अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं (भाग-3)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से किन देशों ने 'नामा-11' का गठन किया है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) Exam. 2020]

Correct Answer: (b) विकासशील देश
Solution:विश्व व्यापार संगठन में विकासशील देशों का नामा-11 नामक गठजोड़ बना है। नामा या 'कृषितर बाजार प्रवेश' कृषि से इतर उत्पादों पर लगने वाले प्रशुल्क व प्रशुल्केत्तर उपायों में कमी करने हेतु की गई सौदेबाजी से संबंधित है। नामा-11 के सदस्य देश हैं- वेनेजुएला, ब्राजील, मिस्र, भारत, इंडोनेशिया, नामीबिया, फिलीपींस, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया और अर्जेंटीना ।

12. सर्वप्रथम डिजिटल इकोनॉमी रिपोर्ट, 2019 किसके द्वारा जारी किया गया? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre.), 2019]

Correct Answer: (d) अंकटाड
Solution:सर्वप्रथम डिजिटल इकोनॉमी रिपोर्ट, 2019 अंकटाड (UNCTAD) द्वारा सितंबर, 2019 में जारी किया गया था। अंकटाड (UNCTAD) द्वारा वर्ष 2021 में दूसरी डिजिटल इकोनॉमी रिपोर्ट जारी की गई।

13. निम्नलिखित में से कौन विश्व आर्थिक मंच का संस्थापक है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) क्लॉस श्वाब
Solution:विश्व आर्थिक मंच की स्थापना वर्ष 1971 में हुई थी। इसके संस्थापक जेनेवा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर क्लॉस श्वाब थे। वर्ष 1987 तक इसे यूरोपियन मैनेजमेंट फोरम के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1987 से इसे विश्व आर्थिक मंच कहा जाता है। यह एक गैर-लाभकारी संस्था है।

14. विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन, 2016 (WEF) कहां पर आयोजित हुआ? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) स्विट्जरलैंड
Solution:विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन, 2016 स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में 20-23 जनवरी, 2016 के बीच आयोजित किया गया। इसकी थीम 'चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवीणता हासिल करना' थी। वर्ष 2022 का वार्षिक सम्मेलन 22-26 मई, 2022 के मध्य तथा वर्ष 2023 का वार्षिक सम्मेलन 16-20 जनवरी, 2023 के मध्य आयोजित हुआ। वर्ष 2024 का वार्षिक सम्मेलन 15-19 जनवरी, 2024 के मध्य दावोस (स्विट्जरलैंड) में आयोजित हुआ।

15. 23 जनवरी, 2018 को दाओस (स्विट्जरलैंड) में 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' के वार्षिक सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा निम्नलिखित में से किन्हें वैश्विक चुनौतियों के रूप में रेखांकित किया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

1. पर्यावरण परिवर्तन                     2. आतंकवाद

3. संरक्षणवाद                               4. शीतयुद्ध

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) केवल 1, 2 तथा 3
Solution:'विश्व आर्थिक मंच' का वार्षिक सम्मेलन 23-26 जनवरी, 2018 के मध्य दावोस (स्विट्जरलैंड) में संपन्न हुआ। 23 जनवरी, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में पर्यावरण परिवर्तन (Climate Change), आतंकवाद (Terrorism) तथा संरक्षणवाद (Protectionism) को मुख्य वैश्विक चुनौतियों के रूप में रेखांकित किया।

16. विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक, 2020 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है? [U.P.B.E.O. (Pre) 2019]

देशरैंक
(a) स्विट्जरलैंड1
(b) सिंगापुर3
(c) भारत72
(d) यू.एस.ए.4

 

Correct Answer: (d)
Solution:22 जनवरी, 2020 को विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक प्रतिभा सूचकांक, 2020 के अनुसार सही सुमेलन निम्नवत है-
देशरैंक
स्विट्जरलैंड1
यू.एस.ए.2
सिंगापुर3
भारत72

वैश्विक प्रतिभा सूचकांक 2023 में शीर्ष तीन स्थान पर स्थित देश क्रमशः इस प्रकार हैं स्विट्जरलैंड, सिंगापुर तथा संयुक्त राज्य अमेरिका। इस सूची में भारत 103वें स्थान पर स्थित है।

17. वैश्विक प्रतियोगित्व रिपोर्ट (ग्लोबल कम्पिटिटिवनेस रिपोर्ट) कौन प्रकाशित करता है? [U.P.S.C. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम)
Solution:वैश्विक प्रतियोगित्व रिपोर्ट (The Global Competitiveness Report), विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी की जाती है।

18. निम्नलिखित में से कौन एक 'वैश्विक स्पर्धात्मक' सूचकांक रिपोर्ट प्रकाशित करता है? [Uttrakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) विश्व आर्थिक फोरम
Solution:'वैश्विक स्पर्धात्मकता सूचकांक' (The Global Competitiveness Index) जेनेवा स्थित 'विश्व आर्थिक फोरम' (World Economic Forum) द्वारा प्रत्येक वर्ष जारी किया जाता है। वर्ष 2019 के 'वैश्विक स्पर्धात्मकता रिपोर्ट के अंतर्गत जारी सूचकांक में सिंगापुर को शीर्ष स्थान तथा भारत 68वें स्थान पर था। वर्ष 2020 की रिपोर्ट में इस सूचकांक को जारी नहीं किया गया।

19. निम्नलिखित में से कौन एक वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा 'ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स' (वैश्विक लिंग सूचकांक) के आकलन हेतु प्राचल के रूप में प्रयुक्त नहीं होता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) आराम
Solution:विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum : WEF) द्वारा 'ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट' जारी किया जाता है। इसमें निम्नलिखित मापदंड समाहित होते हैं-

1. आर्थिक भागीदारी और अवसर (Economic Participation and Opportunity)

2.शैक्षिक उपलब्धियां (Education Attainment)

3. स्वास्थ्य एवं उत्तरजीविता (Health and Survival)

4. राजनीतिक सशक्तीकरण (Political Empowerment)|

वर्ष 2022 के सूचकांक में भारत 0.629 अंक के साथ 135वें स्थान पर रहा, जबकि आइसलैंड शीर्ष पर। वर्ष 2023 की सूची में भारत का स्थान 127वां है। आइसलैंड शीर्ष पर तथा अफगानिस्तान सबसे नीचे (146वें स्थान पर) रहा।

20. निम्नलिखित में से कौन विश्व के देशों के लिए 'सार्वभौम लैंगिक अंतराल सूचकांक' (ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स) का श्रेणीकरण प्रदान करता है? [I.A.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) विश्व आर्थिक मंच
Solution:वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक, लैंगिक समानता को मापने के लिए बनाया गया सूचकांक है, जो विश्व आर्थिक मंच द्वारा वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष जारी किया जा रहा है। वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक, 2022 में भारत कुल 146 देशों में 135 वें स्थान पर है, जबकि वर्ष 2023 के सूचकांक में 127वें स्थान पर था।