अंतरराष्ट्रीय व्यापार

Total Questions: 50

21. भारत का 50 प्रतिशत से अधिक आयात आता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) एशियाई देशों से
Solution:प्रश्नकाल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (b) ही सही उत्तर है। जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में भारत के आयात में सर्वाधिक हिस्सा एशियाई देशों का है। इसके बाद क्रमशः यूरोप तथा अमेरिका का स्थान है।

22. निम्नांकित वर्गों में से किस वर्ग के देशों के साथ भारत का सर्वाधिक आयात व्यापार है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (b) ओपेक
Solution:प्रश्नकाल में दिए गए विकल्पों में से विकल्प (b) सही उत्तर था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में भारतीय आयात में शामिल शीर्ष तीन देश हैं- चीन > यू.ए.ई > यू.एस.ए.। क्षेत्रीय संदर्भ में वर्ष 2022-23 में भारत का सर्वाधिक आयात एशिया के साथ है, जिसमें से उत्तर-पूर्व एशिया का हिस्सा सर्वाधिक है।

23. वर्ष 2011 में भारत का शेष विश्व से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में प्रतिशत हिस्सा किन दो देशों के युग्म का सबसे अधिक था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) चीन और यू.ए.ई. के युग्म का
Solution:वर्ष 2011 में भारत का शेष विश्व से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में प्रतिशत हिस्सा चीन एवं यू.ए.ई. के युग्म का था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार के तीन सबसे बड़े साझीदार देश हैं - सं.रा.अमेरिका > चीन > यू.ए.ई.।

24. निम्न में से कौन-सा देश भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2007 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) यू.एस.ए.
Solution:प्रश्नकाल में तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में प्रश्नगत देशों में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश संयुक्त राज्य अमेरिका है। इसके बाद क्रमशः चीन तथा यू.ए.ई. का स्थान है।

25. वर्ष 2019-20 में निम्न में से कौन-सा देश भारत का सर्वाधिक व्यापारिक भागीदारी वाला देश है? [66th B.P.S.C. (Pre) Exam, 2020]

Correct Answer: (a) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:प्रश्नकाल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी वर्ष 2022-23 में भारत का सर्वाधिक व्यापार संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हुआ। चीन व संयुक्त अरब अमीरात क्रमशः दूसरे व तीसरे व्यापारिक भागीदार हैं।

26. भारत का अधिकतम विदेश व्यापार है- [I.A.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) यू.एस.ए. के साथ
Solution:प्रश्नकाल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी वर्ष 2022-23 में भारत का सर्वाधिक व्यापार संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हुआ। चीन व संयुक्त अरब अमीरात क्रमशः दूसरे व तीसरे व्यापारिक भागीदार हैं।

27. वर्तमान समय में कुल अंतरराष्ट्रीय व्यापार में निम्नलिखित में से कौन-सा देश भारत का सबसे बड़ा साझेदार है? [Chhattisgarh P.C.S (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश सं.रा. अमेरिका है। उसके बाद क्रमशः चीन एवं संयुक्त अरब अमीरात का स्थान है।

28. 2019-20 में निम्नलिखित देशों में से किससे भारत का व्यापार शेष आधिक्य सर्वाधिक रहा है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) यू.एस.ए.
Solution:प्रश्नकाल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकडों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में भी विकल्पगत देशों में यू.एस.ए. के साथ सर्वाधिक अनुकूल व्यापार (आयात की तुलना में निर्यात अधिक) रहा।

29. विदेशी व्यापार शेष में भारत का निम्नलिखित में से किस राष्ट्र के साथ चालू खाते पर व्यापार अधिक है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:प्रश्नकाल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (d) सही उत्तर था। है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में प्रतिशत हिस्सेदारी के संदर्भ में भारत के शीर्ष 3 प्रमुख व्यापारिक साझेदार (आयात+निर्यात) क्रमशः सं.रा. अमेरिका, चीन तथा सं. अरब अमीरात हैं।

30. भारत के आयात का सबसे बड़ा भाग (मूल्य में) प्राप्त होता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010 U.P.U.D.A/L.D.A (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) चीन से
Solution:प्रश्नकाल तथा वर्ष 2022-23 में भी भारत के कुल आयात (मूल्य) में सर्वाधिक हिस्सा चीन से आयात का था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में विकल्पगत देशों से भारतीय आयात (अमेरिकी डॉलर) का हिस्सा है- चीन (98.51 बिलियन यू.एस. डॉलर), यू.ए.ई. (53.23 बिलियन यू.एस. डॉलर), सं.रा. अमेरिका (50.86 बिलियन यू.एस. डॉलर) तथा रूस (46.21 बिलियन यू.एस. डॉलर)।