अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी Part – III

Total Questions: 49

1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन चीनी अंतरिक्षयान शेनझाऊ-7 के बारे में सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) इसमें चारों अंतरिक्ष यात्री थे।
Solution:चीन के तीसरे मानवयुक्त अंतरिक्षयान 'शेनझाऊ-7' में तीन अंतरिक्ष यात्री थे। यह चीन के पूर्वोत्तर राज्य गान्सू (Gansu) में स्थित जियुकुआन सैटेलाइट लांच सेंटर से 25 सितंबर, 2008 को प्रक्षेपित किया गया था। शेनझाऊ कार्यक्रम के तहत ही एक मानवयुक्त अंतरिक्षयान शेनझाऊ-9 को 16 जून, 2012 को प्रक्षेपित किया गया था। इसी मिशन के द्वारा चीन की पहली महिला अंतरिक्षयात्री लियु यांग को अंतरिक्ष में भेजा गया था।

2. अगस्त, 2016 में चीन ने 'मिसियस' उपनाम से एक प्रणाली विकसित की, जो- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) एक क्वांटम उपग्रह संचार प्रणाली है।
Solution:

16 अगस्त, 2016 को चीन द्वारा विश्व के पहले 'क्वांटम संचार उपग्रह' (Quantum Experiments at Space Scale: QUESS) का प्रक्षेपण किया गया। पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व के चीनी दार्शनिक एवं वैज्ञानिक के नाम पर इस उपग्रह को 'मिसियस' उपनाम दिया गया है।

3. हाल ही में, ISRO और CNES ने एक संयुक्त समुद्री निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। CNES किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी है? [B.P.S.C. (Mains) 2019]

Correct Answer: (c) फ्रांस
Solution:मार्च, 2019 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और झांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी (CNES) ने समुद्री निगरानी के उद्देश्य से उपग्रहों का समूह निर्मित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका लक्ष्य हिंद महासागर में जहाजों को पहचानना एवं उनकी उपस्थिति का पता लगाना है।

4. आर्कटिक की जलवायु की निगरानी के लिए किस देश ने अपना पहला उपग्रह 'आर्कटिका-एम' लांच किया? [67 B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2022]

Correct Answer: (c) रूस
Solution:आर्कटिक की जलवायु और पर्यावरण की निगरानी हेतु रूस द्वारा पहला उपग्रह आर्कटिका-एम (Arktika M) प्रक्षेपित (28 फरवरी, 2021) किया गया।

5. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में उपग्रह को ले जाने वाले विश्व के सबसे छोटे रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (d) जाक्सा
Solution:फरवरी, 2018 में जापान की अंतरिक्ष एजेंसी (जाक्सा) ने उपग्रह को ले जाने वाले विश्व के सबसे छोटे रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।

6. नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी स्थित है- [Uttaranchal P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) पासाडेना में
Solution:नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी कैलिफोर्निया के उत्तरी भाग के पासाडेना (Pasadena) में स्थित है।

7. 'ग्रीज्ड लाइटनिंग-10 (GL-10)', जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ. क्या है? [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) NASA द्वारा परीक्षित विद्युत विमान
Solution:'ग्रीज्ड लाइटनिंग-10', 10 इंजनों वाला एक विद्युत विमान है, जिसका विकास नासा द्वारा किया जा रहा है। यह ऐसा विमान है, जो टेक-ऑफ एवं लैंड तो एक हेलीकॉप्टर की तरह करता है, जबकि हवा में एक वायुयान की भांति ही उड़ान मरता है।

8. नासा (NASA) के किस अंतरिक्षयान ने चंद्रमा पर जल के होने की पुष्टि की है? [U.P. R.O/A.R.O. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) सोफिया
Solution:अक्टूबर 2020 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने सूर्य की रोशनी से प्रकाशित (Sunlit) चांद की सतह पर पानी की खोज की है। चंद्रमा पर पानी की खोज NASA की स्ट्रेटोस्फियरिक ऑब्जरवेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (SOFIA) ने की। SOFIA ने बंद्रमा के दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित, पृथ्वी से दिखाई देने वाले सबसे बड़े क्रेटरों (Craters) में से एक, क्लेवियस क्रेटर (Clavius Crater) में पानी के अणुओं (HO) का पता लगाया है।

9. नासा का डीप इंपैक्ट अंतरिक्ष मिशन कौन-से धूमकेतु केन्द्रक के विस्तृत चित्र लेने के लिए प्रयोग में लाया गया ? [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (d) टेम्पल-1
Solution:डीप इंपैक्ट अमेरिकी अंतरिक्ष एजेशी नासा द्वारा 12 जनवरी, 2005 को प्रक्षेपित एक अंतरिक्ष अन्वेषक अभियान (Space Probe mission) है। यह अंतरिक्षयान डेल्टा-11 द्वारा टेम्पल-1 (Temple-1) धूमकेतु के अन्वेषण हेतु प्रक्षेपित किया गया था। 429 मिलियन किमी. की यात्रा 174 दिवसों में सम्पन्न कर डीप इंपैक्ट का स्मार्ट इंपैक्टर इससे अलग होकर 4 जुलाई, 2005 को टेम्पल-1 से टकराया। इौक्टर ने इसके नाभिक में प्रवेश कर धूमकेतु के पदार्थों का चित्र पृथ्वी पर संप्रेषित करने में सहायता प्रदान की है। डीप इंपैक्ट अभियान के माध्यम से पहली बार किसी धूमकेतु के नाभिक में प्रवेश कर उसके ग्रहीय पदार्थों का चित्र प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। पूर्व के गिवोटो एवं स्टारडस्ट अभियानों द्वारा केवल धूमकेतु के सतह का चित्र प्राप्त करने में ही सफलता प्राप्त हुई थी।

10. नासा के मंगल ग्रह पर यान का क्या नाम है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) फीनिक्स
Solution:

फीनिक्स एक रोबोटिक अंतरिक्षयान है, जिसे नासा के 'मंगल स्काउट कार्यक्रम के तहत मंगल ग्रह पर अन्वेषण हेतु भेजा गया था। यह अंतरिक्ष यान 25 मई, 2008 को मंगल पर उतरा था। यह मिशन नवंबर, 2008 तक कार्यशील रहा।