अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ (रेलवे)

Total Questions: 16

1. निम्न में से किस देश का रैंक मानव विकास सूचकांक में सबसे अधिक है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 20.01.2019 तृतीय पाली]

Correct Answer: (1) नॉर्वे
Solution:

HDI मानव विकास का एक सूचकांक है जो देशों को मानव विकास के स्तर (बहुत उच्च, उच्च, मध्यम, निम्न) के आधार पर वर्गीकृत करता है।
• इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा प्रकाशित किया जाता है।
• संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक ने लगातार छह वर्षों तक नॉर्वे को प्रथम स्थान दिया है।
• 2019 के लिए नॉर्वे का एचडीआई मूल्य 0.957 है, जिसने देश को 189 देशों और क्षेत्रों में से 1 पर स्थान देते हुए बहुत उच्च मानव विकास श्रेणी में रखा है।

2. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन कहाँ किया गया था? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) दक्षिण अफ्रीका
Solution:

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2018 दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित किया गया था।
• यह दूसरी बार है जब दक्षिण अफ्रीका ने 2013 शिखर सम्मेलन के बाद शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।
BRICS
• ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरती हुई राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के संघ के लिए बनाया गया संक्षिप्त नाम है: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका।
• ब्रिक्स का गठन 2009 में हुआ। इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग, वित्तीय सहायता और विकास को बढ़ावा देना है, जिससे वैश्विक वित्तीय संस्थानों में सुधार किया जा सके।
• ब्रिक्स का कोई स्थायी मुख्यालय नहीं है, लेकिन इसका न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) शंघाई, चीन में स्थित है, जो बुनियादी ढांचे और सतत विकास परियोजनाओं को वित्तपोषित करता है।
• ब्रिक्स में हाल ही में जनवरी 2025 से इंडोनेशिया, ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं, जिससे यह अब 10 देशों का समूह बन गया है।

3. अंतर-सरकार-संधि-आधारित संगठन कौन-सा है, जिसका मुख्यालय भारत में स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) ISA
Solution:

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की शुरुआत नवंबर 2015 में पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-21) के 21वें सत्र में पीएम मोदी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद द्वारा की गई थी।
• यह प्रथम अंतर-सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय भारत के गुरुग्राम में है।

4. नोबल पुरस्कार देने वाली संस्था, स्वीडिश अकादमी ........ क्षेत्र से संबंधित है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) साहित्य
Solution:

इसकी स्थापना स्वीडिश रसायनज्ञ, इंजीनियर और आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल ने की थी, जिन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया था।
• यह पुरस्कार छः क्षेत्रों में यथा साहित्य, शांति, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीवविज्ञान एवं अर्थशास्त्र (1969 से) के क्षेत्र में दिया जाता है।
• पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में दिया गया था। शांति का पहला पुरस्कार हेनरी ड्यूनेंट (रेड क्रॉस के संस्थापक) और फ्रेडरिक पासि (फ्रांसीसी शांति कार्यकर्ता) के बीच बांटा गया था।
• शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लों में तथा शेष अन्य विषयों का पुरस्कार स्टॉकहोम में दिया जाता है।
• यह पुरस्कार अधिकतम तीन व्यक्तियों को दिया जा सकता है।

5. नवंबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, कितने देश ओपेक (OPEC) के सदस्य हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) 13
Solution:

OPEC (Organization of the Petroleum Exporting Countries) तेल उत्पादक देशों का एक स्थायी अंतर-सरकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य पेट्रोलियम नीतियों का समन्वय करना और तेल बाजार को स्थिर करना है।
• 1960 में बगदाद (इराक) में हुई, जिसके संस्थापक सदस्य ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला थे।
• वर्तमान में OPEC के कुल सदस्यों की संख्या 13 है।
• इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया के वियना (Vienna) में, हालाँकि ऑस्ट्रिया इसका सदस्य नहीं है।

6. अक्टूबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल का राष्ट्रपति कौन है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) बिद्या देवी भंडारी
Solution:

विद्या देवी भंडारी 2015 में संविधान लागू होने के बाद नेपाल की वर्तमान एवं दूसरी राष्ट्रपति हैं।
• वह संविधान की घोषणा के पश्चात संसद द्वारा चुनी गई प्रथम राष्ट्रपति भी हैं।
• नेपाल के वर्तमान (2025) राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल है।

7. डब्ल्यू.एच.ओ. (WHO) ने 2023 तक औद्योगिक रूप से उत्पादित वैश्विक खाद्य आपूर्ति से निम्नलिखित में से किसे समाप्त कर देने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फूड एंड बेवरेज एलायंस के साथ साझेदारी की है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) ट्रांस फैट (Trans fat)
Solution:

यदि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस दिशा में सही प्रयास किया तो ट्रांस वसा (Trans fat) जिसे भोजन में वसा का सबसे खराब रूप भी कहा जाता है, जिसके कारण प्रतिवर्ष कोरोनरी हृदय रोग (coronary heart disease) से वैश्विक स्तर पर 5,00,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो जाती है।
• 2023 तक औद्योगिक रूप से उत्पादित वैश्विक खाद्य आपूर्ति से समाप्त किया जा सकता है।
• WHO ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 'अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और पेय गठबंधन' (The International Food and Beverage Alliance (IFBA)) के साथ किये गए अपने समझौते का स्वागत किया है।
WHO
• WHO संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक विशेष एजेंसी है जो अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है, जिसका लक्ष्य सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य के उच्चतम संभव स्तर को सुनिश्चित करना है।
• इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा (Geneva) शहर में है।
• इसकी स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को हुई थी और इसी दिन को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' (World Health Day) के रूप में मनाया जाता है।

8. सबसे पहला और सबसे पुराना अंतर्सरकारी संगठन कौन-सा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) सेंट्रल कमिशन फॉर नेविगेशन ऑन द राइन (Central Commission for Navigation on the Rhine)
Solution:

राइन (Rhine) नौपरिवहन प्रणाली के लिए बनाया गया केंद्रीय आयोग एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका कार्य नौपरिवहन के लिए सुरक्षा के एक उच्च स्तर की गारंटी द्वारा यूरोपीय समृद्धि को प्रोत्साहित करना है।
• यह विश्व का सबसे प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो वर्तमान में भी संचालन में है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
• ILO संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो दुनिया भर में श्रमिकों के अधिकारों और काम करने की बेहतर स्थितियों के लिए काम करती है।
• इसकी स्थापना 1919 में वर्साय की संधि द्वारा हुई थी और 1946 में यह UN से संबद्ध हुई।
काउंसिल ऑफ यूरोप
• काउंसिल ऑफ यूरोप (Council of Europe) मानवाधिकार, लोकतंत्र और कानून के शासन को बढ़ावा देने वाली एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसकी स्थापना 1949 में हुई थी, जो यूरोपीय संघ (EU) से अलग है, जिसमें 47 सदस्य देश हैं, और यह मानवाधिकारों पर यूरोपीय कन्वेंशन (ECHR) और यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय (ECtHR) के लिए प्रसिद्ध है।
• इसका मुख्यालय फ्रांस के स्ट्रासबर्ग (Strasbourg) में है।

9. संयुक्त राष्ट्र (UN) का कौन-सा निकाय, प्रत्यक्ष रूप से मनुष्यों के प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) UNFPA
Solution:

यह (UNFPA) संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) का एक सहायक अंग है जो इसके यौन तथा प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी के रूप में काम करता है।
• इस मिशन का उद्देश वैश्विक स्तर प्रत्येक गर्भावस्था की जरूरत, शिशुओं का सुरक्षित प्रसव एवं प्रत्येक युवा व्यक्ति की क्षमता को पूरा करना है।
• UNFPA को औपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष का नाम दिया गया है।
• इस संगठन कि स्थापना 1969 ई. में की गई है।

10. 2019 के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व में दूसरा प्रमुख पेट्रोलियम निर्यातक है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) रूस
Solution:

2020 में कच्चे तेल के शीर्ष 5 निर्यातक देश सऊदी अरब, रूस, इराक, संयुक्त राज्य अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात हैं।
• रूस विश्व का दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है।