ISRO द्वारा प्रमोचित मंगलयान
1. को मार्स ऑर्बिटर मिशन भी कहा जाता है।
2. ने भारत को, USA के बाद, मंगल के चारों ओर अंतरिक्षयान को चक्रमण कराने वाला दूसरा देश बना दिया है।
3. ने भारत को एकमात्र ऐसा देश बना दिया है, जिसने अपने अंतरिक्षयान को मंगल के चारों और चक्रमण कराने में पहली बार में ही सफलता प्राप्त कर ली।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:5 नवंबर, 2013 को ध्रुवीय रॉकेट (मिशन PSLV-C25) के जरिए भारत के मंगलयान (MOM: Mars Orbiter Mission) का प्रक्षेपण किया गया था। मंगलयान 24 सितंबर, 2014 को मंगल की कक्षा में प्रविष्ट हो गया। इसी के साथ भारत ऐसा पहला राष्ट्र बन गया, जिसने अपने पहले ही प्रयास में मंगल की कक्षा में अपने अंतरिक्षयान की सफल स्थापना कर एक विश्व कीर्तिमान बनाया। भारत के पूर्व अमेरिका, रूस एवं यूरोपीय संघ मंगल की कक्षा में अपने अंतरिक्षयान को स्थापित करने की उपलब्धि प्राप्त कर चुके हैं। स्पष्ट है कि कथन (2) असत्य है।