अद्यतन (बिहार)

Total Questions: 9

1. निम्नलिखित में से किसे अगस्त, 2022 में भौगोलिक संकेतक (जी. आई.) टैग से सम्मानित किया गया है? [68 B.P.S.C. (Pre), 2022]

Correct Answer: (a) मिथिला मखाना
Solution:मिथिला मखाना को अगस्त, 2022 में भौगोलिक संकेतक (G.I.) टैग से सम्मानित किया गया है। बिहार में जी.आई. टैग प्राप्त करने वाले अन्य उत्पादों में जर्दालू आम, कतरनी चावल, मगही पान, शाही लीची, सिलाओ खाजा, मधुबनी पेंटिंग और पिपली वर्क शामिल है।

2. नेपाल की प्रथम बहुराष्ट्रीय पेट्रोल पाइपलाइन बिहार में कहां से प्रारंभ होती है? [66 B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) मोतिहारी
Solution:नेपाल की प्रथम बहुराष्ट्रीय पेट्रोल पाइपलाइन बिहार में मोतिहारी से प्रारंभ होकर नेपाल के अमलेखगंज तक जाती है। 196 किमी. लंबी इस पाइपलाइन का उद्घाटन नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सितंबर, 2019 को किया था।

3. बिहार में प्रथम समेकित चेकपोस्ट कब स्थापित किया गया था? [66 B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) 2018
Solution:बिहार में प्रथम समेकित चेक पोस्ट 7 अप्रैल, 2018 को स्थापित किया गया। अगस्त, 2009 में भारत सरकार ने विदेश मंत्रालय के जरिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए नेपाल में बीरगंज और बिराट नगर निर्माण के लिए हरी झंडी दी थी। यह समेकित चेक पोस्ट बीरगंज और बिराट नगर (बिहार सीमा) का संयुक्त रूप से उद्घाटन भारत एवं नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा 7 अप्रैल, 2018 को किया गया।

4. सीता माता की विश्व की सबसे लंबी मूर्ति (251 मीटर) का निर्माण बिहार के किस जिले में किया जाएगा? [67 B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) सीतामढ़ी
Solution:13 फरवरी, 2022 को रामायण रिसर्च काउंसिल के नेशनल कोऑर्डिनेटर व जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी विरेंद्रानंद जी महाराज द्वारा माता सीता की विश्व की सबसे ऊंची (251 मीटर) प्रतिमा सीतामढ़ी में स्थापित करने की घोषणा की गई थी। प्रतिमा के साथ ही माता सीता के जीवन पर आधारित एक डिजिटल म्यूजियम तथा अनुसंधान संस्थान और अध्ययन केंद्र का भी निर्माण किया जाएगा।

5. बिहार में कृषि कुंभ मेला, 2019 कहां आयोजित हुआ? [65 B.P.S.C. (Pre), 2019]

Correct Answer: (b) मोतिहारी
Solution:बिहार में 9-11 फरवरी, 2019 के मध्य 'कृषि कुंभ मेला, 2019' महात्मा गांधी इंटीग्रेटेड फार्मिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, मोतिहारी में आयोजित हुआ।

6. 16 मार्च, 2018 को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बिहार के किस नगर में राज्य के प्रथम 'स्टार्ट-अप हब' का उद्घाटन किया? [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) पटना
Solution:16 मार्च, 2018 को बिहार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना के बिस्कोमान भवन में राज्य के पहले आईटी स्टार्ट-अप हब का उद्घाटन किया।

7. निम्न में से किसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 जनवरी, 2018 को बेगूसराय और खगड़िया जनपदों में कुल 750 से अधिक विकास योजनाओं का शुभारंभ किया? [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) विकास समीक्षा यात्रा
Solution:'विकास समीक्षा यात्रा' के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 जनवरी, 2018 को बेगूसराय और खगड़िया जनपदों में कुल 750 से अधिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं की लागत लगभग 500 करोड़ रुपये होगी।

8. 10 अप्रैल, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छाग्रहियों के राष्ट्रीय सम्मेलन' को कहां संबोधित किया? [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) मोतिहारी
Solution:10 अप्रैल, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छाग्रहियों के राष्ट्रीय सम्मेलन' को बिहार के मोतिहारी में संबोधित किया। यह सम्मेलन चंपारण में महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए सत्याग्रह के शताब्दी समारोह के एक अंग के रूप में आयोजित किया गया।

9. एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर, 2017 से फरवरी, 2018 के मध्य 4G सिग्नलों की उपलब्धता की दृष्टि से देश के 20 शहरों में पटना का स्थान है? [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) प्रथम
Solution:ओपन सिग्नल रिपोर्ट' के अनुसार दिसंबर, 2017 से फरवरी, 2018 के मध्य 4G सिग्नलों की उपलब्धता की दृष्टि से देश के 20 शहरों में पटना प्रथम स्थान पर है। गौरतलब है कि पटना में 4G की उपलब्धता 92.6 प्रतिशत थी, जो कि बंगलुरू, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों से अधिक थी।