अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं (भाग-2)

Total Questions: 50

21. विश्व व्यापार संगठन के अध्यक्ष पास्कल लेमी का स्थान लिया है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) रॉबर्टो अजेवेडो ने
Solution:ब्राजील के रॉबर्टो अजेवेडो ने 1 सितंबर, 2013 को पास्कल लेमी के स्थान पर विश्व व्यापार संगठन के छठे महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। मार्च, 2021 से नाइजीरियाई अर्थशास्त्री नगोजी ओकोंजो-इवेला (Ngozi Okonjo - Iweala) ने विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

22. भारत डब्ल्यू. टी.ओ (विश्व व्यापार संगठन) का सदस्य बना, वर्ष- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007]

Correct Answer: (a) 1995 में
Solution:भारत, विश्व व्यापार संगठन का सदस्य इसकी स्थापना वर्ष 1 जनवरी, 1995 से ही है। वर्तमान में इस संगठन के सदस्य राष्ट्रों की संख्या 164 है। इसकी सदस्यता ग्रहण करने वाला नवीनतम देश अफगानिस्तान है।

23. निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश है, जो हाल ही में 147वें सदस्य के रूप में विश्व व्यापार संगठन में शामिल हुआ है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

Correct Answer: (a) नेपाल
Solution:23 अप्रैल, 2004 को नेपाल विश्व व्यापार संगठन का 147वां सदस्य देश बना था।

24. निम्नलिखित देशों में से कौन विश्व व्यापार संगठन का सदस्य नहीं है? [U.P. P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) सर्बिया
Solution:विश्व व्यापार संगठन एक ऐसा वैश्विक संगठन है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार के न्यायपूर्ण एवं सहज संचालन हेतु उपयुक्त नीतियों का निर्माण करता है और समय-समय पर उनकी समीक्षा भी करता है। 1 जनवरी, 1995 को स्थापित इस संगठन में वर्तमान में 164 सदस्य देश हैं। 29 जुलाई, 2016 को अफगानिस्तान इसका 164वां सदस्य बना।

25. विश्व व्यापार संगठन के विषय में क्या सत्य नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (d) इसने व्यापार में उदारीकरण लाया है।
Solution:विश्व व्यापार संगठन की उत्पत्ति बहुपक्षीय व्यापार समझौते के उरुग्वे दौर से हुई थी। विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख कार्य व्यापार प्रोत्साहन व्यापार संबंधी समस्याओं का निराकरण, देशों के व्यापार अभिक्षमता का संवर्धन, व्यापार निगरानी आदि हैं।

26. विश्व व्यापार संगठन के दोहा चक्र में केंद्रीय मुद्दा रहा है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) कृषि से संबंधित मुद्दे
Solution:विश्व व्यापार संगठन के दोहा वार्ता दौर में सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दा कृषि सब्सिडी और कृषि आयात नियमों का है। दोहा दौर की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई थी।

27. विश्व व्यापार संगठन के अंतर्गत 'कृषि पर समझौते' के मुख्य तीन स्तंभों में निम्नांकित में से कौन एक सम्मिलित नहीं है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) डम्पिंग रोधी व प्रतिपूरक चुंगियां
Solution:डम्पिंग रोधी एवं प्रतिपूरक चुंगियां विश्व व्यापार संगठन के अंतर्गत कृषि पर समझौते के तहत शामिल नहीं हैं। शेष तीनों कृषि पर समझौते के मुख्य तीन स्तंभ शामिल हैं।

28. डब्ल्यू.टी.ओ. के अंतर्गत सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस. पी.) एवं बाजार मूल्य के अंतर जब सीधे किसानों को भुगतान किया जाता है, उसे कहा जाता है- [U.P.R.O/A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) नीला बॉक्स सहायिका
Solution:ग्रीन बॉक्स, ब्लू बॉक्स एवं एंबर बॉक्स का संबंध विश्व व्यापार संगठन (WTO) के अंतर्गत सहायिकी (Subsidy) से संबंधित मुद्दे से है। WTO के अंतर्गत सहायिकी प्रदान की जा सकने वाली मदों को यातायात लाइटों के अनुसार सूचीबद्ध किया गया है जो इस प्रकार हैं- ग्रीन बॉक्स सहायिकी (अनुमति), एंबर बॉक्स सहायिकी (धीरे-धीरे कमी) तथा रेड बॉक्स सहायिकी (तुरंत समाप्ति)। कृषि पर समझौते के अंतर्गत रेड बॉक्स सहायिकी नहीं है। इसके अंतर्गत केवल ग्रीन बॉक्स, एंबर बॉक्स तथा ब्लू बॉक्स सहायिकी आते हैं।

ग्रीन बॉक्स में शोध, कीट एवं बीमारियों पर नियंत्रण, प्रशिक्षण एवं सलाहकारी सेवाओं, आधार संरचनात्मक सुधार आदि पर घरेलू समर्थन को रखा जाता है, जो व्यापार को प्रभावित नहीं करती है, की अनुमति है। एंबर बॉक्स में ऐसे घरेलू समर्थन को शामिल किया गया है, जो उत्पादन को प्रभावित करते हैं, जैसे समर्थन मूल्य आदि। इस तरह के सहयोग को विकसित देशों के लिए सकल कृषि उत्पादन के 5 प्रतिशत, जबकि विकासशील देशों के लिए सकल कृषि उत्पादन के 10 प्रतिशत तक सीमित किया गया है। ब्लू बॉक्स में वे घरेलू सहयोग शामिल हैं, जो एंबर बॉक्स में तो हैं, परंतु कुछ शर्तों के आधार पर इन्हें प्राप्त हैं। जैसे निश्चित क्षेत्र और उत्पादन आधारित सहयोग, मवेशियों पर सहयोग आदि।

29. निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में कभी-कभी समाचारों में 'एंबर बॉक्स, ब्लू बॉक्स और ग्रीन बॉक्स' शब्द देखने को मिलते हैं? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) WTO मामला
Solution:एंबर बॉक्स, ब्लू बॉक्स व ग्रीन बॉक्स का संबंध विश्व व्यापार संगठन ■(WTO) के अंतर्गत सब्सिडी से संबंधित मुद्दे से है। WTO के अंतर्गत • सब्सिडी प्रदान किए जा सकने वाली मदों को यातायात लाइटों के अनुसार सूचीबद्ध किया गया है जो इस प्रकार हैं- ग्रीन बॉक्स सब्सिडी (अनुमति), एंबर बॉक्स सब्सिडी (धीरे-धीरे कमी) तथा रेड बॉक्स सब्सिडी (तुरंत समाप्ति)। कृषि पर समझौते (AOA) के अंतर्गत रेड बॉक्स सब्सिडी नहीं है। इसके अंतर्गत ग्रीन बॉक्स तथा एंबर बॉक्स के साथ ब्लू बॉक्स सब्सिडी आती है। ग्रीन बॉक्स में शोध, कीट एवं बीमारियों पर नियंत्रण, प्रशिक्षण एवं सलाहकारी सेवाओं, आधार संरचनात्मक सुधार - आदि पर घरेलू समर्थन को रखा जाता है, जो व्यापार को प्रभावित नहीं करती है, इसकी अनुमति है। एंबर बॉक्स में ऐसे घरेलू समर्थन को शामिल किया गया है, जो उत्पादन को प्रभावित करते हैं, जैसे समर्थन मूल्य आदि। इस तरह के सहयोग को विकसित देशों के लिए सकल कृषि उत्पादन के 5 प्रतिशत, जबकि विकासशील देशों के लिए सकल कृषि उत्पादन के 10 प्रतिशत तक सीमित किया गया है। ब्लू बॉक्स में वे घरेलू सहयोग शामिल हैं, जो एंबर बॉक्स में तो हैं, परंतु कुछ शर्तों के आधार पर इन्हें प्राप्त है। जैसे निश्चित क्षेत्र और उत्पादन आधारित सहयोग, मवेशियों पर सहयोग आदि।

30. WTO के अंतर्गत निम्नांकित में से कौन-सा अनुदान कृषि के लिए अंतरराष्ट्रीय बॉक्स के रूप में विचार नहीं किया जाता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (e) (c&d)