अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी

Total Questions: 50

1. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) डॉ. विक्रम अम्बालाल साराभाई
Solution:डॉ. विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। उन्हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना का श्रेय दिया जाता है और उन्होंने भारत के अंतरिक्ष प्रयासों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2. निम्न में से किन्हें भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) विक्रम साराभाई
Solution:वर्ष 2019-2020 के दौरान भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जन्म शताब्दी मनाई गई। ज्ञातव्य है कि डॉ. विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त, 1919 को हुआ था।

3. अंतरिक्ष में भेजा गया, भारत का प्रथम उपग्रह है- [M.P. P.C.S. (Pre) 1992 U.P. P.C.S. (Mains) 2006 U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (c) आर्यभट्ट
Solution:भारत का अंतरिक्ष में प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह 'आर्यभट्ट' है। इसका प्रक्षेपण तत्कालीन सोवियत संघ के 'कापुस्तिन बार प्रक्षेपण केंद्र से कॉस्मॉस-3M' प्रक्षेपण यान द्वारा 19 अप्रैल, 1975 को किया गया।

4. भारत ने अंतरिक्ष युग में प्रवेश किया- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) आर्यभट्ट के प्रक्षेपण से
Solution:भारत का अंतरिक्ष में प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह 'आर्यभट्ट' है। इसका प्रक्षेपण तत्कालीन सोवियत संघ के 'कापुस्तिन बार प्रक्षेपण केंद्र से कॉस्मॉस-3M' प्रक्षेपण यान द्वारा 19 अप्रैल, 1975 को किया गया।

5. आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किया गया था- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) 19 अप्रैल, 1975 को
Solution:

भारत का अंतरिक्ष में प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह 'आर्यभट्ट' है। इसका प्रक्षेपण तत्कालीन सोवियत संघ के 'कापुस्तिन बार प्रक्षेपण केंद्र से कॉस्मॉस-3M' प्रक्षेपण यान द्वारा 19 अप्रैल, 1975 को किया गया।

6. भारत के प्रथम अंतरिक्ष उपग्रह 'आर्यभट्ट' को डिजाइन करने वाले वैज्ञानिक जिनका हाल ही में निधन हो गया, का नाम है- [U.P. G.I.C. 2017]

Correct Answer: (a) प्रो. यू.आर. राव
Solution:प्रो यू आर राव (उडुपी रामचंद्र राव) एक महान भारतीय वैज्ञानिक और भारतीय उपग्रह कार्यक्रम के वास्तुकार थे, जिनका 24 जुलाई, 2017 को बंगलुरू स्थित अपने आवास पर निधन हो गया था। भारत के प्रथम अंतरिक्ष उपग्रह आर्यभट्ट' को इन्होंने ही डिजाइन किया था, जिसे 19 अप्रैल, 1975 को लांच किया गया था। वह इसरो के पूर्व अध्यक्ष थे। उन्हें वर्ष 1976 में पद्म भूषण तथा वर्ष 2017 में प‌द्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। अमेरिका के 'सैटेलाइट हॉल ऑफ फेम' में शामिल किए जाने वाले वह पहले भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक है।

7. वह जंतु कौन है, जिसने अंतरिक्ष में प्रथम यात्रा की? [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (b) कुत्ता
Solution:लाइका नामक कुतिया अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा में जाने वाला प्रथम जंतु थी। 3 नवंबर, 1957 को स्पुतनिक 2 अंतरिक्ष यान द्वारा इसे अंतरिक्ष में भेजा गया था।

8. निम्नलिखित में से किस नाम का जानवर 3 नवंबर, 1957 को अंतरिक्ष में भेजा गया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) लाइका
Solution:सर्वप्रथम 3 नवंबर, 1957 को लाइका नामक कुतिया को स्पुतनिक-2 अंतरिक्षयान द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया। 28 मई, 1959 को 'एबल' (Able) तथा 'बेकर' (Baker) नामक बंदर अंतरिक्ष में भेजे गए। 19 अगस्त, 1960 को स्पुतनिक 5 अंतरिक्षयान द्वारा 'बेल्का' (Belka) नामक कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा गया। 28 जनवरी, 2013 को ईरान ने पिशगांम रॉकेट द्वारा एक बंदर को अंतरिक्ष में भेजा।

9. अंतरिक्ष में जाने वाला प्रथम अंतरिक्ष यात्री कौन था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) यूरी गॉगरिन
Solution:14 अप्रैल, 1961 को तत्कालीन सोवियत संघ ने वोस्टोक । नामक अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में पहली बार मनुष्य को भेजने का श्रेय हासिल किया था। यूरी गोंगरिन प्रथम व्यक्ति थे, जिन्होंने मानव की अंतरिक्ष यात्रा का श्रीगणेश किया।

10. निम्न में से विश्व की सबसे पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2001 U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) वैलेन्टीना तेरेश्कोवा
Solution:प्रथम अंतरिक्ष यात्री रूस के यूरी गॉगरिन है, जबकि प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री रूरा की वैलेन्टीना तेरेश्कोवा है। योस्टोक 6 मिशन (1963) के द्वारा सोवियत संघ (रूस) की वैलेन्टीना तेरेश्कोवा ने प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री होने का गौरव प्राप्त किया था।