अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी Part – III

Total Questions: 49

31. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) इसरो (ISRO) के सहयोग से बनाता है- [R.A.S/R.T.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) GaAs सौर सेल
Solution:भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL) इसरो के सहयोग से GaAs सौर सेल बनाता है। GaAs से तात्पर्य गैलियम आर्सेनाइड है। इसके माध्यम से अंतरिक्ष में सैटेलाइट को आवश्यक उर्जा मिलेगी

32. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2007]

1. वर्ष 2006 में भारत ने रॉकेट-कार्यक्षेत्र में पूर्ण निम्नताप अवस्था का सफल परीक्षण किया।

2. संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ही केवल एक ऐसा देश है. जिसने रॉकेट-कार्यक्षेत्र में निम्नताप अवस्था के प्रयोग की क्षमता प्राप्त कर ली है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/है?

 

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:अक्टूबर, 2006 में भारत द्वारा तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में स्वदेश विकसित क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण किया गया था।

भारत पूर्ण रूप से विकसित 'निम्न ताप अवस्था' (Cryogenic Stage) का परीक्षण करने वाला विश्व का छठवां देश था। भारत के पूर्व यह सफलता निम्न देशो/संघों ने अर्जित की थी-

अमेरिका, रूस, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी, चीन और जापान।

33. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: [U.P.P.C.S.(Mains) 2008]

1. रिसैट-2 उपग्रह कक्षा में पी.एस.एल.वी.-C12 द्वारा अप्रैल, 2009 में श्रीहरिकोटा से छोड़ा गया था।

2. एक दूसरा उपग्रह 'अनुसैट' भी पी.एस.एल.वी.-C12 द्वारा कक्षा में छोड़ा गया था। इसका निर्माण अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई द्वारा किया गया था।

3. अनुसैट एक परीक्षणीय संचार उपग्रह है।

4. रिसैट-2 एक खोजी उपग्रह है व देश की सीमाओं की चौकसी में सक्षम है।

कूट :

Correct Answer: (d) 1, 2, 3, व 4 सभी
Solution:रिसैट-2 (RISAT-2: Radar Imaging Satellite-2) एक भारतीय राडार टोही उपग्रह है, जो देश की सीमाओं की चौकसी के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। इसे 20 अप्रैल, 2009 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से PSLV-C12 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया। इसी रॉकेट के द्वारा अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई द्वारा विकसित 'अनुरीट (ANUSAT) उपग्रह द्वितीयक पेलोड के रूप में प्रक्षेपित किया गया। अनुसैट एक प्रायोगिक सूक्ष्म संचार उपग्रह है। 22 मई, 2019 को भारत के राडार इमेजिंग भू-अवलोकन उपग्रह रिसैट-2B का प्रक्षेपण PSLV-C46 द्वारा किया गया। दिसंबर, 2019 में PSLV-C48 द्वारा RISAT-2BR1 एवं 9 व्यावसायिक उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया।

34. भारतीय उपग्रहों और उनके प्रक्षेपकों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2002]

1. इनसैट श्रृंखला के सभी उपग्रह विदेशों से छोड़े गए।

2. पी.एस.एल.वी. का प्रयोग आईआरएस श्रृंखला के उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए किया गया।

3. भारत ने जीएसएलवी के तीसरे चरण को शक्ति प्रदान करने के लिए पहली बार स्वदेश निर्मित शीतजनित इंजनों का प्रयोग किया।

4. वर्ष 2001 में छोड़े गए जीएसएटी में अंकीय प्रसारणों और इंटरनेट सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए अर्जक भार (पेलोड) है।

इनमें से कौन-कौन कथन सही है?

 

Correct Answer: (b) 2, 3 और 4
Solution:जी.एस.एल.वी. एक त्रिचरणीय रॉकेट है, जिसके तृतीय चरण में स्वदेश निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का प्रयोग किया गया है। यह स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन तमिलनाडु के महेन्द्रगिरि स्थित लिक्विड प्रोपल्शन्स सिस्टम्स सेन्टर' द्वारा निर्मित है। 18 अप्रैल, 2001 को जीसैट-1 नामक उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल श्रव्य प्रसारण इंटरनेट सेवाओं से संबंधित संचार प्रयोगों को संचालित करना था। पीएसएलवी रॉकेट का प्रयोग आईआरएस श्रृंखला के उपग्रहों के अतिरिक्त चन्द्रयान-1, रिसैट-2. अनुसेट आदि उपग्रहों के प्रक्षेपणों के लिए भी किया जा चुका है। INSAT-4C का प्रक्षेपण 10 जुलाई, 2006 को श्रीहरिकोटा से किया गया था। अतः वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कथन 2, 3 तथा 4 सही है।

35. भारत के उपग्रह प्रमोचित करने वाले वाहनों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2018]

1. PSLV से वे उपग्रह प्रमोचित किए जाते हैं, जो पृथ्वी के संसाधनों की मॉनीटरिंग में उपयोगी है, जबकि GSLV को मुख्यतः संचार उपग्रहों को प्रमोचित करने के लिए अभिकल्पित किया गया है।

2. PSLV द्वारा प्रमोचित उपग्रह आकाश में एक ही स्थिति में स्थायी रूप में स्थिर रहते प्रतीत होते हैं जैसा कि पृथ्वी के एक विशिष्ट स्थान से देखा जाता है।

3. GSLV Mk III, एक चार-स्टेज वाला प्रमोचन वाहन है, जिसमें प्रथम और तृतीय चरणों में ठोस रॉकेट मोटरों का तथा द्वितीय और चतुर्थ चरणों में द्रव रॉकेट इंजनों का प्रयोग होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:PSLV तथा GSLV दोनों ही इसरो (ISRO) द्वारा विकसित उपग्रह प्रक्षेपण यान है। PSLV को लगभग 1750 किग्रा. वजनी भू-अवलोकन (Earth-observation) या सुदूर संवेदी (Remote sensing) उपग्रहों को लगभग 600 किमी. की ऊंचाई वाली सूर्य-समकालिक धुव्रीय कक्षाओं में स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया है। GSLV को मुख्यतः संचार उपग्रहों को दीर्घवृत्ताकार भू-समकालिक अंतरण कक्षा (GTO) में स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया है। अतः कथन (1) सत्य है। GSLV द्वारा GTO में स्थापित उपग्रह को कक्षोन्नयन के पश्चात लगभग 36000 किमी, की ऊंचाई वाली भू-तुल्यकालिक पृथ्वी कक्षा (GEO) में स्थापित कर दिया जाता है। इस कक्षा में उपग्रह आकाश में एक ही स्थिति में स्थिर प्रतीत होते हैं। अतः कथन (2) असत्य है। GSLV Mk III (नया नाम: LMV-III) एक त्रिचरणीय प्रक्षेपण यान है. अतः कथन (3) असत्य है।

36. कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी से सुस्पष्टता से ट्रैक किया जा सकता है- [U.P. P.C.S. (Pre) Exam. 2017]

Correct Answer: (a) डॉप्लर प्रभाव द्वारा
Solution:कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी से डॉप्लर ट्रैकिंग द्वारा सुस्पष्टता से ट्रैक किया जा सकता है। यह ट्रैकिंग ट्रांसमीटर व रिसीवर की सहायता से की जाती है। डॉप्लर प्रभाव की मदद से सुस्पष्टता से यह ट्रैकिंग संभव होती है।

37. निम्नलिखित में से कौन अंतरिक्ष उपग्रह नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2004 U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (a) SLV-3
Solution:

रोहिणी इसरो द्वारा प्रक्षेपित किए गए उपग्रहों की एक श्रृंखला है। रोहिणी श्रृंखला के अन्तर्गत इसरो द्वारा चार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जा चुका है। RS-D1 उपग्रह 31 मई, 1981 को प्रक्षेपित किया गया था।

आईआरएस (IRS: Indian Remote Sensing) पृथ्वी का अवलोकन करने के उद्देश्य से प्रक्षेपित किए गए उपग्रहों की एक श्रृंखला है। IRS- ID का प्रक्षेपण 29 सितंबर, 1997 को किया गया था। इनसैट-2D उपग्रह का प्रक्षेपण 4 जून, 1997 को किया गया था। SLV-3 उपग्रह नहीं बल्कि भारत का पहला प्रायोगिक उपग्रह प्रक्षेपण यान है।

38. जी.एस.एल.वी.-डी2 जो हाल ही में कक्ष में प्रक्षेपित किया गया है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) संचार उपग्रह है
Solution:जीएसएलवी भारत का स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान है। यह त्रिचरणीय यान इनसैट-II श्रेणी के उपग्रहों (2000-2500 kg) को 'भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा' (GTO) में स्थापित करने में सक्षम है। GSLV-D2 इस यान की द्वितीय विकासात्मक परीक्षण उड़ान थी। इसके द्वारा 1825 किग्रा. वजनी संचार उपग्रह GSAT-2 को कक्षा में स्थापित किया गया। यह उड़ान 8 मई, 2003 को संपन्न हुई थी।

39. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2005]

1. विज्ञान रेल, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित पहियों पर विज्ञान प्रदर्शनी है।

2. विज्ञान प्रसार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है।

3. इसरो (ISRO) का शैक्षिक उपग्रह (EDUSAT) 2004 में फ्रेंच गुयाना से छोड़ा गया।

उपरोक्त कथनों में से कौन-से सही है?

 

Correct Answer: (d) कोई भी नहीं
Solution:विज्ञान रेल, रेल मंत्रालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित पहियों पर विज्ञान प्रदर्शनी है। नई दिल्ली से 15 दिसंबर, 2003 को शुरू हुई इस रेल में भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित उपलब्धियों को दर्शाया गया था। अतः कथन। असत्य है। विज्ञान प्रसार, 1989 में स्थापित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाला एक स्वायत्त निकाय है, न कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन, इसलिए कथन-2 असत्य है। इसरो के शैक्षणिक उपग्रह एजुसैट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से 20 सितंबर, 2004 को प्रक्षेपित किया गया था, न कि फ्रेंच गुयाना से। फलतः कथन-3 भी असत्य है।

40. शैक्षणिक सेवाओं के लिए उपग्रह 'एजुसेंट' अंतरिक्ष में भेजने में भारत पहला राष्ट्र हो गया है। यह उपग्रह कब प्रक्षेपित किया गया था? [U.P.P.C.S.(Mains) 2004]

Correct Answer: (b) 20 सितंबर, 2004
Solution:एजुसेट या जीसैट-3 विशेष रूप से शैक्षणिक सेवाओं हेतु समर्पित भारत का पहला उपग्रह है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा इसका प्रक्षेपण 20 सितंबर, 2004 को किया गया था।