अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी Part – II

Total Questions: 50

31. भारतीय रिमोट सेंसिग संस्थान (IIRS) स्थित है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012 U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006 Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) देहरादून
Solution:विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) त्रिवेंद्रम (केरल) में, जबकि यू.आर. राव उपग्रह केंद्र (URSC) बंगलुरू (कर्नाटक) में स्थित है। राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (NRSC) हैदराबाद (तेलंगाना) में तथा भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (IIRS) देहरादून (उत्तराखंड) में स्थित है। IIRS भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार की एक यूनिट है।

32. त्रिवेंद्रम अवस्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र मुख्यतः संबंधित है- [U.P.P.C.S.(Mains) 2004]

(1) रॉकेट छोड़ने के लिए प्रणोदकों के अनुसंधान से।

(2) मौसम संबंधी समस्याओं की जांच के लिए ध्वनिपूर्ण रॉकेटों को प्रक्षेपित करने से।

(3) अंतरिक्षयान के डिजाइन तथा निर्माण से।

(4) उपग्रह प्रक्षेपण वाहनों के विकास से।

सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से करिए :

कूट:

Correct Answer: (a) 1 तथा 4
Solution:

त्रिवेंद्रम अवस्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र मुख्यतः रॉकेट छोड़ने के लिए प्रणोदकों के अनुसंधान से एवं उपग्रह प्रक्षेपण वाहनों के विकास से संबंधित है। भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्रारम्भ वर्ष 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना के साथ हुआ। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई दिशा देने का श्रेय स्व. डॉ. विक्रम साराभाई को जाता है। इन्हीं के द्वारा भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की नीति तैयार की गई, जिसमें इस प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक प्रयोग को प्राथमिकता दी गई है।

33. थुम्बा रंकिट छोड़ने का केन्द्र अवस्थित है- [U.P.P.C.S.(Mains) 2004]

Correct Answer: (d) केरल में
Solution:सुम्बा रॉकेट प्रक्षेपण केन्द्र (TERLS: Thumba Equatorial Rocket Launching Station) केरल राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित है।

34. श्रीहरिकोटा द्वीप निकट अवस्थित है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

Correct Answer: (b) पुलिकट झील के
Solution:श्रीहरिकोटा आंध्र प्रदेश राज्य के तटीय क्षेत्र में स्थित एक द्वीप है। इसी स्थान पर सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में भारत का एकमात्र उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र स्थित है। श्रीहरिकोटा द्वीप पुलिकट झील को बंगाल की खाड़ी के समुद्र से अलग करता है।

35. श्रीहरिकोटा रेंज, जो कि भारत का उपग्रह छोड़ने का केन्द्र है, किस राज्य में स्थित है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1997 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) आंध्र प्रदेश
Solution:श्रीहरिकोटा आंध्र प्रदेश राज्य के तटीय क्षेत्र में स्थित एक द्वीप है। इसी स्थान पर सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में भारत का एकमात्र उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र स्थित है। श्रीहरिकोटा द्वीप पुलिकट झील को बंगाल की खाड़ी के समुद्र से अलग करता है।

36. सूची-I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

कूट :

Column 1 (स्थान)Column 2 (कार्य)
A. काकरापार1. परमाणु बम विस्फोट स्थल
B. पोखरन2. रॉकेट प्रमोचन केंद्र
C. थुम्बा  3. न्यूक्लियर पॉवर प्लांट
D. श्रीहरिकोटा4. उपग्रह प्रमोचन स्टेशन

 

A

B

C

D

(a)

3

2

1

4

(b)

3

2

4

1

(c)

3

1

2

4

(d)

4

3

2

1

  

Correct Answer: (c)
Solution:काकरापार   -   न्यूक्लियर पॉवर प्लांट

पोखरन        -    परमाणु बम विस्फोट स्थल

थुम्बा            -    रॉकेट प्रमोचन केंद्र

श्रीहरिकोटा  -    उपग्रह प्रमोचन स्टेशन

37. फरवरी, 2004 में एक विस्फोट हुआ भारत के अंतरिक्ष केन्द्र- [Uttarakhand P.C.S.(Mains) 2002]

Correct Answer: (c) श्रीहरिकोटा में
Solution:फरवरी, 2004 में श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में विस्फोट हुआ था। यह विस्फोट अंतरिक्ष केन्द्र के ठोस प्रणोदक अंतरिक्ष बूस्टर संयंत्र में हुआ था।

38. निम्नलिखित कथन (A) और कारण (R) पर विचार कीजिए और अपना उत्तर दिए गए कूट से चुनिए: [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

कथन (A): एक हवाई जहाज के पंख की ऊपरी सतह उन्नतोदर बनाई जाती है और नीची सतह नतोदर बनाई जाती है।

कारण (R): शीर्ष माग (टाप) पर वायु प्रवाह की द्रुतिगति कम होती है और इसलिए अधो भाग में शीर्षभाग से दबाव कम रहता है।

कूट:

Correct Answer: (d) (A) सही है, (R) गलत है।
Solution:एक हवाई जहाज के पंख की ऊपरी सतह उन्नतोदर बनाई जाती और निचली सतह नतोदर बनाई जाती है कथन (A) साथ है। वायुयान के पंख की अनुभस्थ काट के आकार की संरचना इस प्रकार होती है कि पंख के ऊपर की हवा की गति इसके नीचे की हवा की गति से अधिक होती है। इस प्रकार पंख के ऊपर एक निम्न वायु दाब का क्षेत्र बन जाता है और इस कारण विमान ऊपरी बल द्वारा उपर की ओर उठने लगता है। अतः कारण (R) असत्य है।

39. हवाई जहाज के 'ब्लैक बॉक्स' का क्या रंग होता है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010 U.P. P.C.S. (Pre) 1996 U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004 U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (d) नारंगी
Solution:वायुयानों में 'ब्लैक बॉक्स' का रंग नारंगी (Orange) होता है ताकि उन्हें किसी दुर्घटना के बाद ढूंढ़ने में सरलता हो। यह एक ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस होती है, जो कि वायुयानों के कॉकपिट में पायलटों की बातचीत को रिकॉर्ड करती है और कुछ अनहोनी घटित होने पर जांचकर्ता इसके माध्यम से निष्कर्ष प्राप्त करते हैं।

40. चन्द्रमा एक- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) उपग्रह है।
Solution:चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। यह हमारी सौर प्रणाली का पांचवां सबसे बड़ा उपग्रह है।