अनेक शब्दों के एक शब्द

Total Questions: 50

1. 'अंकेक्षक' शब्द के लिए सही वाक्यांश क्या है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) आय- व्यय के आँकड़ों की जाँच करने वाला
Solution:'आय-व्यय के आँकड़ों की जाँच करने वाला' वाक्यांश के लिए प्रयुक्त एक शब्द 'अंकेक्षक' है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

अंक (गोद) में सोने वाला - अंकशायी

अंक (गोद) में स्थान पाया हुआ अंकस्थ

जिस वस्त्र को पहना न गया हो अप्रहत

जिसे अधिक बकवास करना न आता हो अप्रगल्भ

2. 'जहाँ जाया न जा सके।' वाक्यांश के लिए एक शब्द है [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) अगम्य
Solution:'जहाँ जाया न जा सके।' वाक्यांश के लिए एक शब्द है- अगम्य ।

अन्य महत्त्वपूर्ण वाक्यांशों के लिए एक शब्द

वाक्यांशएक शब्द
जो मांस नहीं खातानिरामिष
आशा से अतीत (अधिक)आशातीत
जो स्त्री सूर्य भी न देख सकेअसूर्यम्पश्या/असूर्यपश्या
बिना आयास (परिश्रम) केअनायास

3. 'जो ढीठ न हो' वाक्यांश के लिए सर्वाधिक उपयुक्त सार्थक शब्द है। [CRPF Tradesman परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) अप्रगल्भ
Solution:जो ढीठ न हो, वाक्यांश के लिए सर्वाधिक उपयुक्त सार्थक शब्द 'अप्रगल्भ' है। "प्रगल्भ" अप्रगल्भ का विलोम शब्द है, जिसका अर्थ 'विनीत' होता है। चतुराई से काम करने वाला वाक्यांश के लिए एक शब्द 'प्रगल्भ' है।

4. 'स्त्री जो अभिनय करती हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (b) अभिनेत्री
Solution:अभिनय करने वाली स्त्री को 'अभिनेत्री' कहते हैं। नाचने वाली स्त्री को नर्तकी, गाने वाली स्त्री को गायिका तथा नाटकादि में प्रमुख स्त्री पात्र को नायिका कहते हैं।

5. 'पर्वत के ऊपर की समतल भूमि' के लिए एक शब्द है - [AE (UPPSC) 2021]

Correct Answer: (b) अधित्यका
Solution:'पर्वत के ऊपर की समतल भूमि' के लिए एक शब्द 'अधित्यका' है। पर्वत के पास की भूमि 'उपत्यका' है। ऐसी उच्च भूमि जिसका शिखर समतल हो, पठार कहलाता है। भूमि का ऐसा भाग जो निकट धरातल से अत्यधिक ऊँचा हो 'पहाड़' कहलाता है।

6. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द का चयन कीजिए। [CRPF Tradesman परीक्षा, 2023]

'जो पहले न हो रहा हो या न हुआ हो'

 

Correct Answer: (b) अपूर्व
Solution:"जो पहले न हो रहा हो या न हुआ हो" वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द 'अपूर्व' है। जिसके अंग दुरुस्त न हो, उसे 'अपांग', जो अपने स्थान या स्थिति से गिरा हुआ न हो, उसे 'अच्युत' कहते हैं। 'अपरिछिन्न' उसे कहते हैं, जो सीमांकित न हुआ हो। "जिसका सीमांकन हुआ हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द परिच्छिन्न या सीमांकित है।

7. दिए गए वाक्यांश के लिए चार विकल्पों में से उचित एक शब्द को चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

"अभिनय करने वाला पुरुष"

 

Correct Answer: (c) अभिनेता
Solution:'अभिनय करने वाला पुरुष' के लिए एक शब्द 'अभिनेता' होता है। जबकि अभिनय करने वाली स्त्री के लिए एक शब्द 'अभिनेत्री' होता है। बिल्कुल नया के लिए एक शब्द 'अभिनव' है तथा अपने आप को औरों से बहुत अधिक योग्य, समर्थ या बढ़कर समझने के भाव के लिए एक शब्द 'अभिमान' है।

8. 'किसी शुभकार्य को विधिविधान और श्रद्धापूर्वक करना' क्या कहलाता है? [P.G.T. परीक्षा-2021 (यू.पी.)]

Correct Answer: (c) अनुष्ठान
Solution:किसी शुभकार्य को विधिविधान और श्रद्धापूर्वक करना 'अनुष्ठान' कहलात है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

दुर्निवार/दुर्निवार्य'- जिसका रोकना या निवारण करना कठिन हो।

केन्द्राभिमुख/केन्द्राभिसारी' जो केन्द्र की ओर उन्मुख होता हो।

'केशविन्यास'- केश/बालों को सजाने-सँवारने का काम।

9. 'महल का भीतरी भाग' इस वाक्यांश के लिए एक शब्द है- [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020 U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013]

Correct Answer: (c) अन्तःपुर
Solution:महल के भीतरी भाग को 'अन्तःपुर कहते हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

दुर्भगा - वह नायिका, जिसे अपने पति का प्रेम न मिला हो।

सुभगा - वह नायिका, जिसे अपने पति का प्रेम मिला हो।

अत्याज्य - जिसे त्यागा न जा सके।

10. 'जिसकी पहले से कोई आशा न हो' के लिए एक शब्द है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2003, T.G.T. परीक्षा, 2005, U.P.N.T. 2006, U.P. P.C.S. (Mains), 2008, U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017, 2021, Bihar. TET Exam Ind Paper (I-V), 2012, UP. TET Exam Ind Paper (I-V), 2017, U.P. R.O./A.R.O. (निरस्त परीक्षा), 2023]

Correct Answer: (a) अप्रत्याशित
Solution:'जिसकी पहले से कोई आशा न हो' के लिए एक शब्द 'अप्रत्याशित' होता है। 'जो आशा से अधिक हो' उसे 'आशातीत' कहते हैं। जो आशा बढ़ाने वाला हो 'आशाजनक' और जो आशा के अनुसार हो 'प्रत्याशित' कहलाता है।