अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य ने अभी हाल में विश्व बैंक के साथ 220 मिलियन डॉलर का समझौता किया है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) बिहार ने
Solution:वर्ष 2008 में कोसी बाढ़ से प्रभावित बिहार के लाखों लोगों की दशा सुधारने हेतु बिहार राज्य सरकार और विश्व बैंक के मध्य 12 जनवरी, 2011 को 220 मिलियन डॉलर का समझौता संपन्न हुआ था।

32. विश्व बैंक ने 2007 में भारत को 600 मिलियन डॉलर का ऋण तथा रियायती साख की स्वीकृति की उ‌द्घोषणा की है, ताकि शक्तिशाली बनाया जा सके [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) ग्रामीण सहकारी ढांचे को
Solution:2 नवंबर, 2007 को एक समझौते के अंतर्गत विश्व बैंक ने भारत में ग्रामीण सहकारी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए समझौता हस्ताक्षरित किया था, जिसके तहत विश्व बैंक द्वारा चार वर्षों में 600 मिलियन डॉलर का ऋण उपलब्ध कराने का प्रस्ताव था।

33. विश्व बैंक ने अभी हाल में ही भारत को 944 मिलियन डॉलर का ऋण स्वीकृत किया है। निम्न में से किस क्षेत्र के लिए ऋण नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (d) ग्रामीण सड़कें तथा स्वच्छता
Solution:नवंबर, 2007 में नई दिल्ली में विश्व बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष रॉबर्ट बी. जोइलिक ने भारत में ग्रामीण सहकारी साख व्यवस्था, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा समुदाय आधारित जल-प्रबंधन परियोजनाओं के लिए 944 मिलियन डॉलर के ऋण को स्वीकृति दी थी। ग्रामीण सड़कें तथा स्वच्छता इसमें शामिल नहीं था।

34. विश्व बैंक से ऋण के रूप में सहायता से आई.सी.ए.आर. द्वारा राष्ट्रीय कृषि अभिनव परिवर्तन (Innovation) परियोजना चलाई जा रही है। इसके कितने घटक हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (d) चार घटक
Solution:विश्व बैंक के सहयोग से आई.सी.ए.आर. (Indian Council of Agricultural Research) द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृषि अभिनव परियोजना (NAIP) का शुभारंभ 26 जुलाई, 2006 को किया गया। इसके चार घटक हैं-

1. उभरती हुई कृषि नवोन्मेष व्यवस्था में एक उत्प्रेरक के रूप में ICAR की भूमिका को सुदृढ़ करना।

2. उपभोक्ता प्रणाली के लिए कृषि उत्पादन में शोध ।

3. सतत ग्रामीण आजीविका सुरक्षा पर शोध ।

4. कृषि विज्ञान में बुनियादी एवं सामरिक शोध।

35. 'हरा सूचकांक' विकसित किया गया है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) विश्व बैंक द्वारा
Solution:उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार करने वाली कंपनियों की 'कार्बन दक्षता' (Carbon Efficiency) के संदर्भ में निवेशकों को भिज्ञ कराने हेतु विश्व बैंक ने 'हरा सूचकांक' (Green Index) नामक एक पर्यावरण अनुकूल स्टॉक मार्केट इंडेक्स विकसित किया था। आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) माना था जो सही नहीं है।

36. निम्नलिखित में से कौन-कौन सी संस्था मिलकर विश्व बैंक का गठन करते हैं? [I.A.S. (Pre) 1995]

1. अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक

2. अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम

3. अंतरराष्ट्रीय विकास संघ

4. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा निधि

नीचे दिए हुए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (a) 1, 2 और 3
Solution:विश्व बैंक समूह में पांच संगठन सम्मिलित हैं –

IBRD      -      अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (1944)

IDA         -      अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (1960)

IFC          -      अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (1956)

MIGA      -     बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (1988)

ICSID       -    निवेश संबंधी विवादों के निपटारे हेतु अंतरराष्ट्रीय केंद्र (1966)।

37. बहुपक्षीय विनियोग गारंटी अभिकरण (MIGA) संबंधित है - [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) विश्व बैंक समूह से
Solution:विश्व बैंक समूह में पांच संगठन सम्मिलित हैं –

IBRD      -      अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (1944)

IDA         -      अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (1960)

IFC          -      अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (1956)

MIGA      -     बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (1988)

ICSID       -    निवेश संबंधी विवादों के निपटारे हेतु अंतरराष्ट्रीय केंद्र (1966)।

38. विश्व बैंक (World Bank) की स्थापना कब की गई थी? [M.P.P.C.S. (Pre) 2006 Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) 1945
Solution:औपचारिक रूप से विश्व बैंक की स्थापना वर्ष 1944 में हुई थी. परंतु इसकी सदस्यता दिसंबर, 1945 से प्रभावी हुई। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी में है।

39. विश्व बैंक का मुख्यालय है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (b) वाशिंगटन में
Solution:औपचारिक रूप से विश्व बैंक की स्थापना वर्ष 1944 में हुई थी. परंतु इसकी सदस्यता दिसंबर, 1945 से प्रभावी हुई। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डीसी में है।

40. निम्नलिखित में से विश्व बैंक की कौन-सी संबद्ध संस्था, विश्व के निर्धनतम राष्ट्रों को गरीबी उन्मूलन हेतु सहायता प्रदान करती है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (b) अंतरराष्ट्रीय विकास संघ
Solution:अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA) की स्थापना 24 सितंबर, 1960 को उदार शर्तों पर ऋण देने के उद्देश्य से विश्व बैंक की एक पूरक इकाई के रूप में हुई थी। इसका प्रमुख कार्य विश्व के निर्धनतम देशों को गरीबी एवं असमानता में कमी लाने, आर्थिक विकास को बढ़ाने तथा लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने वाले कार्यक्रमों हेतु ऋण एवं अनुदान देना है।