ़ा। [I.A.S. (Pre) 2001]

कारण (R) : भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियां लागत प्रभावी थीं तथा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गुणता (Quality) बनाए रखी।

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:वर्ष 2000 से पूर्व के पांच वर्षों में भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में औसतन 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। भारत सरकार द्वारा इस क्षेत्र को दी गई प्रोत्साहन-परक सहायता (नीतियों के माध्यम से) के कारण यह क्षेत्र लागत-प्रभावी सिद्ध हुआ। भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियों ने लागत-प्रभावी होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता को भी बनाए रखा। अतः कथन और कारण दोनों सत्य हैं तथा कारण, कथन की यथोचित व्याख्या भी करता है।

47. निम्न कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2003]

1. पिछले पांच वर्षों में भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में चक्रवृद्धि वार्षिक विकास दर लगभग 60% रही है।

2. वर्ष 2001-02 में भारत में सॉफ्टवेयर तथा सेवा उद्योग में कुल रुपया तुल्यांक विकास लगभग 28% रहा।

इन कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) दोनों 1 तथा 2
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अक्टूबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात वर्ष 2022-23 के दौरान 185.5 बिलियन अमेरिका डॉलर रहा जो विगत वर्ष की तुलना में 18.4 प्रतिशत अधिक है। कुल सॉफ्टवेयर सेवाओं के निर्यात में कंप्यूटर सेवाओं की हिस्सेदारी दो-तिहाई से अधिक थी। 55 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ यू.एस.ए. सॉफ्टवेयर निर्यात का प्रमुख गंतव्य रहा। उसके बाद यूरोप की हिस्सेदारी 31 प्रतिशत थी जिसमें सर्वाधिक हिस्सेदारी यू.के. की थी।

48. आर्थिक क्रिया-कलापों के संदर्भ में XIX राष्ट्रमंडल खेलों को देखने के लिए विदेशी नागरिकों का भारत में आगमन- [I.A.S (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) निर्यात था
Solution:आर्थिक क्रिया-कलापों के संदर्भ मे XIX राष्ट्रमंडल खेलों को देखने के लिए विदेशी नागरिकों का भारत में आगमन निर्यात की श्रेणी में माना जाएगा। इस आगमन से देश को प्राप्त आय 'पर्यटन' के अंतर्गत आएगी जो कि निर्यात लेखे के तहत अदृश्य मद है।

49. अदृश्य निर्यात का अर्थ होता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2006 U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) सेवाओं का निर्यात
Solution:अर्थव्यवस्था में सेवाओं के निर्यात को अदृश्य निर्यात कहते हैं। पर्यटन, बीमा आदि व्यापार सेवाओं के व्यापार में ही शामिल हैं।

50. एंट्रीपोर्ट व्यापार से तात्पर्य है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (d) निर्यात के लिए आयात की गई वस्तुएं
Solution:एंट्रीपोर्ट व्यापार (Entrepot Trade) पुनः निर्यात के लिए मंगाई गई वस्तुओं के संदर्भ में होता है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।