अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं (भाग-3)

Total Questions: 50

1. विश्व व्यापार संगठन की निम्नलिखित सभी कारणों से कभी-कभी आलोचना की जाती है, सिवाय इसके कि - [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) इसके पास सदस्य देशों के बीच व्यापार विवादों को निपटाने हेतु कोई तरीका नहीं है।
Solution:विश्व व्यापार संगठन के पास सदस्य देशों के मध्य विवादों को निपटाने हेतु कोई तरीका नहीं है। सिवाए इस बात को छोड़कर शेष सभी विकल्पगत कारणों हेतु समय-समय पर विश्व व्यापार संगठन की आलोचना होती है।

2. व्यापक-आधारयुक्त व्यापार और निवेश करार' (ब्रॉड-बेस्ड ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट/BTIA) कभी-कभी समाचारों में भारत और निम्नलिखित में से किस एक के बीच बातचीत के संदर्भ में दिखाई पड़ता है? [U.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) यूरोपीय संघ
Solution:'व्यापक आधारभूत व्यापार और निवेश करार' (Broad-based Trade and Investment Agreement: BTIA) भारत और यूरोपीय संघ के रीच एक मुक्त व्यापार समझौता है। यह समझौता वर्ष 2007 में लागू हुआ। |

3. G-20 के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2023]

1. G-20 समूह की मूल रूप से स्थापना वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों द्वारा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा के मंच के रूप में की गई थी।

2. डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा भारत की G-20 प्राथमिकताओं में से एक है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है / हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:G-20 समूह 19 देशों तथा यूरोपीय यूनियन से मिलकर बना है। हाल ही में भारत में हुई जी-20 की बैठक में अफ्रीकी यूनियन को इसके सदस्य देश के रूप में स्वीकार किया गया। इसकी स्थापना वर्ष 1999 में वित्त मंत्रियों तथा केंद्रीय बैंक के गवर्नरों द्वारा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक एवं वित्तीय मुद्दों पर चर्चा के एक मंच के रूप में की गई थी। विदित हो कि डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा भारत की G-20 प्राथमिकताओं में से एक है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत की G-20 अध्यक्षता के दौरान डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर सामूहिक कार्यवाही हेतु संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के साथ साझेदारी की है।

4. G20 सदस्य प्रतिनिधित्व करते हैं- [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

1. वैश्विक जी.डी.पी. का लगभग 85%

2. वैश्विक व्यापार का लगभग 50%

3. विश्व की लगभग दो-तिहाई जनसंख्या

उपर्युक्त में से कौन-सा/से आंकड़ा/आंकड़े सही है / हैं?

Correct Answer: (b) केवल 1 और 3
Solution:वर्ष 1997-98 में हुए एशियाई वित्तीय संकट के बाद वर्ष 1999 में एक मंच के रूप में जी20 (ग्रुप 20) की स्थापना की गई थी। जी20 (G-20) 19 सदस्य देशों और दो क्षेत्रीय निकायों (Two Regional Bodies) यूरोपियन यूनियन तथा अफ्रीकन यूनियन से मिलकर बना है। जी20 के सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक तथा विश्व की लगभग दो-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं।

5. निम्नलिखित में से किस समूह के सभी चारों देश G20 के सदस्य हैं? [I.A.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) अर्जेंटीना, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका एवं तुर्की
Solution:G20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स का एक संगठन है, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ तथा अफ्रीकी संघ शामिल हैं। G20 की स्थापना वर्ष 1999 में की गई थी। G20 संगठन के सदस्य देश हैं- संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की (तुर्किए), यूनाइटेड किंगडम, अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ। अतः विकल्प (a) इस प्रश्न का सही उत्तर है।

6. G-20 के संदर्भ में क्या सही नहीं है/हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2022]

(i) G-20 समूह यूरोपियन यूनियन और अन्य 19 देशों का औपचारिक समूह है।

(ii) G-20 का सचिवालय लंदन में है।

(iii) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हेतु बने समूह में भारत समूह-2 में है, जिसमें रूस, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किए शामिल हैं।

Correct Answer: (b) (i) और (ii)
Solution:ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G-20) में 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किए, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका), अफ्रीकी यूनियन तथा यूरोपीय संघ शामिल हैं। इस समूह का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हेतु बने समूह में भारत समूह-2 में है, जिसमें रूस, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किए शामिल हैं।

7. किस वर्ष भारत प्रतिष्ठित जी-20 फोरम की अध्यक्षता करेगा? [Uttrakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) 2018
Solution:विश्व की लगभग दो-तिहाई जनसंख्या, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 85 प्रतिशत तथा वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर वैश्विक सहयोग के लिए 19 प्रमुख देशों और यूरोपीय संघ तथा अफ्रीकी संघ का एक मंच है। इसकी स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी, जिसका प्रमुख उद्देश्य विश्व अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रमुख आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श तथा नीतिगत निर्णय के लिए विश्व के औद्योगिक तथा विकासशील देशों को एक मंच पर लाना रहा है। प्रश्नकाल में ऐसी चर्चा थी कि भारत, वर्ष 2018 में प्रतिष्ठित जी-20 फोरम की अध्यक्षता करेगा, परंतु उस समय इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। वर्ष 2018 में अर्जेंटीना द्वारा इसकी अध्यक्षता की गई थी। वर्ष 2020 में सऊदी अरब, वर्ष 2021 में इटली तथा वर्ष 2022 में इंडोनेशिया द्वारा इसकी अध्यक्षता की गई। 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर, 2023 तक भारत द्वारा इसकी अध्यक्षता की गई। 1 दिसंबर, 2023 से 30 नवंबर, 2024 तक इसकी अध्यक्षता ब्राजील द्वारा की जाएगी।

8. G20 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है। हैं? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

I. 1 दिसंबर, 2022 को भारत ने ऑस्ट्रेलिया से इसकी अध्यक्षता प्राप्त की थी।

II. G20 का पहला शिखर सम्मेलन, 2008 में वाशिंगटन में संपन्न हुआ था।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b) केवल II
Solution:1 दिसंबर, 2022 को भारत ने इंडोनेशिया से G20 की अध्यक्षता ग्रहण की। भारत की अध्यक्षता में पहला G20 विकास कार्य समूह की बैठक 13-16 दिसंबर, 2022 तक मुंबई में आयोजित हुआ। अतः कथन 1 गलत है। G20 की स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी। इसका प्रथम शिखर सम्मेलन वर्ष 2008 में संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में हुआ था।

नोट - दिए गए प्रश्न में 'वाशिंगटन' का उल्लेख हुआ है जो कि त्रुटिपूर्ण है। इसके स्थान पर 'वाशिंगटन डी.सी.' का उल्लेख होना चाहिए। वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है, जबकि वाशिंगटन डी.सी. संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी है।

9. G20 कॉमन फ्रेमवर्क" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए [I.A.S. (Pre) 2022]

1. यह G20 और उसके साथ पेरिस क्लब द्वारा समर्थित पहल है।

2. यह अधारणीय ऋण वाले निम्न आय देशों को सहायता देने की पहल है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:अस्थिर ऋण स्तरों की समस्या का समाधान करने हेतु G-20 देशों ने वर्ष 2020 में ऋण उपचार के लिए एक सामान्य ढांचे पर समझौता किया। इसका उद्देश्य आवश्यक खर्च की जरूरतों को चुकाने एवं बनाए रखने हेतु देनदार की क्षमता के अनुरूप ऋण राहत प्रदान करना है। यह पहल जी-20 देशों द्वारा पेरिस क्लब के साथ मिलकर की गई है। इसके आयाम में निम्न आय वाले देशों को लक्षित किया गया है। ध्यातव्य है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी ने विकासशील देशों को आर्थिक तौर पर बुरी तरह प्रभावित किया है। अतः दोनों कथन सत्य हैं।

10. समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाले 'आधार क्षय एवं लाभ स्थानांतरण' (Base Erosion and Profit Shifting) पद का क्या संदर्भ है? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किए जाने वाले कर-अपवंचन पर प्रतिबंध लगाना
Solution:आधार क्षय एवं लाभ हस्तांतरण (BEPS) कर परिहार रणनीति है जिसके तहत बहुराष्ट्रीय कंपनियां कर नियमों की खामियों का सहारा लेकर अपने लाभ का हस्तांतरण अधिक कर वाले देशों से निम्न कर वाले अथवा कर रहित देशों में करती हैं। उल्लेखनीय है कि, बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किए जाने वाले कर अपवंचन पर प्रतिबंध लगाने हेतु 'आर्थिक सहयोग और विकास संगठन' (OECD) तथा जी-20 द्वारा सितंबर, 2013 में एक 15 सूत्रीय कार्ययोजना को स्वीकार किया गया था। |