अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी Part – III

Total Questions: 49

41. निम्न कथनों पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2003]

(1) भारत ने सितंबर, 2002 में अपने प्रथम पूर्ण मौसम विज्ञान संबंधी उपग्रह (METSAT) का प्रक्षेपण किया।

(2) पहली बार अंतरिक्ष वाहन PSLV-C4 ने भू-समकालिक कक्षा में 1000 किग्रा. से अधिक अर्जक भार लेकर प्रवेश किया।

इन कथनों में से कौन-सा/से सही है/है?

 

Correct Answer: (c) दोनों 1 तथा 2
Solution:

भारत के प्रथम पूर्ण मौसम विज्ञान संबंधी उपग्रह मेटसैट का प्रक्षेपण 12 सितंबर, 2002 को किया गया। PSLVC-4 ने पहली बार भू-समकालिक कक्षा में 1000 किग्रा से अधिक (1060 किग्रा.) के मेटसैट उपग्रह को स्थापित किया। मेटसैट को भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की स्मृति में 'कल्पना-1' नाम दिया गया है

42. निम्नलिखित में से एक को नया नाम कल्पना-I दिया गया है- [U.P.P.C.S.(Mains) 2004]

Correct Answer: (b) मेटसेंट
Solution:मौसम के क्षेत्र में अनुसंधान संबंधी भारत के प्रथम उपग्रह कल्पना-1 का प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा 12 सितंबर, 2002 को किया गया था। प्रारंभ में इस उपग्रह का नाम METSAT था, परंतु 5 फरवरी, 2003 को तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की स्मृति में कल्पना-1 नाम दिया। उल्लेखनीय है कि कल्पना चावला की स्पेस शटल कोलंबिया दुर्घटना में 1 फरवरी, 2003 को मृत्यु हो गई थी।

43. सितंबर, 2002 में भारत ने प्रक्षेपित किया- [U.P. P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) मेटसैट
Solution:

मौसम के क्षेत्र में अनुसंधान संबंधी भारत के प्रथम उपग्रह कल्पना-1 का प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा 12 सितंबर, 2002 को किया गया था। प्रारंभ में इस उपग्रह का नाम METSAT था, परंतु 5 फरवरी, 2003 को तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की स्मृति में कल्पना-1 नाम दिया। उल्लेखनीय है कि कल्पना चावला की स्पेस शटल कोलंबिया दुर्घटना में 1 फरवरी, 2003 को मृत्यु हो गई थी।

44. निम्न में से कौन-सा उपग्रह शैक्षणिक संस्थान उपग्रह है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) सत्यबामासैट
Solution:सत्यबामासैट, सत्यबामा विश्वविद्यालय, चेन्नई के छात्रों द्वारा निर्मित उपग्रह है। 1.5 किग्रा. वजनी इस उपग्रह का प्रक्षेपण PSLV-C34 द्वारा जून, 2016 में किया गया था।

45. भारत का अग्रवर्ती संचार उपग्रह जीसैट-8, 21 मई, 2011 को छोड़ा गया था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) कौरू से
Solution:21 मई, 2011 को भारतीय समयानुसार प्रातः 2:08 बजे 800 टन वजनी 'एरियन 5' रॉकेट ने कौरू, फ्रेंच गुयाना से उड़ान भरी थी और यह अपने साथ दो दूरसंचार उपग्रहों को ले गया था, जिसमें एक भारत का जीसैट-8 तथा दूसरा सिंगापुर का एसटी-2 था

46. भारतीय उपग्रह GSAT-7 अनन्य रूप से बनाया गया है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) सैन्य संचार हेतु
Solution:जीसैट-7 इनसैट की चौथी पीढ़ी का उपग्रह INSAT-4F है, जिसे लोकप्रिय नाम 'रुक्मिणी' दिया गया है। जीसैट-7 नौसेना को पूर्णतः समर्पित भारत का प्रथम संचार उपग्रह है। 30 अगस्त, 2013 को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के रॉकेट 'एरियन-5' से जीसैट-7 को प्रक्षेपित किया गया।

47. किस रॉकेट वाहन से इसरो ने जी.एस.ए.टी.-6ए उपग्रह सफलतापूर्वक लांच किया है? [63 B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) जी.एस.एल.वी-एफ 08
Solution:इसरो द्वारा निर्मित संचार उपग्रह जीसैट-6A का 29 मार्च, 2018 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया गया। जीसैट-6A एक S-बैंड संचार उपग्रह है. जिसकी मिशन अवधि 10 वर्ष निर्धारित है।

48. अंतरिक्ष तकनीक के संदर्भ में भुवन (BHUVAN), जो हाल में चर्चित हुआ, क्या है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) इसरो का एक पृथ्वी-विषयक पोर्टल (Portal), जिसमें 3D फोटो लेने की क्षमताएं हैं।
Solution:'मुवन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा निर्मित एक सॉफ्टवेयर है, जिससे भारत के भू-भागों को त्रि-विमीय (3D) चित्रों के रूप में इंटरनेट पर देखा जा सकेगा। गूगल अर्थ और विकीमैपिया की भांति इसमें भू-भागों को अलग-अलग ऊंचाइयों से देखा जा सकता है।

49. इसरो द्वारा निर्मित कुछ उपग्रहों की सूची उनके प्रक्षेपण की दिनांक के साथ नीचे दी गई है। इन उपग्रहों में से जो दो अपनी कक्षा तक पहुंचने में विफल रहे, वे हैं [R.A.S/R.T.S. (Pre) 2013]

उपग्रहप्रक्षेपण की दिनांक
1. GSAT-28 मई, 2003
2. GSAT-415 अप्रैल, 2010
3. GSAT-5P25 दिसंबर, 2010
4. GSAT-1215 जुलाई, 2011
Correct Answer: (c) 2 तथा 3
Solution:जीसैट-4, अप्रैल, 2010 में इसरो द्वारा प्रक्षेपित एक प्रायोगिक संचार उपग्रह है। GSLV-D3 प्रक्षेपण यान के क्रायोजेनिक चरण में आई खराबी के चलते यह अपनी कक्षा तक पहुंचने में विफल रहा था। इसके अतिरिक्त जीसैट-5P. जीसैट श्रृंखला में प्रमोचित किए गए उपग्रहों में से पाचवां उपग्रह था। जीसैट-SP को कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका क्योंकि जी.एस.एल.वी-एफ 06 रॉकेट मिशन को पूरा नहीं कर सका।