अकबर (UPPCS)

Total Questions: 49

1. निम्नलिखित में से किस स्थान पर अकबर को हुमायूं की मृत्यु की सूचना मिलने पर राजगद्दी पर बैठाया गया था? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) कालानौर
Solution:हुमायूं की मृत्यु के अवसर पर अकबर पंजाब में सिकंदर सूर के विरुद्ध युद्ध में व्यस्त था। उस अवसर पर बैरम खां उसके संरक्षक के रूप में कार्य कर रहा था। हुमायूं की मृत्यु की सूचना मिलने पर पंजाब में गुरुदासपुर जिले के निकट कलानौर नामक स्थान पर 14 फरवरी, 1556 को अकबर को मुगल बादशाह घोषित किया गया। उस समय अकबर की आयु 14 वर्ष से कम थी।

2. हल्दी घाटी के युद्ध के पीछे अकबर का मुख्य उद्देश्य था- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) राणा प्रताप को अपने अधीन लाना
Solution:हल्दी घाटी युद्ध के पीछे अकबर का मुख्य उद्देश्य राणा प्रताप को अपने अधीन लाना था। अकबर ने अप्रैल, 1576 में मानसिंह के नेतृत्व में 5 हजार सैनिकों को राणा प्रताप के विरुद्ध भेजा। मानसिंह मंडलगढ़ के मार्ग से होता हुआ गोगुंडा गढ़ से चौदह मील दूर हल्दी घाटी दर्रे के निकट पहुंचा, राणा प्रताप भी मुगल सेना का सामना करने के लिए पहाड़ियों से उतर आए। फलतः जो युद्ध हुआ, वह हल्दी घाटी युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है, जिसमें राणा पराजित हुए और उन्हें अरावली की पहाड़ियों में शरण लेनी पड़ी।

3. हल्दी घाटी का युद्ध किस वर्ष में हुआ था? [Uttarkhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) 1576 ई.
Solution:हल्दी घाटी युद्ध के पीछे अकबर का मुख्य उद्देश्य राणा प्रताप को अपने अधीन लाना था। अकबर ने अप्रैल, 1576 में मानसिंह के नेतृत्व में 5 हजार सैनिकों को राणा प्रताप के विरुद्ध भेजा। मानसिंह मंडलगढ़ के मार्ग से होता हुआ गोगुंडा गढ़ से चौदह मील दूर हल्दी घाटी दर्रे के निकट पहुंचा, राणा प्रताप भी मुगल सेना का सामना करने के लिए पहाड़ियों से उतर आए। फलतः जो युद्ध हुआ, वह हल्दी घाटी युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है, जिसमें राणा पराजित हुए और उन्हें अरावली की पहाड़ियों में शरण लेनी पड़ी।

4. हल्दी घाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना के सेनापति कौन थे? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) हकीम खान
Solution:हल्दी घाटी का युद्ध 1576 ई. में महाराणा प्रताप और मुगल सेनापति मानसिंह एवं आसफ खां के मध्य लड़ा गया। राजपूत योद्धाओं के अलावा राणा की सेना के अग्रभाग का नेतृत्व अफगानों की एक टुकड़ी के साथ हकीम खान सूर कर रहा था। राणा की सेना में भीलों की भी एक छोटी-सी टुकड़ी शामिल थी। यह राणा की मुगलों के साथ आमने-सामने की आखिरी मुठभेड़ थी। आगे उसने छापामार युद्ध का सहारा लिया।

5. हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप के अलावा राजपूत सेना का सेनापति कौन था ? [U.P.R.O./A.R.O. Re. Exam (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) हकीम सूर
Solution:हल्दी घाटी का युद्ध 1576 ई. में महाराणा प्रताप और मुगल सेनापति मानसिंह एवं आसफ खां के मध्य लड़ा गया। राजपूत योद्धाओं के अलावा राणा की सेना के अग्रभाग का नेतृत्व अफगानों की एक टुकड़ी के साथ हकीम खान सूर कर रहा था। राणा की सेना में भीलों की भी एक छोटी-सी टुकड़ी शामिल थी। यह राणा की मुगलों के साथ आमने-सामने की आखिरी मुठभेड़ थी। आगे उसने छापामार युद्ध का सहारा लिया।

6. 'हल्दी घाटी के युद्ध' में महाराणा प्रताप की राजपूत सेना का सेनापति कौन था? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

Correct Answer: (b) हकीम खान सूर
Solution:हल्दी घाटी का युद्ध 1576 ई. में महाराणा प्रताप और मुगल सेनापति मानसिंह एवं आसफ खां के मध्य लड़ा गया। राजपूत योद्धाओं के अलावा राणा की सेना के अग्रभाग का नेतृत्व अफगानों की एक टुकड़ी के साथ हकीम खान सूर कर रहा था। राणा की सेना में भीलों की भी एक छोटी-सी टुकड़ी शामिल थी। यह राणा की मुगलों के साथ आमने-सामने की आखिरी मुठभेड़ थी। आगे उसने छापामार युद्ध का सहारा लिया।

7. दिए गए मानचित्र में, छायांकित भाग एक कालावधि विशेष में अकबर के साम्राज्य को दर्शाता है, 'A' स्वतंत्र देश का परिचायक है और 'B' एक नगर की स्थिति दिखाता है, निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प पूरी सही जानकारी देता है? [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) 1605 में अकबर A गोंडवाना, B लाहौर
Solution:उपर्युक्त मानचित्र 1605 ई. में अकबर के साम्राज्य को दर्शाता है एवं इसमें 'A' संकेत से 'गोंडवाना' राज्य चिह्नित है, जो कि अकबर के राज्य से बाहर था एवं संकेत 'B' से 'लाहौर' चिह्नित है।

8. अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक संबंध राजपूतों के जिस गृह से स्थापित किए, वह था- [U.P. P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) कछवाहों से
Solution:अकबर ने सर्वप्रथम कछवाहा राजपूतों से वैवाहिक संबंध स्थापित किए। थे। जिस समय अकबर ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की यात्रा हेतु जा रहा था, तो सांगानेर नामक स्थान पर 1562 ई. में आमेर का राजा बिहारीमल (भारमल) बादशाह की सेवा में उपस्थित हुआ, उसने अकबर की अधीनता स्वीकार की तथा उससे अपनी ज्येष्ठ पुत्री हरखा बाई (लोक प्रचलित नाम- जोधाबाई) का विवाह करने की इच्छा भी व्यक्त की। अकबर ने राजा का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया तथा अजमेर से लौटते समय सांभर में उसने राजा बिहारीमल की पुत्री से विवाह किया, यह अकबर का प्रथम राजपूत कन्या से विवाह था।

9. निम्नलिखित में से किस परिवार ने सर्वप्रथम अकबर के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित किया था? [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) कछवाहा
Solution:अकबर ने सर्वप्रथम कछवाहा राजपूतों से वैवाहिक संबंध स्थापित किए। थे। जिस समय अकबर ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की यात्रा हेतु जा रहा था, तो सांगानेर नामक स्थान पर 1562 ई. में आमेर का राजा बिहारीमल (भारमल) बादशाह की सेवा में उपस्थित हुआ, उसने अकबर की अधीनता स्वीकार की तथा उससे अपनी ज्येष्ठ पुत्री हरखा बाई (लोक प्रचलित नाम- जोधाबाई) का विवाह करने की इच्छा भी व्यक्त की। अकबर ने राजा का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया तथा अजमेर से लौटते समय सांभर में उसने राजा बिहारीमल की पुत्री से विवाह किया, यह अकबर का प्रथम राजपूत कन्या से विवाह था।

10. किस चिश्ती संत के दरगाह पर अकबर दर्शन हेतु अधिक जाता था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (a) मुइनुद्दीन चिश्ती
Solution:अकबर ने सूफी मत में अपनी आस्था जताते हुए चिश्तिया संप्रदाय को समर्थन दिया था। वह ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर स्थित दरगाह पर दर्शन हेतु अक्सर जाता था। इसके अतिरिक्त वह समकालीन सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के दर्शन हेतु अक्सर सीकरी भी जाया करता था।