अनुपात – समानुपात (SSC)

Total Questions: 50

21. एक निश्चित राशि को A और B के बीच 8 : 5 के अनुपात में बांटा जाना था। लेकिन गलती से इसे 5 : 8 के अनुपात में बांट दिया गया। अतः, A को अपने मूल हिस्से से ₹300 कम मिलते हैं। वह राशि ज्ञात कीजिए। [SSC CHSL 17/08/2023 (4th Shift)]

Correct Answer: (c) ₹1,300
Solution:

22. जब P को प्रत्येक संख्या 8, 6,2 और 9 में से घटाया जाता है, तो इस क्रम में इस प्रकार प्राप्त संख्याएँ समानुपात में होती हैं। (3P - 6) और (9P - 4) के बीच का माध्य समानुपातिक क्या है ? [SSC CHSL 10/08/2023 (4th Shift)]

Correct Answer: (b) 28
Solution:

23. एक धनराशि को A, B, C के बीच क्रमशः 3:2:5 के अनुपात में बांटा जाता है। यदि C का हिस्सा B से ₹300 अधिक है, तो A को B से कितनी अधिक धनराशि मिलेगी ? [SSC CHSL 03/08/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (c) ₹100
Solution:

24. (a + b) (a - b)³, (a + b)³ (a - b) का मध्यानुपाती _________ है [SSC CGL 25/07/2023 (4th shift)]

Correct Answer: (a) (a + b)² (a - b)²
Solution:

25. एक स्कूल में गणित, अंग्रेजी और रसायन विज्ञान की सीटों का अनुपात 6 : 4 : 7 है। यदि इन सीटों में क्रमशः 20%, 40% और 60% की वृद्धि की जाती है, तो बढ़ी हुई सीटों का अनुपात क्या होगा ? [SSC CGL 19/07/2023 (2nd shift)]

Correct Answer: (b) 9 : 7 : 14
Solution:

26. एक थैले में 2: 3: 5 के अनुपात में 50p, 25p और 20p के सिक्के शामिल हैं जिनकी राशि ₹550 है। 50p के सिक्कों और 20p के सिक्कों से बनी धनराशियों के बीच का अंतर _________ है। [SSC CGL 17/07/2023 (3rd shift)]

Correct Answer: (d) ₹0
Solution:

27. एक पार्टी हॉल में, लोग नीले और लाल परिधानों में हैं। नीले परिधानों में पुरुषों की संख्या और लाल परिधानों में महिलाओं की संख्या का अनुपात 3 : 7 है। लाल परिधानों में पुरुषों की संख्या और नीले परिधानों में महिलाओं की संख्या का अनुपात 2 : 1 है। यदि नीले परिधानों में लोगों की संख्या और लाल परिधानों में लोगों की संख्या का अनुपात 35 : 76 है, तो पुरुषों की संख्या का महिलाओं की संख्या से अनुपात कितना है? [SSC MTS 04/05/2023 (Morning)]

Correct Answer: (d) 52 : 59
Solution:

28. P की आय Q की आय का 250 प्रतिशत है और P का व्यय Q के व्यय का 180 प्रतिशत है। यदि P की आय Q के व्यय का 400 प्रतिशत है, तो P की बचत और Q की बचत का क्रमशः अनुपात क्या है? [SSC CHSL 17/03/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (b) 11 : 3
Solution:

29. एक कंपनी A द्वारा निर्मित यूनिटो की संख्या 2019 में 12500 यूनिट और 2020 में 10625 यूनिट थी। जबकि कंपनी B में, उत्पादन 2019 में 34000 यूनिट से गिरकर 2020 में 30600 यूनिट हो गया। यदि X और Y कंपनी A और B द्वारा क्रमशः 2019 से 2020 तक निर्मित इकाइयों की संख्या में प्रतिशत कमी है, तो X और Y का अनुपात क्या होगा ? [SSC CGL 13/12/2022 (1st Shift)]

Correct Answer: (c) 3 : 2
Solution:

30. 40 अधिकारियों वाले कार्यालय में, क्लास-A, क्लास-B और क्लास-C के अधिकारियों का औसत वेतन क्रमशः ₹600, ₹750 और ₹1,000 प्रतिदिन है। कार्यालय में क्लास-A, क्लास-B और क्लास-C के अधिकारियों की संख्या क्रमश: 5 : 4 : 1 के अनुपात में है। यदि अधिकारियों की कुल संख्या 40 है, तो सभी अधिकारीयों का मासिक औसत वेतन (₹ में) ज्ञात कीजिए। [मान लीजिए कि उस महीने में दिनों की संख्या 30 है।] [SSC MTS 08/07/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) 21,000
Solution: