अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं (भाग-3)

Total Questions: 50

21. विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक लिंग अंतर सूचकांक, 2020 में भारत का कौन-सा स्थान है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) Exam. 2020]

Correct Answer: (d) 112वां
Solution:विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने 153 देशों के आंकड़ों के आधार पर वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक, 2020 जारी किया था। WEF द्वारा जारी इस सूचकांक में भारत 112वें स्थान पर था।

वर्ष 2023 के सूचकांक में भारत, 146 देशों की सूची में 127वें स्थान पर रहा। वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट स्विट्जरलैंड स्थित विश्व आर्थिक मंच द्वारा प्रति वर्ष जारी की जाती है। पहली बार यह रिपोर्ट वर्ष 2006 में जारी की गई थी।

22. हाल ही में पहला "लैंगिक सामाजिक मानक सूचकांक" निम्नलिखित में से किसके द्वारा जारी किया गया है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Solution:5 मार्च, 2020 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा पहला "लैंगिक सामाजिक मानक सूचकांक" जारी किया गया। लैंगिक सामाजिक मानक सूचकांक (GSHI) यह बताता है कि सामाजिक मान्यताएं किस प्रकार से राजनीति, कार्य तथा शिक्षा आदि क्षेत्रों में लैंगिक समानता को बाधित करती हैं।

23. ट्रैवल एंड टूरिज्म प्रतियोगितात्मक सूचकांक (टी.टी.सी.आई.) जारी किया जाता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) विश्व आर्थिक मंच द्वारा
Solution:यात्रा और पर्यटन प्रतियोगात्मकता सूचकांक (TTCI) सर्वप्रथम वर्ष 2007 में तैयार किया गया था। इस सूचकांक के तहत उन घटकों एवं नीतियों का मापन किया जाता है, जो यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र के सतत विकास को सुनिश्चित करते हैं। यह सूचकांक यात्रा और पर्यटन प्रतियोगितात्मकता रिपोर्ट के अंतर्गत जारी किया जाता है, जो विश्व आर्थिक मंच का एक प्रमुख उत्पाद है। वर्ष 2021 की रिपोर्ट में विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा 'यात्रा एवं पर्यटन विकास सूचकांक' (TTDI) प्रकाशित किया गया।

24. भारत निम्नलिखित में से किनका सदस्य है? [I.A.S. (Pre) 2008]

(1) एशियाई विकास बैंक

(2) एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग

(3) कोलंबो योजना

(4) आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD)

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (a) केवल 1 और 3
Solution:भारत, वर्ष 1966 से एशियाई विकास बैंक (ADB) का तथा वर्ष 1951 से कोलंबो योजना का सदस्य है। यह एपेक तथा आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन का सदस्य नहीं है।

25. एशियाई विकास बैंक का भारतीय निवासी मिशन स्थित है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) नई दिल्ली
Solution:एशियाई विकास बैंक (ADB) का 'भारतीय निवासी मिशन' जिसे वर्ष 1992 में खोला गया था, नई दिल्ली में स्थित है।

26. निम्नलिखित पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2022]

1. एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक)

2. प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम)

3. शंघाई सहयोग संगठन (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन) भारत

उपर्युक्त में से किसका/किनका सदस्य है?

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (Asian Infrastructure Investment bank : AIIB) एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जिसका उद्देश्य एशियाई देशों में बुनियादी ढांचे और अन्य उत्पादक क्षेत्रों में सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देना एवं बुनियादी ढांचे की कनेक्टिविटी में सुधार करना है। वर्ष, 2016 से इसका परिचालन प्रारंभ हुआ। इसका मुख्यालय बीजिंग (चीन) में है। भारत, इसका एक संस्थापक सदस्य है।

प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (Missile Technology Controle Regime: MTCR) उन देशों के बीच एक अनौपचारिक राजनीतिक समझ है, जो प्रक्षेपास्त्रों और इसके तकनीक के प्रसार को सीमित करना चाहते हैं। भारत वर्ष 2016 में MTCR का आधिकारिक सदस्य बना था।

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक अंतरसरकारी संगठन है, जिसमें शामिल सदस्य देश हैं (चीन, भारत, ईरान, कजाख्स्तान, किर्गिजस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान तथा उज्बेकिस्तान)।

27. यूरोपीय आर्थिक समुदाय का मुख्यालय है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) ब्रुसेल्स
Solution:वर्ष 1957 की रोम संधि के अनुसार, यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC) की स्थापना की गई थी, जिसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है। वर्ष 1993 में यूरोपीय संघ (EU) के गठन पर यूरोपीय आर्थिक समुदाय को शामिल करते हुए इसका नाम बदलकर 'यूरोपीय समुदाय' (EC) कर दिया गया वर्ष 2009 में यूरोपीय समुदाय की संस्थाओं को यूरोपीय संघ के व्यापक ढांचे में समाहित कर लिया गया और इसका अस्तित्व समाप्त हो गया।

28. यूरोपीय संघ के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1999]

1. यूरोपीय संघ को पूर्वकाल में यूरोपीय समुदाय के रूप में जाना जाता था।

2. 'सिंगल यूरोपियन एक्ट' (1986) और 'मॉस्ट्रिच संधि' इसके निर्माण में मील के पत्थर बने।

3. यूरोपीय संघ देशों के नागरिक दोहरी नागरिकता का उपभोग करते हैं।

4. स्विट्जरलैंड यूरोपीय संघ का एक सदस्य है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-कौन से सही हैं?

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:स्विट्जरलैंड यूरोपीय संघ (EU) का सदस्य नहीं है। कथन (4) को छोड़कर उपर्युक्त शेष तीनों कथन यूरोपीय संघ के संदर्भ में सही हैं।

29. निम्न में से कौन-सा देश यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) पोलैंड
Solution:प्रश्नकाल में पोलैंड यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं था। वर्ष 2004 से पोलैंड यूरोपीय संघ का सदस्य बन गया है। यूरोपीय संघ मुख्यतः यूरोप में स्थित वर्तमान में 27 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है।

31 जनवरी, 2020 से ब्रिटेन (यूके) यूरोपीय संघ से बाहर हो गया है।

30. समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाला 'यूरोपीय स्थिरता तंत्र' (European Stability Mechanism) क्या है? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) EU की एक एजेंसी, जो यूरो क्षेत्र (यूरोजोन) के देशों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है
Solution:यूरोपीय स्थिरता तंत्र (ESM: European Stability Mechanism) यूरोपीय संघ की एक एजेंसी है, जो यूरो क्षेत्र के देशों को वित्तीय संकट के समय वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाती है। यह लक्जमबर्ग में स्थित एक स्थायी एजेंसी है। यूरो क्षेत्र के सदस्य देशों द्वारा इसकी स्थापना वर्ष 2012 में यूरोपीय वित्तीय स्थिरता सुविधा (EFSF) के परवर्ती संस्था के रूप में किया गया था।