अनुसूचियां

Total Questions: 19

1. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची के अनुसार, भारत में कितनी आधिकारिक भाषाएं हैं? [MTS (T-I) 08 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) 22
Solution:मूल संविधान में अनुसूची 8 के तहत कुल 14 भाषाएं थीं। संविधान की 8वीं अनुसूची में 92वें संविधान संशोधन द्वारा चार भाषाओं को शामिल किया गया। वर्तमान में इसमें शामिल भाषाओं की संख्या 22 है। 92वें संविधान संशोधन द्वारा चार नई भाषाओं- बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को संवैधानिक रूप से मान्यता प्रदान की गई थी।

2. भारतीय संविधान की किस अनुसूची में दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता के बारे में उपबंधों का उल्लेख किया गया है? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) 10 वीं अनुसूची
Solution:भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची में दल-बदल विरोधी कानून विषयक प्रावधान है। यह अनुसूची 52वें संविधान संशोधन, 1985 के द्वारा जोड़ी गई। ध्यातव्य है कि दसवीं अनुसूची में 91वें संविधान संशोधन, 2003 द्वारा संशोधन किया गया है। इस संशोधन का उद्देश्य दल-बदल पर रोक लगाने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्यों में मंत्रिपरिषद के आकार को निर्धारित करना था।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय भारतीय संविधान की राज्य सूची के अंतर्गत आता है? [MTS (T-I) 10 मई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) कृषि
Solution:'कृषि' भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की राज्य सूची के अंतर्गत आती है, जबकि रेलवे, बैंकिंग और बंदरगाह सातवीं अनुसूची की संघ सूची के अंतर्गत आता है।

4. निम्नलिखित में से क्या भारत के संविधान में संघ सूची के अंतर्गत आता है? [MTS (T-I) 02 मई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) प्रत्यर्पण
Solution:प्रत्यर्पण (Extradition) भारतीय संविधान में संघ सूची के अंतर्गत आता है।

5. भारतीय संविधान की किस अनुसूची में संघ सूची से संबंधित प्रावधान हैं? [MTS (T-I) 08 जुलाई, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) सातवीं अनुसूची
Solution:42वें संवैधानिक संशोधन (1976) के द्वारा 'शिक्षा' को 'राज्य सूची' से हटाकर समवर्ती सूची के अंतर्गत रख दिया गया। संविधान की 7वीं अनुसूची के अंतर्गत तीन सूचियों की व्यवस्था है-संघ सूची, राज्य सूची तथा समवर्ती सूची।

6. जून, 2023 तक हमारे संविधान में कितनी अनुसूचियां थीं? [MTS (T-I) 05 सितंबर, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 11 जनवरी, 2017 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) 12
Solution:जून, 2023 तक हमारे संविधान में कुल 12 अनुसूचियां थीं। मूलतः संविधान में कुल 8 अनुसूचियां थीं। प्रथम संविधान संशोधन द्वारा 9वीं अनुसूची को संविधान में जोड़ा गया। 52वें संशोधन अधिनियम, 1985 द्वारा 10वीं अनुसूची को और 73वें संशोधन अधिनियम तथा 74वें संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा क्रमशः 11वीं तथा 12वीं अनुसूची को संविधान में जोड़ा गया है।

7. राज्य विधायिका के पास भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची ....... में वर्णित समवर्ती शक्तियां हैं। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) III
Solution:राज्य विधायिका के पास भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची III में वर्णित समवर्ती शक्तियां हैं।

8. निम्नलिखित में से कौन-सी अनुसूची, मिजोरम और त्रिपुरा के राज्यपालों को अतिरिक्त विवेकाधीन शक्तियां प्रदान करती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) छठी अनुसूची
Solution:छठी अनुसूची दिसंबर, 1988 से मिजोरम और त्रिपुरा के राज्यपालों को उनके लगभग सभी कार्यों (जिला परिषदों द्वारा गैर-आदिवासी लोगों द्वारा कर लगाने और धन उधार देने के लिए विनियमन को मंजूरी देने को छोड़कर) में अतिरिक्त विवेकाधीन शक्तियां प्रदान करती है।

9. भारत के संविधान की निम्नलिखित अनुसूची में से किसमें न्यायिक समीक्षा से उन्मुक्ति है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) नौवीं
Solution:9वीं अनुसूची में केंद्र और राज्य कानूनों की एक ऐसी सूची है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष चुनौती नहीं दी जा सकती। वर्तमान में नौवीं अनुसूची में ऐसी लगभग 282 विधियां शामिल है। किंतु वर्ष 2007 में सर्वोच्च न्यायालय ने आई.आर. कोएल्हो बनाम तमिलनाडु के मामले में निर्णय देते हुए यह स्पष्ट किया कि संसद को नौवीं अनुसूची में विधि विशेष को प्रविष्टि करने की शक्ति प्रदान की गई है, किंतु यह न्यायिक संवीक्षा के दायरे से बाहर नहीं है। न्यायालय ने निर्धारित किया कि 24 अप्रैल, 1973 (केशवानंद भारती वाद निर्णय की तिथि) के बाद नौवीं अनुसूची में शामिल किए गए विधायनों की न्यायिक समीक्षा इस आधार पर की जा सकेगी कि वे अनुच्छेद 21, 14, 19 में प्रतिबिंबित संविधान के मूल ढांचे की अवधारणा का उल्लंघन करते हैं।

10. सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची में ....... से संबंधित उपबंध नहीं है। [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) भूमि और भवनों पर कर
Solution:'भूमि और भवनों पर कर' संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत राज्य सूची का विषय है। अतः यह समवर्ती सूची से संबंधित नहीं है। आर्थिक और सामाजिक योजना, वन, औद्योगिक एवं श्रम विवाद समवर्ती सूची से संबद्ध विषय हैं।