अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी Part – II

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से किन कार्य-कलापों में भारतीय दूर संवेदन (IRS) उपग्रहों का प्रयोग किया जाता है? [I.A.S. (Pre) 2015]

उपग्रहों का प्रयोग किया जाता है?

1. फ़सल की उपज का आकलन

2. भौम जल (ग्राउंडवॉटर) संसाधनों का स्थान-निर्धारण

3. खनिज का अन्वेषण

4. दूरसंचार

5. यातायात अध्ययन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (a) केवल 1, 2 और 3
Solution:दूरसंचार एवं यातायात अध्ययन हेतु दूर संवेदन उपग्रहों का प्रयोग नहीं किया जाता है। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (a) होगा।

12. निम्नलिखित में से किसका/किनका मापन/आकलन करने के लिए उपग्रह चित्रों/सुदूर संवेदी आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है [I.A.S. (Pre) 2019]

1. किसी विशेष स्थान की वनस्पति में पर्णहरित का अंश

2. किसी विशेष स्थान के धान के खेतों से ग्रीनहाउस गैस का उत्सर्जन

3. किसी विशेष स्थान का भू-पृष्ठ तापमान

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:किसी विशेष स्थान की वनस्पति में पर्णहरित का अंश हाइपर स्पेक्ट्रल तथा मल्टी स्पेक्ट्रल इमेजिंग तकनीक द्वारा उपग्रह से आंकड़े प्राप्त कर ज्ञात किया जाता है। सुदूर संवेदी उपग्रहों द्वारा शार्ट वेव इंफ्रारेड (SWIR), थर्मल इंफ्रारेड (TIR), मर्लिन लिडार (Merlin Lidar) आदि तकनीकों से विभिन्न स्थानों से उत्सर्जित ग्रीनहाउस गैसों की मात्रा का आकलन किया जाता है। इसी प्रकार थर्मल इंफ्रारेड के माध्यम से भू-पृष्ठ तापमान का भी मापन किया जाता है। अतः प्रश्नगत तीनों कथन सत्य है।

13. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत ने 1994 की अवधि में अपनी इस क्षमता को प्रदर्शित कर दिया है कि वह- [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपित कर सकता है।
Solution:

अक्टूबर, 1994 में PSLV की प्रथम सफल उड़ान के साथ भारत तुल्यकालिक उपग्रह के प्रक्षेपण में सक्षम हो गया। इस प्रक्षेपण में PSLV ने 804 किग्रा. वजनी सुदूर संवेदन उपग्रह IRS-P2 को 820 किमी. की ऊंचाई वाली सूर्य समकालिक कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया था। इस सफल प्रक्षेपण के साथ भारत पृथ्वी की निम्न कक्षा में उपग्रह का प्रक्षेपण करने वाला विश्व का छठा देश बन गया था।

14. इनसैट-3 सी को प्रक्षेपित किया गया- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) कौरू से
Solution:इनसैट-3 सी का प्रक्षेपण दक्षिणी अमेरिका के श्थ गुयाना के कौक क्षेपण स्थल से किया गया था। इनसैट श्रृंखला के उपग्रह GSAT-10 का प्रक्षेपण कथ गुयाना के कौरू से ही 29 सितंबर, 2012 को किया गया था। संचार उपग्रह जीसैट-31 का प्रक्षेपण कौरू प्रक्षेपण बेस, फेय गुयाना से 6 फरवरी, 2019 को किया गया। 17 दिसंबर, 2020 को भारत के 42वें संचार उपग्रह CMS-01 का प्रक्षेपण किया गया।

15. इसरो द्वारा किस सैटेलाइट का 22 दिसंबर, 2005 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया? [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.) 2004]

Correct Answer: (c) इनसैट-4 ए
Solution:22 दिसंबर, 2005 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा इनसैट-4 श्रृंखला के पहले उपग्रह इनसैट- 4ए का प्रक्षेपण फ्रेंच गुयाना के कौरू अंतरिक्ष केंद्र से एरियन स्पेस के एरियन-5G अंतरिक्षयान द्वारा किया गया। इस उपग्रह का वजन 3080 किग्रा था।

16. पी.एस.एल.वी.-सी 37 के द्वारा एक ही उड़ान में 15 फरवरी, 2017 को सफलतापूर्वक कितने उपग्रह प्रमोचित किए गए? [R.A.S/R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) 104
Solution:15 फरवरी, 2017 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पी.एस. एल. वी-सी 37 के द्वारा एक ही उड़ान में कुल 104 उपग्रह विभांवित किए गए। कुल उपग्रहों का वजन 1378 किग्रा, था, जिसमें 714 किग्रा. का कार्टोसैट 2 श्रृंखला उपग्रह तथा 664 किग्रा. के 103 सह-यात्री उपग्रह शागिल थे।

17. निम्नांकित भारतीय अंतरिक्ष प्रोग्रामों का सही कालानुक्रम क्या है? [U.P. P.C.S. (Pre) 1998]

(A) APPLE          (B) IGMD

(C) STEP             (D) SITE

Correct Answer: (b) D, C, A, B
Solution:SITE सैटेलाइट इंस्ट्रक्शन टेलीविजन एक्सपेरिमेन्ट' प्रोग्राम का संचालन 1975 में 'नासा' तथा इसरो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

STEP- सैटेलाइट टेलीकम्युनिकेशन एक्सपेरिमेन्ट प्रोजेक्ट' (1977)

APPLE- एरियन पैसेन्जर पे लोड एक्सपेरिमेन्ट' का प्रक्षेपण 'एरियन' रॉकेट से 19 जून, 1981 को फ्रेंच गुयाना के कौस अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से किया गया था।

IGMD-इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट' का शुभारंभ DRDO द्वारा 1983 में किया गया।

18. एप्पल उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) कौरू (फ्रेंच गुयाना) से
Solution:एप्पल उपग्रह 19 जून, 1981 को फ्रेंच गुयाना स्थित कौरू प्रक्षेपण केंद्र से एरियन रॉकेट की सहायता से अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया गया। यह भारत का पहला प्रायोगिक भू-स्थैतिक संचार उपग्रह था।

19. प्रथम भारतीय सम्प्रेषण सैटेलाइट 'एप्पल' छोड़ा गया- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) 19 जून, 1981
Solution:एप्पल उपग्रह 19 जून, 1981 को फ्रेंच गुयाना स्थित कौरू प्रक्षेपण केंद्र से एरियन रॉकेट की सहायता से अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया गया। यह भारत का पहला प्रायोगिक भू-स्थैतिक संचार उपग्रह था।

20. भारत के इनसैट 1-डी का प्रक्षेपण कब किया गया था- [U.P. P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) 12 जून, 1990
Solution:भारत के INSAT-1D उपग्रह को 12 जून 1990 को संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केप कैनेडी एयर फ़ोर्स स्टेशन से डेल्टा 4925 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था। यह INSAT-1 श्रृंखला का अंतिम उपग्रह था