अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी

Total Questions: 50

41. भू-स्थिर उपग्रह घूमता है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) स्थिर ऊंचाई पर।
Solution:जब कोई पदार्थ पृथ्वी के चारों ओर पृथ्वी की गति के समानुपाती उस गति से चलता है कि वह पृथ्वी पर स्थित किसी स्थान से निश्चित दूरी बनाए रखता है, तो इसे भू-स्थैतिक स्थिति कहते हैं। इसी सिद्धांत पर भूस्थिर उपग्रह कार्य करते हैं। इस प्रकार के उपग्रहों की कक्षा वृत्ताकार होती है और ये 24 घंटे में पृथ्वी का एक चक्कर लगाते हैं। इनकी गति पृथ्वी के परिभ्रमण से समान होने के कारण ये उपग्रह स्थिर प्रतीत होते हैं।

42. किस वायुमण्डलीय पर्त में संचार उपग्रह अवस्थित किए जाते हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) इक्जोस्फियर (बहिर्मडल में)
Solution:क्यूरिओसिटी रोवर - नासा के 'मार्स साइंस लैबोरेटरी' मिशन के तहत नवंबर, 2011 में फ्लोरिडा से एटलस-V रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित मंगल ग्रह अन्वेषी अंतरिक्षयान।

43. एक भू-स्थिर उपग्रह का काल होता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) 24 घंटे
Solution:एक भू-स्थिर उपग्रह (Geo-Stationary satellite) पृथ्वी की सतह से लगभग 35,800 किमी. की ऊंचाई पर पृथ्वी के घूर्णन की दिशा में ही परिक्रमा करता है। भू-स्थिर उपग्रह का परिभ्रमण काल (Period of revolution) 24 घंटे होता है।

44. एक भू-स्थिर कृत्रिम उपग्रह का आवर्तकाल होता है- [U.P. R.O/A.R.O. (Mains) 2016 Uttarakhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016]

Correct Answer: (b) 24 घंटा
Solution:एक भू-स्थिर उपग्रह (Geo-Stationary satellite) पृथ्वी की सतह से लगभग 35,800 किमी. की ऊंचाई पर पृथ्वी के घूर्णन की दिशा में ही परिक्रमा करता है। भू-स्थिर उपग्रह का परिभ्रमण काल (Period of revolution) 24 घंटे होता है।

45. नीचे दिए हुए आरेखों में से कौन-सा आरेख अंतरिक्ष में तुल्यकारी उपग्रह के पथ का अधिकतम सही निरूपण करता है? [I.A.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a)
Solution:तुल्यकारी उपग्रह का पथ वृत्ताकार (Circular) होता है। अतः विकल्प (a) का आरेख अंतरिक्ष में तुल्यकारी उपग्रह के पथ का अधिकतम सही निरूपण करता है।

46. नासा-अमेरिकी अंतरिक्ष अभिकरण ने 'केपलर' नामक दूरबीन का प्रवर्तन किया, जानने के लिए- [U.P.P.C.S.(Mains) 2008]

Correct Answer: (d) पृथ्वी तुल्य ग्रहों को
Solution:अन्य तारों की परिक्रमा करने वाले घरती जैसे दूसरे ग्रहों की तलाश के उद्देश्य से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने केपलर नामक अंतरिक्ष दूरबीन की स्थापना की थी। केपलर मिशन मार्च, 2009 में प्रक्षेपित किया गया था। 9 वर्षों तक संचालित होने के बाद 30 अक्टूबर, 2018 को नासा ने इसे सेवामुक्त कर दिया था।

47. चंद्रा एक्स-रे दूरबीन का नाम किस वैज्ञानिक के सम्मान में रखा गया? [I.A.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) सुब्रमण्यम चंद्रशेखर
Solution:चंद्रा एक्स-रे दूरबीन का प्रक्षेपण अंतरिक्षयान कोलम्बिया से 23 जुलाई, 1999 को किया गया था। इसका नामकरण भारतीय मूल के प्रख्यात अमेरिकी खगोलविद सुब्रमण्यम चंद्रशेखर के नाम पर किया गया था। यह मिशन वर्तमान में अंतरिक्ष में सक्रिय है।

48. भारत द्वारा प्रमोचित खगोलीय वेधशाला, 'एस्ट्रोसैट (Astrosat) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2016]

1. USA और रूस के अलावा केवल भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने अंतरिक्ष में उसी प्रकार की वेधशाला प्रमोचित की

2. एस्ट्रोसैट 2000 किलोग्राम का एक उपग्रह है, जो पृथ्वी की सतह के ऊपर 1650 किलोमीटर पर एक कक्षा में स्थापित है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (d) न तो 1, न ही 2 नही
Solution:28 सितंबर, 2015 को इसरो ने एस्ट्रोसैट नामक भारत के पहले खगोलीय मिशन का प्रक्षेपण किया। एस्ट्रोसैट का कुल वजन 1513 किग्रा है और इसे पृथ्वी की सतह से 650 किमी की ऊंचाई पर स्थित कक्षा में स्थापित किया गया है। स्पष्ट है कि कल्पन (2) असत्य है। भारत के अलावा अब तक यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और अमेरिका, रूस एवं जापान की अंतरिक्ष एजेंसियों ने अंतरिक्ष में ऐसी वेधशाला स्थापित करने की उपलब्धि प्राप्त की है। स्पष्ट है कि कथन (1) मी असत्य है।

49. विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित दूरबीनी वेधशाला है- [I.A.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) भारत में
Solution:वर्तमान में विश्व की सबसे ऊंची खगोलीय वेधशाला उत्तरी चिली के अटाकामा मरुस्थल में 'सेरो चैजनेटर' (Cerro Chajnantor ज्वालामुखी की चोटी पर स्थित 'यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो अटाकामा वेधशाला' है। यह समुद्रतल से 5640 मी. की ऊंचाई पर स्थित है। प्रश्नकाल में विश्व की सबसे ऊंची खगोलीय वेधशाला 'इंडियन एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी' (Indian Astronomical Observatory) थी। यह लद्दाख क्षेत्र में स्थित हानले गांव में समुद्रतल से 4500 मी. की ऊंचाई पर वर्ष 2001 में स्थापित की गई थी।

50. इसरो का पूरा नाम क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन
Solution:'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अथवा 'इसरो (ISRO Indian Space Research Organisation) भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है। इसका गठन 15 अगस्त, 1969 को हुआ था। इसका मुख्यालय बंगलुरू में स्थित है।