अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी Part – II

Total Questions: 50

21. इनसैट-2A कब छोड़ा गया? [44 B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) 10 जुलाई, 1992
Solution:इनसैट-2A को फैय गुधाना के बीस प्रक्षेपण स्थल से एरियन 4 किट द्वारा 10 जुलाई, 1992 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

22. सबसे भारी भारतीय सैटेलाइट, इनसैट-4C, जो हाल ही में अपने निर्धारित कक्ष में प्रस्थापित नहीं हो पाई, उसका भार था- [U.P.P.C.S.(Mains) 2005]

Correct Answer: (b) 2168 किग्रा.
Solution:10 जुलाई, 2006 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इनसैट-4C उपग्रह को 350 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए नए लांचपैड से छोड़ा गया। 2168 किग्रा, वजनी उपग्रह इनसैट-4C प्रक्षेपण के तुरन्त बाद ही बूस्टर और लांच टर्मिनल के अलग होने के चरण में गड़बड़ी के कारण आग के गोले में बदल गया।

23. भारत का पहला संचालन उपग्रह IRNSS-1A. कहां से छोड़ा गया? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) श्रीहरिकोटा
Solution:भारतीय क्षेत्रीय नैविगेशन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) के पहले उपग्रह IRNSS-IA का प्रक्षेपण PSLV-C22 द्वारा 1 जुलाई, 2013 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया था।

24. भारतीय क्षेत्रीय-संचालन उपग्रह प्रणाली (इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम्/IRNSS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2018]

1. IRNSS के तुल्यकाली (जियोस्टेशनरी) कक्षाओं में तीन उपग्रह है और भू-तुल्यकाली (जियोसिंक्रोनस) कक्षाओं में चार उपग्रह है।

2. IRNSS की व्याप्ति संपूर्ण भारत पर और इसकी सीमाओं के लगभग 5500 वर्ग किमी. बाहर तक है।

3. 2019 के मध्य तक भारत की, पूर्ण वैश्विक व्याप्ति के साथ अपनी उपग्रह संचालन प्रणाली होगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/है?

 

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) भारत द्वारा विकसित स्वतंत्र क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली है। यह प्रणाली भारतीय उपयोगकर्ताओं के साथ ही भारतीय सीमा के बाहर 1500 किमी के दायरे में आने वाले सभी क्षेत्रों में सटीक स्थिति संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन की गई है। अप्रैल, 2016 में इस प्रणाली के 7वें उपग्रह IRNSS-1G के सफल प्रमोचन के पश्चात भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IRNSS को नाविक (Navic) नाम दिया था।

इस प्रणाली के 7 उपग्रहों में से तीन उपग्रहों को उपयुक्त भू-स्थिर कक्षा में तथा शेष 4 उपग्रहों को दो विभिन्न तलों पर विषुवत रेखा समपार और अपेक्षित झुकाव के साथ भू-समकालिक क्क्षाओं में स्थापित किया गया है। भारतीय उपग्रह नौवहन प्रणाली एक क्षेत्रीय प्रणाली है तथा वर्ष 2019 तक इनका पूर्ण वैश्विक विस्तार प्रस्तावित नहीं है। स्पष्ट है कि कन्यन (1) सत्य है परंतु कथन (2) तथा (3) असत्य है।

25. NavIC का फुल फॉर्म है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टीलेशन
Solution:NavIC का पूरा नाम Navigation with Indian Constellation है। यह भारत की अपनी स्वतंत्र क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) का परिचालन नाम है, जिसे भारत और इसके आसपास के क्षेत्र में सटीक स्थिति निर्धारण और समय सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

26. गैलीलियो परियोजना, जो हाल में चर्चा का विषय थी, क्या है? [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (d) यूरोपीय संघ द्वारा विकसित की जा रही एक बहु-उपग्रह संचालन परियोजना
Solution:

गैलीलियो परियोजना अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (G.P.S.) तथा रूस के ग्लोनास (GLONASS) की तरह यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) तथा यूरोपीय संघ (EU) की एक बहु-उपग्रह संचालन परियोजना है। इस परियोजना में यूरोपीय संघ के अतिरिक्त इस्राइल, यूक्रेन, मोरक्को, दक्षिण कोरिया तथा नॉर्वे की संहभागिता है। यहां उल्लेखनीय है कि बहु-उपग्रह संचालन परियोजना के द्वारा पृथ्वी पर स्थित किसी भी वस्तु की सही-सही अक्षांशीय, देशान्तरीय स्थिति तथा ऊंचाई का पता उपग्रह से प्राप्त संकेत के द्वारा लगाया जा सकता है।

27. निम्नलिखित में से किसके लिए जी.पी.एस. प्रयुक्त होता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम
Solution:जी.पी.एस. अर्थात ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम एक वैश्विक नौवहन उपग्रह प्रणाली है, जिसका विकास संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग द्वारा किया गया है। 27 अप्रैल, 1995 से जी.पी.एस. ने पूर्ण रूप से नागरिक कार्यों हेतु काम करना प्रारम्भ कर दिया था।

28. इसरो की मास्टर कंट्रोल सुविधा हासन में है, जो अवस्थित है- [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (d) कर्नाटक में
Solution:इसरो की मास्टर कंट्रोल सुविधा कर्नाटक राज्य के हासन शहर में स्थित है। वर्ष 1982 में स्थापित यह सुविधा इसरो द्वारा प्रक्षेपित किए जाने वाले उपग्रहों की निगरानी एवं नियंत्रण के लिए उत्तरदायी है। इसरो की एक अन्य मास्टर कंट्रोल सुविधा वर्ष 2005 में भोपाल में स्थापित की गई थी

29. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl) (Mains) 2010]

Correct Answer: (c) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन उपग्रह केंद्र - श्रीहरिकोटा
Solution:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) उपग्रह केंद्र (नया नाम : यू.आर. राव उपग्रह केंद्र) की स्थापना वर्ष 1972 में की गई थी। यह केंद्र बंगलुरू, कर्नाटक में अवस्थित है।

30. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) स्पेस एप्लीकेशन केंद्र - अहमदाबाद
Solution:स्विस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद में ही है, जबकि विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम में है, जबकि इसरो (ISRO) उपग्रह केंद्र बंगलुरू में तथा एस.एच.ए. आर. (S.H.A.R.) केंद्र श्रीहरिकोटा में स्थित है।