अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं (भाग-3)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2023]

यूरोपीय संघ का 'स्थिरता एवं संवृद्धि समझौता' (स्टेबिलिटी एंड ग्रोथ पैक्ट) ऐसी संधि है, जो

1. यूरोपीय संघ के देशों के बजटीय घाटे के स्तर को सीमित करती है।

2. यूरोपीय संघ के देशों के लिए अपनी आधारिक संरचना सुविधाओं को आपस में बांटना सुकर बनाती है।

3. यूरोपीय संघ के देशों के लिए अपनी प्रौद्योगिकियों को आपस में बांटना सुकर बनाती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

Correct Answer: (a) केवल एक
Solution:यूरोपीय संघ का 'स्थिरता एवं संवृद्धि समझौता' (Stability and Growth Pact) नियमों का एक समूह है, जो यह सुनिश्चित करता है, कि यूरोपीय संघ के देश मजबूत सार्वजनिक वित्त का अनुसरण करेंगे और अपनी राजकोषीय नीतियों का समन्वय करेंगे। यह समझौता सदस्य देशों के मध्य राजकोषीय घाटे तथा सार्वजनिक ऋण की सीमा निर्धारित करता है।

32. समाचारों में आने वाला 'डिजिटल एकल बाजार कार्यनीति' (डिजिटल सिंगल मार्केट स्ट्रेटेजी) पद किसे निर्दिष्ट करता है? [I.A.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) EU को
Solution:डिजिटल एकल बाजार कार्यनीति का संबंध यूरोपीय संघ (European Union) से है। इसे यूरोपीय संघ के देशों के मध्य व्यापार में आने वाले अवरोधों को दूर करने तथा भावी व्यापार एवं रोजगार संभावनाओं के दोहन हेतु अपनाया गया है।

33. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2023]

कथन-1 : हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका (यू.एस.ए.) और यूरोपीय संघ (ई. यू.) ने व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद' प्रारंभ की है।

कथन-II : संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ यह दावा करते हैं कि वे इसके माध्यम से तकनीकी प्रगति और भौतिक उत्पादकता को अपने नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे हैं।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

Correct Answer: (c) कथन-I सही है, किंतु कथन-II गलत है।
Solution:जून, 2021 में ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में आयोजित संयुक्त राज्य अमेरिका तथा यूरोपीय संघ के मध्य हुए शिखर सम्मेलन में यू.एस.ए. के राष्ट्रपति जो बिडेन तथा यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लियेन द्वारा "यूएसए-ईयू व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद" (U.S.-E.U. Trade and Technology Council) के गठन की घोषणा की गई।

इस परिषद का उद्देश्य यू.एस.ए. तथा यूरोपीय संघ की प्रतिस्पर्धात्मकता और समृद्धि को बढ़ावा देना, उभरती प्रौद्योगिकी के उत्पादों और सेवाओं में ट्रांसअटलांटिक व्यापार तथा निवेश को बढ़ाकर, तकनीकी और औद्योगिक नेतृत्व को मजबूत करना, नवाचार को बढ़ावा देना एवं रक्षा | करना तथा उभरती प्रौद्योगिकियों एवं बुनयादी ढांचे को बढ़ावा देना है, साथ ही मानव अधिकारों के सम्मान सहित साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर नई प्रौद्योगिकी के विकास और तैनाती पर सहयोग करने की योजना है, जो संगत मानकों और नियमों को प्रोत्साहित करते हैं।

34. निम्नलिखित आधारिक संरचना पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2023]

1. किफायती आवास

2. सर्वसाधारण द्रुत परिवहन (मास रैपिड ट्रांसपोर्ट)

3. स्वास्थ्य देखभाल

4. पुनर्नवीकरणीय ऊर्जा

उपर्युक्त में से कितनों पर यू.एन.ओ.पी.एस. आधारिक संरचना और नवाचार में धारणीय निवेश पहल [सस्टेनेबल इन्वेस्टमेंट्स इन इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इनोवेशन (S3i)] अपने निवेशों के लिए ध्यान केंद्रित करता है?

Correct Answer: (c) केवल तीन
Solution:दिए गए विकल्पों में से यू.एन.ओ.पी.एस. (UNOPS : United Nations Office For Projected Services) द्वारा 'आधारिक संरचना एवं नवाचार में धारणीय निवेश पहल' (Sustainable Investment in Infrastructure and Innovation Initiative) के तहत लक्षित क्षेत्र हैं- किफायती आवास (Affordable housing), पुनर्नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) तथा स्वास्थ्य अवसंरचना (Health Infrastructure)। अतः 'सर्व साधारण द्रुत परिवहन' (Mass Rapid Transport) को छोड़कर शेष तीनों शामिल हैं।

35. FAO, पारंपरिक कृषि प्रणाली को 'सार्वभौम रूप से महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली' [Globally Important Agricultural Heritage System (GIAHS)] की हैसियत प्रदान करता है इस पहल का संपूर्ण लक्ष्य क्या है? [I.A.S. (Pre) 2016]

1. अभिनिर्धारित GIAHS के स्थानीय समुदायों को आधुनिक प्रौद्योगिकी, आधुनिक कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना। जिससे उनकी कृषि उत्पादकता अत्यधिक बढ़ जाए।

2. पारितंत्र अनुकूली परंपरागत कृषि पद्धतियां और उनसे संबंधित परिदृश्य (लैंडस्केप), कृषि जैवविविधता और स्थानीय समुदायों के ज्ञानतंत्र का अभिनिर्धारण एवं संरक्षण करना

3. इस प्रकार अभिनिर्धारित GIAHS के सभी भिन्न-भिन्न कृषि उत्पादों को भौगोलिक सूचक (जिओग्ग्रॉफिकल इंडिकेशन) की हैसियत प्रदान करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:सार्वभौम रूप से महत्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली (GIAHS : Globally Important Agricultural Heritage Systems) कार्यक्रम की शुरुआत खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा वर्ष 2002 में वैश्विक कृषि- सांस्कृतिक विरासत के प्रोत्साहन एवं संरक्षण हेतु एक पहल के रूप में की गई थी। इसका प्रमुख लक्ष्य ऐसी कृषि प्रणाली की पहचान करना तथा उसका सहयोग एवं संरक्षण करना है, जो जैवविविधता तथा आनुवंशिक संसाधनों (Genetic resources), ग्रामीण एवं परंपरागत ज्ञान, संस्कृति तथा उनसे संबंधित परिदृश्यों (Landscape) का संरक्षण एवं पोषण करती हो।

36. आईएलओ (ILO) की सौवीं वार्षिक बैठक ने जिनके हितों की रक्षा का निर्णय लिया है, वे हैं- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) घरेलू नौकर
Solution:16 जून, 2011 को जेनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की सौवीं वार्षिक बैठक के दौरान घरेलू नौकरों/श्रमिकों के हितों की रक्षा का निर्णय लिया गया। इस हेतु प्रस्तावित नियम 5 सितंबर, 2013 से प्रभाव में आए।

37. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के 138 एवं 182 अभिसमय किससे संबंधित हैं? [I.A.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) बाल श्रम
Solution:अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अभिसमय 138 एवं 182 बाल श्रम से संबंधित हैं। अभिसमय 138 रोजगार के लिए न्यूनतम उम्र के प्रवेश के संबंध में (admission of minimum age to employment) तथा अभिसमय 182 बाल श्रम को सबसे बुरे प्रारूपों (worst forms of child labour Convention, 1999) से संबंधित है।

38. कथन (A): संयुक्त राज्य अमेरिका ने विकासशील देशों द्वारा ILO परिपाटियों का पालन न किए जाने पर उनके विरुद्ध विश्व व्यापार संगठन से अनुशासित कार्यवाही करने की धमकी दी है। [I.A.S. (Pre) 1998]

कारण (R) : संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वयं उन ILO परिपाटियों को स्वीकृत एवं कार्यान्वित किया है।

Correct Answer: (c) (A) सही, परंतु (R) गलत है।
Solution:संयुक्त राज्य अमेरिका श्रम मानकों को लेकर विकासशील देशों पर दबाव बनाए रहता है। जबकि स्वयं अमेरिका में श्रम मानकों के परिपालन के प्रति असंवेदनशील है। अतः कथन सत्य है, जबकि कारण असत्य है।

39. विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट, निम्नांकित में से किसके द्वारा जारी की जाती है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) ILO
Solution:पूर्व में विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट (World Social Security Report) अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अंतरराष्ट्रीय श्रम कार्यालय द्वारा जारी की जाती थी। वर्तमान में यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा विश्व सामाजिक संरक्षण रिपोर्ट (World Social Protection Report) के नाम से जारी की जाती है, जिसका नवीनतम संस्करण 2020-22 है।

40. विश्व सामाजिक संरक्षण रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है - [U.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा
Solution:पूर्व में विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट (World Social Security Report) अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अंतरराष्ट्रीय श्रम कार्यालय द्वारा जारी की जाती थी। वर्तमान में यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा विश्व सामाजिक संरक्षण रिपोर्ट (World Social Protection Report) के नाम से जारी की जाती है, जिसका नवीनतम संस्करण 2020-22 है।