अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं (भाग-2)

Total Questions: 50

11. अंतरराष्ट्रीय व्यापार का मुख्य सुरक्षा कवच है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) डब्ल्यू.टी.ओ.
Solution:विश्व व्यापार संगठन (WTO) एक अंतर-सरकारी संगठन है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करता है। इसकी स्थापना 1 जनवरी, 1995 को मराकेश समझौते के अधीन की गई। यह विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संगठन है। वर्तमान में इसके 164 सदस्य देश हैं।

12. विश्व व्यापार संगठन, जिसका अंग है, वह है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) गैट सदस्यों द्वारा स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन
Solution:वर्ष 1948 में गैट की स्थापना के पश्चात से विश्व व्यापार की संरचना एवं सदस्य राष्ट्रों की परिस्थितियों में अनेक परिवर्तन हुए, जिसके कारण गैट व्यवस्था में परिवर्तन/सुधार आवश्यक हो गया था। इसलिए 1 जनवरी, 1995 को डब्ल्यू.टी.ओ. की स्थापना की गई। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।

13. WTO का पूर्ववर्ती नाम था- [I.A.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (b) GATT
Solution:WTO का पूर्ववर्ती नाम प्रशुल्क एवं व्यापार पर सामान्य समझौता (General Agreement on Tariffs and Trade) अर्थात गैट (GATT) था। 1 जनवरी, 1995 को स्थापित 'विश्व व्यापार संगठन' (WTO) का मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।

14. डब्ल्यू.टी.ओ. का मुख्यालय अवस्थित है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005 U. P. P. C. S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (a) जेनेवा में
Solution:WTO का पूर्ववर्ती नाम प्रशुल्क एवं व्यापार पर सामान्य समझौता (General Agreement on Tariffs and Trade) अर्थात गैट (GATT) था। 1 जनवरी, 1995 को स्थापित 'विश्व व्यापार संगठन' (WTO) का मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।

15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

दिसंबर, 1999 में संपन्न WTO की मंत्रियों की बैठक असफल

रही, क्योंकि इसने व्यापार को जोड़ने का प्रयास किया।

1. श्रमिक संबंधी समस्याओं से

2. पर्यावरण संबंधी समस्याओं से

3. आतंकवाद संबंधी समस्याओं से

4. ऋण संबंधी समस्याओं से

इन कथनों में से कौन-कौन से कथन सही हैं?

Correct Answer: (b) 1 और 2
Solution:अमेरिकी शहर सिएटल में दिसंबर, 1999 में संपन्न WTO की तीसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में अमेरिका द्वारा श्रम संबंधी एवं पर्यावरण संबंधी समस्याओं को WTO में जोड़ने के प्रस्ताव के कारण विकासशील देशों ने इसका विरोध किया। इन मुद्दों पर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाने के कारण यह सम्मेलन असफल रहा।

16. विश्व व्यापार संगठन के 1996 के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हुए प्रमुख अनुबंधों में से एक किससे संबंधित है? [L.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) सूचना प्रौद्योगिकी में वाणिज्य
Solution:WTO के प्रथम मंत्रिस्तरीय सम्मेलन जो सिंगापुर में आयोजित हुआ था, में सदस्य देशों में सूचना प्रौद्योगिकी में वाणिज्य पर अनुबंध हस्ताक्षरित हुआ था। इसके अतिरिक्त सिंगापुर सम्मेलन में निम्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ था-

(i) व्यापार और निवेश

(ii) व्यापार और प्रतियोगिता

(iii) सरकारी खरीद में पारदर्शिता

(iv) व्यापार का सरलीकरण

17. दोहा, जहां विश्व व्यापार संघ के मंत्रियों की बैठक आहूत की गई थी, स्थित है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) कतर में
Solution:9-13 नवंबर, 2001 के मध्य विश्व व्यापार संगठन (WTO) के चौथे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन दोहा में किया गया था। दोहा खाड़ी देश कतर की राजधानी है। विश्व व्यापार संगठन की 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 12-17 जून, 2022 के मध्य जेनेवा, स्विट्जरलैंड में संपन्न हुई, जबकि 13वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 फरवरी 2 मार्च, 2024 के मध्य में अबू धाबी, यूएई में संपन्न हुई।

18. विवादों को सुलझाने हेतु संदर्भ बिंदु के रूप में प्रयुक्त अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मानकों के संबंध में WTO निम्नलिखित में से किसके साथ सहयोग करता है? [I.A.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) कोडेक्स एलीमेंटेरियस कमीशन
Solution:विवादों को सुलझाने हेतु संदर्भ बिंदु के रूप में प्रयुक्त अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मानकों के संबंध में WTO कोडेक्स एलीमेटेरियस कमराशन के साथ सहयोग करता है। ध्यातव्य है कि कोडेक्स एलीमेंटेरियस (लैटिन भाषा में इसका अर्थ खाद्य कूट या खाद्य कानून होता है) आयोग का गठन वर्ष 1963 में एफ.ए.ओ. (FAO) तथा डब्ल्यू.एच.ओ. (WHO) के द्वारा किया गया था। कोडेक्स मानक, दिशा-निर्देश और अन्य अनुशंसाएं यह सुनिश्चित करते हैं कि खाद्य उत्पाद उपभोक्ताओं के लिए खतरनाक नहीं हैं और देशों के बीच इनका सुरक्षित व्यापार किया जा सकता है।

19. विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना के पीछे निम्नलिखित में से कौन-कौन से उद्देश्य थे? [I.A.S. (Pre) 1996]

1. विविध देशों के बीच मुक्त व्यापार और संसाधन प्रवाह का संवर्धन

2. बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों का रक्षण

3. विविध देशों के बीच संतुलित व्यापार की व्यवस्था

4. भूतपूर्व पूर्वी ब्लॉक के देशों और पश्चिमी विश्व के बीच व्यापार का संवर्धन

नीचे दिए हुए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) 1, 2,3 और 4
Solution:1 जनवरी, 1995 को स्थापित विश्व व्यापार संगठन (WTO) का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच भेद-भाव रहित मुक्त व्यापार को प्रोत्साहित करना है। WTO की स्थापना के उद्देश्यों में उपर्युक्त चारों उद्देश्य सम्मिलित हैं।

20. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना हुई थी- [U.P.P.C.S. (Pre) 1996 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) 1995 में
Solution:1 जनवरी, 1995 को स्थापित विश्व व्यापार संगठन (WTO) का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच भेद-भाव रहित मुक्त व्यापार को प्रोत्साहित करना है। WTO की स्थापना के उद्देश्यों में उपर्युक्त चारों उद्देश्य सम्मिलित हैं।