अद्यतन (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 15

1. उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन, 2023 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P. R.O/A.R.O. (Pre), 2023]

1. शिखर सम्मेलन लखनऊ में आयोजित किया गया था।

2. शिखर सम्मेलन का उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया गया था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

कूट -

Correct Answer: (c) केवल 1
Solution:10-12 फरवरी, 2023 के मध्य यू.पी. वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन, 2023 का आयोजन लखनऊ में किया गया था। इस सम्मेलन का उद्घाटन 10 फरवरी, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तथा इसका समापन 12 फरवरी, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया। स्पष्ट है कि कथन । सत्य जबकि कथन 2 असत्य है।

2. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने 29 जुलाई, 2020 को निम्नलिखित नगरों में से किसमें राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना का अनुमोदन किया है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) प्रयागराज
Solution:प्रयागराज में 25 एकड़ भूमि पर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। अगस्त, 2020 में उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय प्रयागराज विधेयक, 2020 को मंजूरी प्रदान की गई।

3. जनवरी, 2020 में उत्तर प्रदेश में कितने स्थलों को 'रामसर साइट' में शामिल किया गया? [U.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (b) 6
Solution:जनवरी 2020 में भारत ने 10 नई आर्यभूमियों को अंतरराष्ट्रीय महत्व डीआर्यभूमियों के रूप में निर्दिष्ट किया है। नवनिर्दिष्ट 10 रामसर में उत्तर प्रदेश के 6 स्थल शामिल थे। वर्तमान में उम्र के 10 बाल शामिल है. वे हैं-ऊपरी गंगा नदी, नवाबगंज पही अभयारण्य पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य, समान पक्षी अभयारण्य, समसपुर पही अभयारण्य, सांडी पक्षी अभयारण्य तथा सरसई नदर झील, सूर सरोवर, हैदरपुर आर्दभूमि और बखिरा बन्यजीव अभयारण्या।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा रामसर स्थल उत्तर प्रदेश में स्थित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) सुरिसर-मानसर झीले
Solution:सुरिसर-मानसर झीलें जम्मू एवं कश्मीर में अवस्थित है। यह नवंबर, 2005 में रामसर स्थल के रूप में अधिसूचित हुई थीं। शेष तीनों सूर सरोवर (आगरा), समसपुर पक्षी अभयारण्य (रायबरेली) तथा सरसई नावर झील (इटावा) उत्तर प्रदेश में अवस्थित हैं। ये सभी श्रीले रामसर सूची में अधिसूचित हैं।

5. उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2015 में प्रथम दैवेल मार्ट का आयोजन किया गया - [U.P.P.C.S. (Mains), 2016]

Correct Answer: (a) लखनऊ में
Solution:उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2015 में 22-24 फरवरी के मध्य उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ (FICCI) द्वारा प्रथम ट्रैवेल मार्ट का आयोजन लखनऊ में संपन्न हुआ था। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश ट्रैवेल मार्ट, 2016 का आयोजन 21-23 फरवरी, 2016 के मध्य ताजनगरी आगरा में संपन्न हुआ।

6. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में से किसमें 112 वर्ष की बुजुर्ग महिला (नौरोजी देवी) को ग्राम प्रधान चुना गया है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) आजमगढ़
Solution:राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2015 के परिणामों के अनुसार, आजमगढ़ जिले के फूलपुर ब्लॉक की आदममऊ ग्राम पंचायत के चुनावों में 96 वर्षीय महिला नौरोजी देवी ग्राम प्रधान चुनीं गई हैं। उन्हें कुल 545 मत प्राप्त हुए। हालांकि प्रश्न में नौरोजी देवी की उम्र 112 वर्ष बताई गई है, जो आधिकारिक आंकड़ों से मेल नहीं खाती।

7. उत्तर प्रदेश में एक रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2006, 2012]

Correct Answer: (c) रायबरेली में
Solution:उ.प्र. में रेल कोच फैक्ट्री' (लालगंज, रायबरेली जिले में) रेल बजट 2006-07 में प्रस्तावित की गई। इसकी आधारशिला संप्रग अध्यक्षा एवं सांसद सोनिया गांधी ने 13 फरवरी, 2007 को रखी। दिसंबर, 2015 में इसका नाम बदलकर मॉडर्न कोच फैक्टरी कर दिया गया।

8. हाल ही में अक्टूबर, 2014 में उत्तर प्रदेश में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का कार्य आरंभ किया गया है [U.P.P.C.S. (Mains), 2014]

Correct Answer: (a) लखनऊ में
Solution:अक्टूबर, 2014 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण का कार्य आरंभ किया गया था, जिसे वर्ष 2017 में परिचालन प्रारंभ किया गया। इस स्टेडियम को इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। अब इसका नाम परिवर्तित करके भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम कर दिया गया। कानपुर में ग्रीन पार्क स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। मार्च, 2023 में बीसीसीआई ने वाराणसी में एक नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की मंजूरी दे दी, जो निर्माणाधीन है। यह उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। मार्च, 2024 में गाजियाबाद में प्रदेश का चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया।

9. उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में वर्ष 2015-16 को किस रूप में मनाने का निर्णय लिया है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (c) किसान वर्ष
Solution:उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए फरवरी, 2015 में विधानसभा में 3.02 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया। इसी बजट में वर्ष 2015-16 को 'किसान वर्ष' के रूप में मनाने की प्रतिबद्धता की गई है। उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल, 2015 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने लखनऊ में 'मातृ एवं बाल स्वास्थ्य' वर्ष 2015-16 का शुभारंभ किया था।

10. अविभाजित उत्तर प्रदेश के किस जनपद को 'आतंकवादियों का एक प्रजनन-स्थल' के अभिधान से कलंकित किया जाने लगा है? [U.P.P.C.S. (Pre) (Spl.), 2008]

Correct Answer: (a) आजमगढ़
Solution:कुछ एक घटनाओं में आजमगढ़ निवासियों की संलिप्तता के कारण आजमगढ़ जिले को 'आतंकवादियों का एक प्रजनन-स्थल' के रूप में कलंकित किया जाने लगा है। आतंकवादियों के प्रजनन स्थल के रूप में नामकरण चूंकि आधिकारिक नहीं है। अतः इसका विरोध किया गया, फलस्वरूप लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया।