अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं

Total Questions: 50

1. एशियाई आधारिक संरचना निवेश बैंक (एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (AIIB)] के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिए- [I.A.S. (Pre), 2019]

1. AIIB के 80 से अधिक सदस्य राष्ट्र हैं।

2. AIIB में भारत सबसे बड़ा शेयरधारक है।

3. AIIB में एशिया से बाहर का कोई सदस्य नहीं है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:वर्ष 2016 में 57 संस्थापक सदस्यों (37 क्षेत्रीय एवं 20 गैर-क्षेत्रीय) द्वारा परिचालित एशियाई आधारिक संरचना निवेश बैंक (AIIB) एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जिसका मुख्यालय बीजिंग में है। वैश्विक स्तर पर मार्च, 2024 तक इस बैंक के 109 अनुमोदित सदस्य [95 सदस्य (47 क्षेत्रीय तथा 48 गैर-क्षेत्रीय) एवं 14 प्रॉस्पेक्टिव सदस्य] हैं। एआईआईबी ने जनवरी, 2016 में कार्य संचालन प्रारंभ किया था, जिसमें एशिया के देशों के साथ अन्य महाद्वीपों के देश (यथा-ऑस्ट्रिया, कनाडा, मिस्र, फ्रांस, इथियोपिया, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी आदि) भी शामिल हैं। एआईआईबी में सबसे बड़ा शेयर धारक चीन है उसके बाद भारत का स्थान है। इस प्रकार प्रश्नगत कथनों में केवल कथन 1 सही है, जबकि कथन 2 और 3 सही नहीं हैं।

2. यूनेस्को के तत्वावधान में सामाजिक विकास पर प्रथम विश्व शिखर सम्मेलन कहां पर आयोजित किया गया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) कोपेनहेगेन
Solution:6-12 मार्च, 1995 के मध्य कोपेनहेगेन (डेनमार्क) में सामाजिक विकास पर प्रथम विश्व शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था।

3. विश्व बैंक के कितने सदस्य देश हैं? [Uttrakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) 189
Solution:विश्व बैंक की स्थापना वर्ष 1944 में हुई थी लेकिन इस संस्था की सदस्यता वर्ष 1945 में प्रभावी हुई। वर्तमान में विश्व बैंक के 189 सदस्य देश हैं। वर्ष 2016 में नौरू 189वां सदस्य देश बना था।

4. उधार एजेंसी, अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन) निम्नलिखित में से किस एक के द्वारा प्रशासित है? [I.A.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट)
Solution:वर्ष 1960 में स्थापित उधार एजेंसी, अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन), अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (वर्ल्ड बैंक) द्वारा प्रशासित है। इसे विश्व बैंक की रियायती ऋण देने वाली खिड़की अर्थात 'उदार ऋण खिड़की' (Soft Loan Window) भी कहते हैं।

5. सार्वभौम अवसंरचना सुविधा (ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी) - [U.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) गैर-सरकारी क्षेत्रक और संस्थागत निवेशकों की पूंजी का संग्रहण कर सकने के लिए विश्व बैंक का सहयोग है, जो जटिल अवसंरचना, सरकारी-गैर-सरकारी भागीदारियों (PPPs) की तैयारी और संरचना-निर्माण को सुकर बनाता है।
Solution:उभरते हुए बाजारों तथा विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में अवसंरचना संबंधी परियोजनाओं को सक्षम बनाने के उद्देश्य से विश्व बैंक द्वारा 'सार्वभौम अवसंरचना सुविधा केंद्र' स्थापित किया गया है। यह सरकारी-निजी भागीदारियों तथा वाणिज्यिक व्यवहार्यता की सामर्थ्य वाली परियोजनाओं पर केंद्रित है। सितंबर, 2014 में अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक ने अपने अधिशेष में से 15 मिलियन डॉलर सार्वभौम अवसंरचना सुविधा केंद्र में प्रारंभिक मूल पूंजी के रूप में अंतरित करने का अनुमोदन किया था।

6. 'वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट' एक वार्षिक प्रकाशन है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक का
Solution:वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (वर्ल्ड बैंक) प्रकाशित करता है।

7. विश्व विकास रिपोर्ट, 2001 में....... पर बल दिया गया था। [I.A.S. (Pre) 2001 Chhattishgarh P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) दरिद्रता पर प्रहार
Solution:विश्व बैंक द्वारा जारी की गई 'विश्व विकास रिपोर्ट, 2001' का मूल विषय था - 'दरिद्रता पर प्रहार अवसर सशक्तीकरण और सुरक्षा' (Attacking Poverty: Opportunity, Empowerment and Security) विश्व बैंक के इस रिपोर्ट में गरीबी की समस्या पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया था। वर्ष 2020 के विश्व विकास रिपोर्ट का मूल विषय है- 'ट्रेडिंग फॉर डेवलपमेंट इन द एज ऑफ ग्लोबल वैल्यू चेन'। वर्ष 2021 के World Development Report का मूल विषय है- "Data for Better Lives" (बेहतर जीवन हेतु आंकड़े)। वर्ष 2022 के World Development Report का मूल विषय था- "Finance for An Eq- uitable Recovery "। वर्ष 2023 की 'विश्व विकास रिपोर्ट' (WDR) का मुख्य विषय (Title) था- 'Migrants, Refugees and Socities' - वर्ष 2024 की विश्व विकास रिपोर्ट का मुख्य विषय है - Economic Growth in Middle Income Countriesl

8. विश्व विकास रिपोर्ट के अनुसार, निम्न आय अर्थव्यवस्थाएं (Low Income Economies) वे हैं, जिनके लिए 1994 में प्रति व्यक्ति GNP थी- [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) US $ 725 या कम
Solution:विश्व विकास रिपोर्ट ने वर्ष 1994 में ऐसी अर्थव्यवस्थाओं को निम्न आय अर्थव्यवस्था के रूप में वर्गीकृत किया था, जिनकी प्रति व्यक्ति आय 725 अमेरिकी डॉलर अथवा उससे कम थी। विश्व बैंक द्वारा प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को अर्थव्यवस्थाओं का वर्गीकरण प्रति व्यक्ति GNI के आधार पर अद्यतन (Update) किया जाता है, जो निम्न है-
वर्ग (1 जुलाई, 2023 को वर्ष 2024 के लिए)प्रति व्यक्ति GNI, 2022 (डॉलर में)
निम्न आय अर्थव्यवस्थाएं (Low Income)< 1135 या कम
निम्न मध्यम आय अर्थव्यवस्थाएं (Lower-Middle Income)1136 - 4465
उच्च मध्यम आय अर्थव्यवस्थाएं4466 - 13845
उच्च आय अर्थव्यवस्थाएं13845 से अधिक

9. विश्व विकास रिपोर्ट, 2000 के अनुसार, प्रति व्यक्ति उच्चतम आय है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2001, 2003]

Correct Answer: (c) लक्जमबर्ग में
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (c) सही उत्तर है। विश्व बैंक द्वारा 12 मार्च, 2024 को जारी आंकड़ों के अनुसार, PPP के आधार पर वर्ष 2022 में भी विकल्पगत देशों में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय नॉर्वे (118470 यू. एस. डॉलर) का है। उसके क्रमशः कतर तथा सिंगापुर का स्थान है।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विश्व बैंक के 'कारोबार सुगमता सूचकांक (ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स)' का उप-सूचकांक नहीं है? [I.A.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) कानून और व्यवस्था बनाए रखना
Solution:

उपर्युक्त सूचकांक के उप-सूचकांकों में 'कानून और व्यवस्था बनाए रखना' शामिल नहीं है।