अक्षांश (पृथ्वी)

Total Questions: 9

1. एक विमान 30° उत्तरी अक्षांश, 50° पूर्वी देशांतर से उड़ान भरता है और पृथ्वी पर विपरीत सिरे पर नीचे उतरता है। वह कहां उतरेगा? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (d) 30° दक्षिणी अक्षांश, 130° पश्चिमी देशांतर
Solution:पृथ्वी पर देशांतर रेखाएं 360° घूमती हैं। अतः 50° पूर्वी देशांतर के ठीक विपरीत में 180 - 50 = 130° पश्चिमी देशांतर स्थित होगा। पृथ्वी लगभग गोलाकार संरचना में होने के कारण 30° उत्तरी अक्षांश उत्तर की ओर ढलान वाली सतह है। अतः इस अक्ष के ऊर्ध्वाधर बिंदु के ठीक विपरीत 30° दक्षिणी अक्षांश होगा। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

2. निम्नलिखित नगरों में से कौन दूरतम उत्तर में अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) रोम
Solution:उपर्युक्त स्थानों में से जिस स्थान का अक्षांश मान जितना अधिक होगा, उसकी स्थिति उतनी ही अधिक उत्तर होगी।
(शहर)(अक्षांश, लगभग)
बीजिंग (चीन)39°55' N
नई दिल्ली (भारत)28° 38' N
न्यूयॉर्क (सं.रा. अमेरिका)40° 45' N
रोम (इटली)41° 54' N

3. सर्वाधिक उत्तरी-दक्षिणी (अक्षांशीय) लंबाई वाली सीमा वाला देश है [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) चिली
Solution:चिली देश का सबसे लंबा उत्तर-दक्षिण (अक्षांशीय) विस्तार है। इसका क्षेत्र लगभग 17° दक्षिण और 56° दक्षिण के बीच है।

4. ग्लोब पर 1° डिग्री के अंतराल पर खींची गई अक्षांश रेखाएं कितनी हैं? [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) 179
Solution:ग्लोब पर 1° डिग्री के अंतराल पर खींची गई अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या 179 होती है, क्योंकि 90° उत्तरी अक्षांश (उत्तरी ध्रुव) एवं 90° दक्षिणी अक्षांश (दक्षिणी ध्रुव) दोनों बिंदु के रूप में होते हैं। मानचित्र पर 1 डिग्री के अंतराल पर खींची गई अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या 181 होती है, क्योंकि दोनों ध्रुव भी रेखाओं के रूप में होते हैं।

5. एक स्थान की जो सही अक्षांशीय स्थिति हो सकती है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) 45° दक्षिण
Solution:90° उत्तरी अक्षांश को उत्तरी ध्रुव तथा 90° दक्षिणी अक्षांश को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं, जो बिंदु होते हैं। प्रधान देशांतर रेखा के पूर्व एवं पश्चिम कुल 360 देशांतर होते हैं अर्थात उपर्युक्त विकल्पों में 45° पूर्व एवं 91° पश्चिम दोनों देशांतर स्थितियों को व्यक्त कर रहे हैं। 91° उत्तर कोई अक्षांश नहीं होता है। अतः 45° दक्षिण अक्षांश ही उपर्युक्त विकल्पों में सही अक्षांशीय स्थिति है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ग्लोब पर वृहत वृत्त नहीं है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) 60° उ. अक्षांश रेखा
Solution:पृथ्वी पर सभी देशांतरों (Meridians) के साथ विषुवत रेखा (Equator) भी वृहत वृत्त है। विषुवत रेखा के अतिरिक्त कोई भी अक्षांश वृहत वृत्त नहीं है, क्योंकि वे विषुवत रेखा की अपेक्षा छोटे होते हैं।

7. शून्य अंश अक्षांश तथा शून्य अंश देशांतर अवस्थित हैं- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (a) अटलांटिक महासागर में
Solution:शून्य अंश अक्षांश रेखा (विषुवत रेखा) एवं शून्य अंश देशांतर रेखा (प्रधान मध्याह्न याम्योत्तर रेखा) का मिलन अफ्रीका के पश्चिम भाग पर स्थित 'गिनी की खाड़ी' में होता है। यह खाड़ी अटलांटिक महासागर (अंध महासागर) में स्थित है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

8. प्रधान याम्योत्तर (ध्रुववृत्तीय) तथा विषुवत (भूमध्य) रेखा का प्रतिच्छेदन बिंदु अवस्थित है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

Correct Answer: (a) अंध महासागर में
Solution:शून्य अंश अक्षांश रेखा (विषुवत रेखा) एवं शून्य अंश देशांतर रेखा (प्रधान मध्याह्न याम्योत्तर रेखा) का मिलन अफ्रीका के पश्चिम भाग पर स्थित 'गिनी की खाड़ी' में होता है। यह खाड़ी अटलांटिक महासागर (अंध महासागर) में स्थित है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

9. निम्नलिखित आकृति में दिए हुए भूगोलीय विवरणों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 1997]

उपर्युक्त आकृति में A द्वारा अंकित बिंदु किस महाद्वीप में स्थित देश को व्यक्त करता है?

Correct Answer: (c) यूरोप
Solution:15° उत्तर अक्षांश से 50° उत्तर अक्षांश तथा 5° पूर्व देशांतर से 6° पूर्व देशांतर की अवस्थिति यूरोप महाद्वीप में प्राप्त होगी।