अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं

Total Questions: 50

21. विश्व बैंक के नवीनतम विकास प्रतिवेदन के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति है- [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:विश्व बैंक के तत्कालीन विकास प्रतिवेदन के अनुसार एवं प्रश्नकाल में भी कोई भी विकल्प सही नहीं है। जुलाई, 2023 में विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, GDP के आधार पर वर्ष 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान तथा जर्मनी के बाद) है। जबकि वर्ष 2022 में क्रय शक्ति समता (PPP) के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है।

22. क्रय शक्ति समतुल्यता की माप के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़े देशों की चौथी अर्थव्यवस्था बनी रही है। पहले तीन स्थान उस क्रम में हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (d) यू.एस.ए., चीन, जापान के
Solution:प्रश्नकाल में क्रय शक्ति समतुल्यता (PPP) की माप के अनुसार, विश्व की चार बड़ी अर्थव्यवस्थाएं थीं-यू.एस.ए., चीन, जापान, भारत। जबकि वर्तमान में PPP के संदर्भ में चीन एवं यू.एस.ए के बाद भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जुलाई, 2023 में विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में जीडीपी (GDP) के आधार पर इनका क्रम निम्न है- यू.एस.ए. चीन जापान > जर्मनी > भारत ।

23. पी.पी.पी. रेटिंग के आधार पर विश्व में भारतीय अर्थव्यवस्था का स्थान है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (d) चौथा
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (b) सही उत्तर था, जबकि विश्व बैंक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में पीपीपी के आधार पर विश्व की शीर्ष तीन अर्थव्यस्थाएं निम्न है-क्रमशः चीन, यू.एस.ए. तथा भारत।

24. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre), 2019]

1. क्रय शक्ति समता [परचेजिंग पॉवर पैरिटि (PPP)] विनिमय दरों की गणना विभिन्न देशों में एक समान वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों की तुलना कर की जाती है।

2. PPP डॉलर के संदर्भ में, भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है / हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:क्रय शक्ति समता विनिमय दरों की गणना विभिन्न देशों में एक समान वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों की तुलना कर की जाती है। इसका आशय दो देशों के बीच मुद्रा की क्रय शक्ति में अंतर या समता से है। यह विभिन्न मुद्राओं का सापेक्षिक मूल्य होता है। क्रय शक्ति समता (PPP) डॉलर के संदर्भ में भारत, चीन एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चात विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अतः कथन 1 सही और कथन 2 गलत है।

25. अमेरिका आधारित थिंक टैंक जनसंख्या समीक्षा रिपोर्ट, 2020 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है / हैं? [U.P.R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

1. भारत की जी.डी.पी. 2019 में रु. 209 लाख करोड़ थी।

2. भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।

3. भारत ने ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) 1, 2 व 3 सही
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था, क्योंकि अमेरिकी थिंक टैंक वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू तथा विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) 2875142 मिलियन डॉलर (लगभग 209 लाख करोड़ रुपये) था। भारत की अर्थव्यवस्था यू.एस., चीन, जापान, जर्मनी के पश्चात पांचवें स्थान पर थी। भारत ने यह स्थान यूनाइटेड किंगडम (छठा स्थान) तथा फ्रांस (सातवां स्थान) को पीछे कर हासिल किया था। जुलाई, 2023 में विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में भारत की जीडीपी 3385090 मिलियन यूएस डॉलर है और यह जीडीपी के संदर्भ में विश्व का पांचवां सबसे बड़ा देश है।

26. विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट, 2008 के अनुसार, निम्न देशों को उनकी अर्थव्यवस्था के आकार के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कर बताइए कि निम्न में से सही क्रम कौन है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2009 U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) यू.एस.ए. > चीन > यू.के. > भारत
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। जुलाई, 2023 में विश्व बैंक द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में GDP के आधार पर विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाएं निम्न हैं- यू.एस.ए. चीन > जापान > जर्मनी > भारत। जबकि क्रय शक्ति समता के आधार पर शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाएं निम्न हैं- चीन > यू.एस.ए. > भारत ।

27. भारत 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य कब तक प्राप्त कर लेने का लक्ष्य रखा है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020 U.P.B.E.O. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) 2024
Solution:वर्ष 2019 में पहली बार केंद्र सरकार द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2024 तक 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर इकोनॉमी बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया था। आर्थिक सर्वेक्षण, 2022-23 के अनुसार, वर्तमान डॉलर मापदंड के संदर्भ में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत से आगे चार अर्थव्यवस्थाएं निम्न हैं- यूएसए, चीन, फ्रांस तथा जर्मनी, जबकि क्रय शक्ति समता (PPP) के संदर्भ में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत से आगे क्रमशः चीन तथा यूएसए की अर्थव्यवस्थाएं हैं। उल्लेखनीय है कि आर्थिक समीक्षा 2019-20 खंड (1), पृष्ठ 231 पर लक्ष्य 2025 बताया गया था, लेकिन अन्य स्रोतों के अनुसार वर्ष 2024 ही मान्य है।

28. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1996]

अधिकांश अंतरराष्ट्रीय अभिकरण जो भारत के अंतर्शासनिक द्वि पक्षीय करारों के अनुसार, विकास कार्यक्रमों के लिए राशि उपलब्ध कराते हैं, मुख्यतः देते हैं-

1. तकनीकी सहायता

2. सुगम ऋण जो ब्याज सहित वापस चुकाने होंगे

3. अनुदान जो वापस नहीं चुकाने होंगे

4. गरीबी निवारण के लिए खाद्य सहायता

इन कथनों में से -

Correct Answer: (b) 1, 2 और 3 सही हैं।
Solution:अंतरराष्ट्रीय अभिकरणों और भारत सरकार के बीच करारों पर आधारित सहायता मुख्यतः विकास से संबंधित होती हैं। भारत को इन अभिकरणों (विश्व बैंक, ADB आदि) से प्राप्त सहायता अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक दोनों प्रकार की होती है, जिसमें मुख्यतः तकनीकी सहायता, निम्न ब्याज दर पर ऋण, अनुदान आदि सम्मिलित होते हैं। जहां तक गरीबी निवारण के लिए खाद्य सहायता का सवाल है, भारत को स्वतंत्रता के उपरांत 1950 एवं 60 के दशक में ऐसी सहायता PL-480 के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका से प्राप्त होती थी।

29. भारत में राज्यों के अवस्थापना सुधार के लिए ऋण एवं अनुदान निम्नलिखित में से किस एक संस्था द्वारा दिए गए हैं? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) विश्व बैंक
Solution:विश्व बैंक ने भारत को विशिष्ट आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु वर्ष 1958 में 'भारत सहायता क्लब' (India Consortium or Aid-India Consortium Group) की स्थापना की थी, कालांतर में जिसका नाम परिवर्तित कर 'भारतीय विकास मंच' कर दिया गया है। विश्व बैंक भारतीय राज्यों को अवस्थापना सुधार (परिवहन एवं संचार, सिंचाई, जलापूर्ति, विद्युत शक्ति, सड़क निर्माण आदि) हेतु दीर्घावधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता रहा है।

30. भारतीय विकास फोरम (IDF) पहले जाना जाता था- [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) भारत सहायता क्लब
Solution:विश्व बैंक ने भारत को विशिष्ट आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु वर्ष 1958 में 'भारत सहायता क्लब' (India Consortium or Aid-India Consortium Group) की स्थापना की थी, कालांतर में जिसका नाम परिवर्तित कर 'भारतीय विकास मंच' कर दिया गया है। विश्व बैंक भारतीय राज्यों को अवस्थापना सुधार (परिवहन एवं संचार, सिंचाई, जलापूर्ति, विद्युत शक्ति, सड़क निर्माण आदि) हेतु दीर्घावधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता रहा है।