अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी Part – II

Total Questions: 50

1. जब INSAT-3B लांच किया गया था उस समय निम्नलिखित में से कौन I.S.R.O. का अध्यक्ष था? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) के कस्तूरीरंगन
Solution:कस्तूरीरंगन वर्ष 1994 से अगस्त, 2003 तक 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल में ही भारत * 21 मार्च, 2000 को फ्रेंच गुयाना के कौरू प्रक्षेपण स्थल से एरियन 50 रॉकेट द्वारा INSAT-3B संचार उपग्रह का प्रक्षेपण किया था।

2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) जी. माधवन नायर
Solution:प्रश्नकाल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष जी माधवन नायर थे। वर्तमान में ISRO के अध्यक्ष (जनवरी, 2022 से) एस. सोमनाथ हैं।

3. "इसरो" के नए चेयरमैन निम्न में से कौन हैं? [Chattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) ए.एस. किरण कुमार
Solution:

ए.एस. किरण कुमार ने 14 जनवरी 2015 से 14 जनवरी 2018 तक इसरो के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

उनके बाद डॉ. के. सिवन ने 15 जनवरी 2018 से 14 जनवरी 2022 तक यह पद संभाला।

एस. सोमनाथ ने 15 जनवरी 2022 को ISRO अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था।

लेकिन अब (2025 में) ISRO के वर्तमान अध्यक्ष हैं डॉ. वी. नारायणन (V. Narayanan)। उन्होंने 14 जनवरी 2025 को एस. सोमनाथ से पदभार ग्रहण किया।

4. जनवरी, 2022 में निम्नलिखित में से किसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के दसवें अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (d) एस. सोमनाथ
Solution:जनवरी, 2022 में केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक डॉ. एस. सोननाथ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया (101) अध्यक्ष नियुक्त किया। उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। इस पद पर उन्होंने डॉ. के. सिवन का स्थान लिया।

5. कथन (A): भारत के टेलीकम्युनिकेशन को उपग्रह से जोड़ दिया गया है। [U.P. P.C.S. (Pre) 1990]

कारण (R): भारत स्टारवार की तैयारी कर रहा है।

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु R गलत है।
Solution:भारत की दूरसंचार, प्रसारण, मौसम विज्ञान आदि के क्षेत्र में आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु इनसैट भू-स्थैतिक उपग्रहों की एक श्रृंखला इसरो द्वारा प्रक्षेपित की गई है। इस प्रकार कथन (A) सही है। परंतु कारण (R) गलत है क्योंकि भारत स्टारवार की तैयारी नहीं कर रहा है।

6. भारतीय उपग्रह श्रृंखला जो दूरसंचार तंत्र के लिए उपयोग में लाई जा रही है, है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016]

Correct Answer: (d) इनसैट
Solution:इनसैट अर्थात भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (Indian National Satellite System- INSAT) इसरो द्वारा शुरू की गई बहुउद्देशीय भू-स्थिर उपग्रहों (Geo- Stationary Satellites) की एक श्रृंखला है जो दूरसंचार, प्रसारण, मौसम विज्ञान तथा खोज व बचाव कार्य के लिए उपयोग होती है। यह भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग, दूरसंचार विभाग, मौसम विज्ञान विभाग, आकाशवाणी और दूरदर्शन का एक संयुक्त उद्यम है। वर्ष 1983 में शुरू हुआ इनसैट, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ी देशीय संचार प्रणाली है।

7. भारतीय उपग्रह श्रृंखला 'INSAT' एक उदाहरण है - [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) मौसम विज्ञान संबंधित उपग्रह
Solution:इनसैट अर्थात भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (Indian National Satellite System- INSAT) इसरो द्वारा शुरू की गई बहुउद्देशीय भू-स्थिर उपग्रहों (Geo- Stationary Satellites) की एक श्रृंखला है जो दूरसंचार, प्रसारण, मौसम विज्ञान तथा खोज व बचाव कार्य के लिए उपयोग होती है। यह भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग, दूरसंचार विभाग, मौसम विज्ञान विभाग, आकाशवाणी और दूरदर्शन का एक संयुक्त उद्यम है। वर्ष 1983 में शुरू हुआ इनसैट, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ी देशीय संचार प्रणाली है।

8. निम्न में से कौन-सा आवृत्ति बैंड INSAT/GSAT उपग्रह संचार हेतु उपयोग में नहीं लिया जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) MF
Solution:भारत में उपग्रह संचार हेतु प्रयुक्त होने वाले प्रमुख आवृत्ति बैंड- S-बैंड, C-बैंड, अपर एक्सटेंडेड C-बैंड, Ku बैंड तथा Ka बैंड हैं। INSAT/ GSAT श्रृंखला के उपग्रह इन बैंडों से युक्त ट्रांसपोंडरों को अंतरिक्ष में ले जाते हैं।

MF (Medium Frequency) बैंड रेडियो प्रसारण और समुद्री संचार के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन उपग्रह संचार के लिए नहीं।

9. टेलीविजन ट्रांसमिशन निम्न में से किसका उदाहरण है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016]

Correct Answer: (a) सिम्प्लेक्स कम्युनिकेशन
Solution:टेलीविजन एवं रेडियो ट्रांसमिशन, सिम्पलेक्स कम्युनिकेशन का उदाहरण है। सिम्पलेक्स लाइन केवल एक दिशीय सूचना का वहन करता है।

10. भारत का पहला रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट छोड़ा गया था- [U.P. P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) बैकानूर से
Solution:भारत का पहला रिमोट सेसिंग सैटेलाइट IRS-IA (आई.आर.एस.) 17 मार्च, 1988 को बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से छोड़ा गया था।