अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं

Total Questions: 50

11. 31 अक्टूबर, 2017 को विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित 'कारोबार सुगमता रिपोर्ट' में भारत को किस स्थान पर रखा गया है? [U.P.P.C.S.G.I.C. (प्रवक्ता परीक्षा), 2017]

Correct Answer: (d) 100
Solution:अक्टूबर, 2017 में विश्व बैंक द्वारा प्रकाशित 'कारोबार सुगमता रिपोर्ट' में भारत को 100वें स्थान पर रखा गया था। उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर, 2019 को जारी विश्व बैंक समूह की व्यावसयिक सुगमता (Ease of Doing Business) रिपोर्ट, "डूइंग बिजनेस 2020" में 14 रैंकों की छलांग लगाते हुए 190 देशों की सूची में 63 वें रैंक पर पहुंच गया। सितंबर, 2021 में विश्व बैंक द्वारा "Ease of Doing Business Report" को जारी न करने की घोषणा की गई।

12. 'व्यापार करने की सुविधा का सूचकांक' (Ease of Doing Business Index) में भारत की रैंकिंग समाचार-पत्रों में कभी-कभी दिखती है। निम्नलिखित में से किसने इस रैंकिंग की घोषणा की है? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) विश्व बैंक
Solution:'व्यापार करने की सुविधा का सूचकांक' (Ease of Doing Business Index) वर्ष 2003 से प्रत्येक वर्ष विश्व बैंक द्वारा जारी किया जाता था। इस सूचकांक में व्यापार की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर किए गए बुनियादी बदलावों के आधार पर विश्व के देशों को रैंकिंग प्रदान की जाती है।

24 अक्टूबर, 2019 को विश्व बैंक द्वारा डूइंग बिजनेस इंडेक्स, 2020 जारी किया गया। इस सूचकांक में 190 देशों को शामिल किया गया है जिसमें भारत का स्थान 71.00 स्कोर के साथ 63वां है, जो पिछले वर्ष (77वां स्थान) की तुलना में सुधार को प्रदर्शित करता है। इस वर्ष के सूचकांक में न्यूजीलैंड, सिंगापुर तथा हांगकांग क्रमशः प्रथम, द्वि तीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। वर्ष 2021 में विश्व बैंक द्वारा Ease of Doing Business Report को जारी न करने की घोषणा की गई।

13. 'व्यापार करने की सुविधा सूचकांक' कौन बनाता एवं प्रकाशित करता है? [60th to 62th B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) विश्व बैंक समूह
Solution:'व्यापार करने की सुविधा सूचकांक' (Ease of Doing Business Index) वाशिंगटन डी.सी. स्थित विश्व बैंक तथा अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (विश्व बैंक समूह) बनाता और प्रकाशित करता है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट, 2020 में भारत का स्थान 190 देशों में से 63वां था। कुछ देशों द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटा में अनियमितता के कारण विश्व बैंक ने वर्ष 2020 से इस रिपोर्ट का प्रकाशन रोक दिया है।

14. विश्व बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

1. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट, 2020 में भारत का 63वां स्थान है।

2. वर्ष 2019 में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट में भारत का 77वां स्थान था।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:विश्व बैंक द्वारा जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स, 2020 में न्यूजीलैंड शीर्ष पर है, जबकि भारत 63वें स्थान पर है। उल्लेखनीय है। कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट, 2019 में भारत को 77वां स्थान प्राप्त हुआ था। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) को माना गया है, जो कि गलत है।

15. व्यवसाय करने की सरलता पर 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अपने क्रम में सुधार किया है, जो है- [66th B.P.S.C. (Pre) Exam 2020]

Correct Answer: (a) विगत वर्ष के 77 से 63वां स्थान
Solution:विश्व बैंक द्वारा जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यवसाय करने की सफलता) सूचकांक, 2020 में 71 स्कोर के साथ भारत 63वें स्थान पर है। प्रथम स्थान न्यूजीलैंड को दिया गया है।

16. विश्व बैंक एवं डी.आई.पी.पी. द्वारा अक्टूबर, 2016 में जारी की गई कारोबार सुगमता रैंकिंग में किन दो राज्यों को संयुक्त रूप से पहला दर्जा मिला ? [M.P.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (d) सही उत्तर था। 5 सितंबर, 2020 को जारी 'व्यापार कार्य सुधार योजना' (BRAP), 2019 की रैंकिंग में आंध्र प्रदेश को पहला, उत्तर प्रदेश को दूसरा, तेलंगाना को तीसरा तथा मध्य प्रदेश को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2020 के लिए व्यापार कार्य सुधार योजना (BRAP) जो जून, 2022 में जारी की गई, के अनुसार, 'व्यापार कार्य सुधार योजना' के क्रियान्वयन (Implementation) के संदर्भ में शीर्ष एचीवर्स राज्य रहे आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु तथा तेलंगाना।

17. 'विश्व आर्थिक संभावना' (ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स) रिपोर्ट आवधिक रूप से निम्नलिखित में से कौन जारी करता है? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) विश्व बैंक
Solution:'विश्व आर्थिक संभावना' (Global Economic Prospects) रिपोर्ट आवधिक रूप से वर्ष में दो बार (जनवरी एवं जून) विश्व बैंक ग्रुप द्वारा जारी किया जाता है।

18. निम्न देशों में से किस एक का प्रति व्यक्ति GDP न्यूनतम है? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) भारत
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। विश्व बैंक द्वारा 12 मार्च, 2024 को जारी आंकड़ों के अनुसार, PPP आधार पर वर्ष 2022 में विकल्पगत देशों की प्रति व्यक्ति GNP निम्न है:- चीन 21250 डॉलर, श्रीलंका 14040 डॉलर, इंडोनेशिया 14250 डॉलर तथा भारत 8230 डॉलर । अतः वर्तमान में भी विकल्प (b) ही सही उत्तर है।

19. संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (a) चीन की
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था, जबकि जुलाई, 2023 में विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जीडीपी के संदर्भ में वर्ष 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की है। उसके बाद क्रमशः जापान, जर्मनी तथा भारत की अर्थव्यवस्था है। क्रय शक्ति समता [PPP-Purchasing Power Parity] के आधार पर वर्ष 2022 में भारत, चीन एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

20. निम्नांकित में से कौन-सा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (a) जापान
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (d) सही उत्तर था। जुलाई, 2023 में विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (GDP) जापान की है, जबकि यू.एस.ए. तथा चीन क्रमशः पहले एवं दूसरे स्थान पर हैं। इसी अवधि में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।