अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी Part – III

Total Questions: 49

11. मंगल ग्रह पर जनवरी, 2004 में पहुंचने वाला प्रथम अमेरिकन रोवर था- [Uttarakhand P.C.S.(Mains) 2002]

Correct Answer: (c) स्पिरिट
Solution:स्पिरिट रोवर नासा के 'मंगल अन्वेषण रोवर मिशन के तहत मंगल पर भेजे गए दो रोवरों में से एक था। यह एक रोबोटिक रोवर है, जो 4 जनवरी, 2004 को मंगल पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ। यह रोवर वर्ष 2010 तक क्रियाशील रहा। दूसरा रोवर ऑपरच्युनिटी वर्ष 2018 तक क्रियाशील रहा। नासा के मार्स साइंस लेबोरेटरी मिशन के तहत एक अन्य रोवर क्यूरियोसिटी 26 नवंबर, 2011 को प्रक्षेपित किया गया था, जो अगस्त, 2012 में मंगल के गेल क्रेटर पर लैंड हुआ। नासा द्वारा जुलाई, 2020 में मंगल-2020 मिशन के तहत, पर्सवरेन्स नामक रोवर का प्रक्षेपण किया गया

12. नासा के अनुसार, मंगल ग्रह पर उपस्थित जीवन के अब तक पाए गए लक्षणों में सम्मिलित है- [U.P.P.C.S.(Mains) 2009]

Correct Answer: (c) जल, जिप्सम और मीथेन
Solution:नासा के स्पिरिट तथा ऑपरच्युनिटी मिशनों के फलस्वरूप मंगल पर सल्फेट की उपस्थिति के प्रमाण प्राप्त हुए हैं, जो स्पष्ट रूप से इस बात का संकेत देते हैं कि पूर्व में इस ग्रह पर जल उपस्थित था। जिप्सम् जो कि एक प्रकार का सल्फेट है, की उपस्थिति भी मंगल ग्रह पर दर्ज की गई है। मंगल के वायुमंडल में मीथेन की उपस्थिति से वहां जीवन की संभावना व्यक्त की गई है।

13. अमेरिकी पत्रिका, 'विज्ञान' (SCIENCE) द्वारा 26 जुलाई, 2018 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, एक विशाल भूमिगत झील का पता किस ग्रह पर चला है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018.]

Correct Answer: (d) मंगल पर
Solution:हाल ही में अमेरिकी जर्नल 'साइंस' में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने मंगल ग्रह पर पहली बार विशाल भूमिगत झील खोजने का दावा किया है। मंगल के हिमखंड के नीचे अवस्थित यह झील लगभग 20 किमी, चौड़ी है।

14. मीथेन उपस्थित है वायुमंडल में- [U.P.P.C.S. (Mains) 2016 U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (e) (c & d)
Solution:बृहस्पति के वायुमंडल में 90% हाइड्रोजन, 10% हीलियम और 0.7% मीथेन और अत्यल्प मात्रा में अमोनिया, सल्फर और जलवाष्प मौजूद है। नासा के क्यूरिओसिटी मिशन से प्राप्त आंकड़ों से मंगल के वायुमंडल में मी मीथेन की उपस्थिति के संकेत मिले हैं।

15. शनि ग्रह के वायुमंडल में निम्नलिखित में से कौन-सी गैस सबसे अधिक मात्रा में पाई जाती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) मीथेन
Solution:शनि ग्रह का वायुमंडल लगभग 75 प्रतिशत हाइड्रोजन एवं 25 प्रतिशत हीलियम से निर्मित है। साथ ही अल्प मात्रा में मीथेन एवं जल हिम (Water ice) इत्यादि की उपस्थिति भी दर्ज की गई है। अतः दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर विकल्प (d) होगा।

16. निम्नलिखित में से किस ग्रह का घनत्व सबसे कम है? [67th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) शनि
Solution:सौरमंडल के 8 ग्रहों में शनि (Saturn) ग्रह का घनत्व (Density) सबसे कम है।
ग्रहऔसत घनत्व (gm/cm³)
बुध (Mercury)5.4
शुक्र (Venus)5.2
पृथ्वी (Earth)5.5
मंगल (Mars)3.9
बृहस्पति (Jupiter)1.3
शनि (Saturn)0.7
यूरेनस (Uranus)1.3
नेप्च्यून (Neptune)1.6

17. अंतरिक्षयान 'डिस्कवरी' जिसे 4 जुलाई, 2006 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया, के ईंधन टैंक को भरा गया था- [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) द्रव हाइड्रोजन तथा द्रव ऑक्सीजन के मिश्रण से
Solution:स्पेस शटलों को रॉकेट की तरह प्रक्षेपित किया जाता है। ये उपग्रहों की तरह पृथ्वी का चक्कर लगाते है तथा हवाई जहाज की भांति पुनः पृथ्वी पर उतर जाते हैं। किसी स्पेस शटल के मुख्य भागों में ईंधन टैंक, ऑर्बिटर, बूस्टर, आदि शामिल होते हैं। इन अंतरिक्षयानों के ईंधन टैंक में द्रव हाइड्रोजन तथा द्रव ऑक्सीजन का प्रयोग प्रणोदक के रूप में किया जाता है। चैलेन्जर, कोलम्बिया, डिस्कवरी, अटलांटिस तथा एन्डेवर आदि नासा के स्पेस शटल है, ये सभी अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

18. अंतरिक्ष खोज के लिए अपोलो-8 छोड़ा गया- [U.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (e) 21 दिसंबर, 1968
Solution:अपोलो-8 का प्रक्षेपण संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा चंद्रमा की कक्षा के अध्ययन के लिए 21 दिसंबर, 1968 को किया गया था। यह नासा का पृथ्वी की कक्षा से बाहर जाकर चंद्रमा का चक्कर लगाने वाला पहला मानवयुक्त अंतरिक्षयान था।

19. चन्द्रकक्षीय मिशन सेलीन-1 निम्नलिखित में से किस एक का है? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) जापान
Solution:जापानी चन्द्रक्क्षीय मिशन 'सेलीन-1' (Selenological and Engineering Explorer) जापान का प्रथम चन्द्रयान है, जो 14 सितंबर, 2007 को प्रक्षेपित किया गया। सेलीन-1 को कागुया (Kaguya) नाम से भी जाना जाता है।

20. जेट इंजन और रॉकेट के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2008 U.P.P.C.S. (Pre) 2009 U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

1. जेट इंजन अपनी ऑक्सीजन पूर्ति के लिए परिवेश की वायु का प्रयोग करता है, अतः यह अंतरिक्ष में गति के लिए अनुपयुक्त है।

2. रॉकेट अपनी ऑक्सीजन पूर्ति गैस के रूप में, और ईंधन साथ ले जाता है (A Rocket Carries its own supply of Oxygen in form of gas, and fuel)!

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/है

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:जेट इंजन परिवेश से ऑक्सीजन प्राप्त कर अपने लिए ठेल (Thrust) प्राप्त करता है, जबकि रॉकेट स्वनिहित ईंधन को बाहर कर अपेक्षित ठेल प्राप्त करता है। इस कारण जेट इंजन अंतरिक्ष में गति के लिए अनुपयुक्त होता है, जबकि रॉकेट अपनी ऑक्सीजन आपूर्ति को गैस के रूप में नहीं बल्कि द्रव या ठोस प्रणोदक (ऑक्सीकारक ईंधन) के रूप में ले जाता है।