अंतरिम सरकार का गठन (1946) (UPPCS)

Total Questions: 15

1. वर्ष 1946 में गठित अंतरिम कैबिनेट की अध्यक्षता किसने की? [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) जवाहरलाल नेहरू
Solution:कांग्रेस द्वारा वायसराय के नवीनतम प्रस्तावों को स्वीकार कर लेने के बाद 12 अगस्त, 1946 को लॉर्ड वेवेल ने कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू को अंतरिम सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया। 24 अगस्त, 1946 को पं. नेहरू के नेतृत्व में भारत की पहली अंतरिम राष्ट्रीय सरकार की घोषणा तथा 2 सितंबर, 1946 को इसका गठन हुआ, जिसमें प्रारंभ में मुस्लिम लीग की भागीदारी नहीं थी।

2. पं. जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (c) सितंबर, 1946 में
Solution:कांग्रेस द्वारा वायसराय के नवीनतम प्रस्तावों को स्वीकार कर लेने के बाद 12 अगस्त, 1946 को लॉर्ड वेवेल ने कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू को अंतरिम सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया। 24 अगस्त, 1946 को पं. नेहरू के नेतृत्व में भारत की पहली अंतरिम राष्ट्रीय सरकार की घोषणा तथा 2 सितंबर, 1946 को इसका गठन हुआ, जिसमें प्रारंभ में मुस्लिम लीग की भागीदारी नहीं थी।

3. जवाहरलाल नेहरू के अधीन एक अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ था ? [U.P.P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) सितंबर, 1946
Solution:कांग्रेस द्वारा वायसराय के नवीनतम प्रस्तावों को स्वीकार कर लेने के बाद 12 अगस्त, 1946 को लॉर्ड वेवेल ने कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू को अंतरिम सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया। 24 अगस्त, 1946 को पं. नेहरू के नेतृत्व में भारत की पहली अंतरिम राष्ट्रीय सरकार की घोषणा तथा 2 सितंबर, 1946 को इसका गठन हुआ, जिसमें प्रारंभ में मुस्लिम लीग की भागीदारी नहीं थी।

4. राष्ट्रीय अंतरिम सरकार में रियासतों का विभाग किसे दिया गया था? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam), 2021]

Correct Answer: (b) सरदार वल्लभभाई पटेल
Solution:सरदार वल्लभभाई पटेल को अंतरिम सरकार में देशी रियासतों (राज्य विभाग), गृह, सूचना एवं प्रसारण विभाग दिया गया।

5. राज्य विभाग की स्थापना किसकी अध्यक्षता में की गई? [63rd B.P.S.C (Pre.) 2017]

Correct Answer: (d) सरदार पटेल
Solution:सरदार वल्लभभाई पटेल को अंतरिम सरकार में देशी रियासतों (राज्य विभाग), गृह, सूचना एवं प्रसारण विभाग दिया गया।

6. वर्ष 1946 में बनी अंतरिम सरकार में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पास कौन-सा विभाग था? [I.A.S. (Pre) 2006 67th B.P.S.C. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) खाद्य तथा कृषि
Solution:डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्ष 1946 में बनी भारत की अंतरिम सरकार में खाद्य एवं कृषि मंत्री (Minister of Agriculture and Food) थे। इस सरकार में रक्षा विभाग बलदेव सिंह के पास था, जबकि विदेश मामले तथा राष्ट्रमंडल संबंध का विभाग जवाहरलाल नेहरू के पास था।

7. अंतरिम सरकार (1946) में रेल मंत्रालय का कार्य कौन देखता था? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) आसफ अली
Solution:वर्ष 1946 की अंतरिम सरकार में आसफ अली को रेल और परिवहन विभाग सौंपा गया था।

8. जब वर्ष 1946 में भारतीय मुस्लिम लीग को अंतरिम सरकार में सम्मिलित किया गया, तब लियाकत अली खां को जो विभाग दिया गया, वह था- [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) वित्त
Solution:वर्ष 1946 में लॉर्ड वेवेल के बहुत कहने-सुनने पर मुस्लिम लीग अंतरिम सरकार में शामिल होने के लिए राजी हो गई। अक्टूबर, 1946 में लीग के पांच सदस्य सरकार में शामिल हो गए। लियाकत अली को वित्त मंत्री बनाया गया, जिन्होंने नया बजट प्रस्तुत करते समय उद्योगपतियों और व्यापारियों पर अत्यधिक कर लगाए।

9. अंतरिम सरकार में वित्त मंत्री कौन थे? [67th B.P.S.C. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) लियाकत अली खां
Solution:वर्ष 1946 में लॉर्ड वेवेल के बहुत कहने-सुनने पर मुस्लिम लीग अंतरिम सरकार में शामिल होने के लिए राजी हो गई। अक्टूबर, 1946 में लीग के पांच सदस्य सरकार में शामिल हो गए। लियाकत अली को वित्त मंत्री बनाया गया, जिन्होंने नया बजट प्रस्तुत करते समय उद्योगपतियों और व्यापारियों पर अत्यधिक कर लगाए।

10. निम्नलिखित में से कौन नेहरू की अंतरिम सरकार, 1946 में वित्त मंत्री था? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]

Correct Answer: (c) लियाकत अली खां